Home सेलिब्रिटी टॉक इन 7 बॉलीवुड स्टार्स की दोस्ती है एकदम हिट

इन 7 बॉलीवुड स्टार्स की दोस्ती है एकदम हिट

0

कई लोगों का कहना है कि बॉलीवुड का मतलब कैटफाइट और झगड़े ही होते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि इंडस्ट्री में काफी अच्छे दोस्त हैं। आइए आपको हम एक-एक करके उन सभी दोस्तों की जोड़ी के बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़ेः बिकनी में नरगिस का बेहद बोल्ड और सेक्सी अवतार

1 अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर
कई लोगों को ऐसा लगता है कि इनकी दोस्ती के कारण ही फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में इन दोनों की कैमेस्ट्री की इतनी प्रशंसा की गई थी। दोनों की यह जोड़ी को फिल्म के प्रोमोशन के दौरान भी देखा गया था, जहां पर उन्होंने अपने दोस्ताना के बारे में भी अपने फैंस से बात की थी।

 

2 परिणीति चोपड़ा और संजना बत्रा
परिणीति चोपड़ा उन अभिनेत्रियों में से हैं जो अपने संबंधों को काफी गंभीरता से लेती हैं। फिर चाहे वह उनके प्रेम प्रसंग हो या फिर दोस्ती का रिश्ता ही क्यों ना हो। आप अगर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नजर डालेंगे, तो आपको पता चलेगा कि वह संजना बत्रा के साथ कितना हैंगआउट करती हैं।

 

 

यह भी पढ़ेः बॉलीवुड के चमकते सितारे “तब और अब”

3 करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा
करीना कपूर कई सालों से अमृता अरोड़ा को अपना दोस्त बताती है। इन दोनों की दोस्ती के बारे में आज पूरा बॉलीवुड अच्छी तरह से जानता है। जब कभी बेबो अपने शूट से फ्री होती हैं तो ऐसे में वह अपनी लेडीलव अमृता के साथ समय बिताती हैं। बेबो ने कई बार खुले तौर पर अमृता अरोड़ा को अपना सच्चा दोस्त माना है।

 

4 आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ
इन दोनों का नाम इस लिस्ट में नया-नया जुड़ा है। शूटिंग के अलावा यह दोनों अभिनेत्रियां एक दूसरे के साथ काफी समय व्यतीत करते हैं। इन दोनों ने इस बात को साबित किया है कि कैटफाइट तो मीडिया के द्वारा बहुप्रचारित होते हैं। हम तो बस यहीं आशा करते हैं कि इन दोनों की दोस्ती को किसी की नजर ना लग पाएं।

 

 

5 प्रियंका चोपड़ा और अर्पिता खान शर्मा
प्रियंका चोपड़ा भले अब हॉलीवुड में ज्यादा फोकस कर रहीं हो, लेकिन वह कभी भी अपने पुराने दोस्तों से कनेक्ट रहना नहीं भूलती हैं। ऐसा कहा जाता है कि प्रियंका और अर्पिता एक दूसरे के दोस्त ही नहीं, बल्कि बहने हैं। जब अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा न्यूयार्क दौरा करने के लिए गए थे, तो प्रियंका ने ड्वेन जॉनसन के साथ उनके मीटिंग की व्यवस्था करवाई थी। इतना ही नहीं, जब अर्पिता ने आहिल को जन्म दिया था तो मासी प्रियंका अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाई और अपना सारा काम छोड़कर उससे मिलने के लिए पहुंच गईं।

 

यह भी पढ़ेः ऐश्वर्या,काजोल से ट्वीकंल तक दुल्हन के लिबास में ऐसी दिखीं थीं ये एक्ट्रेस

6 श्रद्धा कपूर और ईशांका वाही
श्रद्धा कपूर की दोस्त भले ही फिल्मी दुनिया से तालुक नहीं रखती हो, लेकिन ईशांका एक उद्यमी है जो कि एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी इवीई को चलाती है। ईशांका श्रद्धा कपूर के काफी करीब हैं, जिसके कारण वह अक्सर एक दूसरे के साथ देखें जाते हैं। श्रद्धा अपनी जिगरी यार की सगाई में अपने सारे काम छोड़कर आईं थी। आइए जानते हैं उन्होंने इस मौके पर क्या पोस्ट किया है।

 

 

7 जैकलिन फर्नांडीज और सोनम कपूर
क्योंकि जैकलिन और सोनम दोनों को ही बॉलीवुड में स्टाइल डिवा के तौर पर जाना जाता है, शायद यही कारण है कि दोनों अच्छे दोस्त है। जैकलिन कभी भी सोनम के काम और लुक्स की प्रशंसा करना नहीं भूलती हैं।

 

यह भी पढ़ेः टीवी के इन 7 शादीशुदा कालाकारों पर मरती हैं हजारो लड़कियां

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version