Home स्वास्थ्य खान पान और पोषण इन 7 नाश्तों से बनाएं अपने शरीर को स्वस्थ

इन 7 नाश्तों से बनाएं अपने शरीर को स्वस्थ

0

हम भारतीयों को सुबह के नाश्ते से बहुत प्यार होता हैं। वैसे ज्यादातर लोग अपने सुबह के नाश्ते में आलू का पराठां खाना बहुत पसंद करते है। इस तरह के नाश्ते से आपको पूरे दिन भुख नही लगती हैं और आपके शरीर को भी ज्यादा नुकसान नहीं होता हैं। अगर आपको भी नाश्ते में अलग-अलग तरह का भोजन करना पसंद है तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही नाश्तों के बारे में बताने जा रहे है जो आपके शरीर के लिए अच्छे भी है और आपको पसंद भी आएंगें।

हम भारतीयों को सुबह के नाश्तेImage Source: naivecookcooks.files

1. भुना हुआ परांठा
यह सच है कि परांठे को भारतीय लोग नाश्ते के रुप में खाना बहुत पसंद करते हैं। लेकिन इसके लिए ये जरुरी नही है कि आप तेल में तला हुआ परांठा ही खाएं अगर आपको भी नाश्ते में परांठे पसंद आते है तो आप उसे भुन कर बना सकती है इस तरह से वो आपकी सेहत को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाएगा। आप किसी भी तरह के पराठें को भुन कर बना सकती है इससे उसके स्वाद में किसी भी तरह की कमी नहीं आएगी और वो आपके स्वास्थ के लिए भी अच्छा होगा।

Image Source: scdn.archanaskitchen

2. मक्खन के बिना टोस्ट
अगर आपको नाश्ते में ब्रेड और मक्खन खाना पसंद है तो आप उसे भी एक स्वस्थ तरीके से प्रयोग कर के खा सकती हैं। आप अपने टोस्ट में हरी सब्जियों का प्रयोग कर उसे अपने लिएं सेहतमंद बना सकती हैं। लेकिन टोस्ट को बनाने के लिए किसी भी तरह के मक्खन का प्रयोग ना करें। उसके स्थान पर आप अमूल के मक्खन का प्रयोग कर सकती हैं।

Image Source: 2.bp.blogspot

3. इंस्टेंट नूडल्स को ना खाएं
अगर आप भी जल्दी में अक्सर मार्केट में मिलने वाले इंस्टेंट नूडल्स को खाना पसंद करती है तो ये सही नही है क्योकि ये आपके स्वास्थ को खराब कर सकता हैं। इससे आपका पेट भारीपन से ग्रस्त हो सकता हैं। इसके स्थान पर आप सेंवई का प्रयोग कर सकती हैं या फिर हरी सब्जियो और फलों को मिलाकर खा सकती हैं। वो आपके स्वास्थ के लिए बहुत अच्छे रहेगे।

Image Source: i.guim

4. वड़ा पाव को बदले
वड़ा पाव तेल और घी के साथ बनाया जाता हैं आप चाहे तो इस में प्रयोग होने वाले बन्स के स्थान पर गेहूं से बने बन्स का प्रयोग कर सकती है इतना ही नही इसमें भरने के लिए आलू के स्थान पर कोई पोष्टिक सब्जी का प्रयोग कर सकती हैं। इससे ये आपके स्वास्थ के लिए अच्छा हो जाएगा।

Image Source: i.guim

5. स्वस्थ मसाला पाव
मसाला पाव प्रसिद्ध मराठी स्नेक्स है जो तेल और मसालों से बनाया जाता है। आप चाहे तो एक स्वस्थ विकल्प के रुप में अंकुरित दालों और गेहूं से बने बन्स का प्रयोग कर सकती हैं।

Image Source: 3.bp.blogspot

6. गेहूं के बने पैनकेक
पैनकेक्स बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन ये हमारे शरीर के लिए अच्छे नही होते हैं। ऐसे में आप पेनकेक्स बनाने के लिए, गेहूं के आटे का प्रयोग कर सकती हैं औऱ उन्हें मीठा करने के लिए ताजे फलों या शहद का प्रयोग कर सकती हैं।

Image Source: ambitiouskitchen

7. पूरी सब्जी को मना करें
पूरी और आलू की सब्जी अगर नाश्ते में हो तो तुरन्त ही भूख लग जाती हैं। लेकिन ये आपके स्वास्थ के लिए अच्छा नही होता हैं आप उसके स्थान पर गर्म रोटी और सब्जी का प्रयोग कर सकती हैं।

Image Source: manjulaskitchen

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version