Home विविध होली का रंग हटाने के लिए अपनाएं यह 7 आसान तरीके

होली का रंग हटाने के लिए अपनाएं यह 7 आसान तरीके

0

होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार होता है, इस दिन हम अपने मित्रों, परिवारवालों या रिश्तेदारों के साथ रंगों की होली खेलते हैं। होली का मजा ही तब आता है जब रंगों की बौछार हो। रंगों से होली खेलने का अपना अलग ही मजा है। लेकिन एक बार होली खत्म हो जाएं, तो इसके रंगों से किस तरह से छुटकारा पाएं? आइए आपको इस बारे में बताते हैं कि आप किस तरह से होली के रंगों को अपनी त्वचा से छुड़ा सकते हैं।

image source:

यह भी पढ़ेः इस होली थिरकें इन 10 गानों पर

1. बेसन, नींबू और दूध

होली के रंगों को हटाने के लिए आप बेसन में नींबू या दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे अपनी त्वचा में लगा लें। इस पेस्ट को त्वचा पर 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

2. खीरे का रस, गुलाबजल व एप्पल साइडर विनेगर

खीरे का रस निकाल लें और फिर इसमें जरा सा गुलाब जल और एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। इसके बाद इसे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे से सारे दाग धब्बे दूर हो जाएंगे, होली का रंग गायब हो जाएगा और आपकी त्वचा खिली-खिली नजर आएगी।

image source:

3. मूली का रस, बेसन व दूध

मूली का रस निकाल लें, इसमें बेसन और दूध मिला लें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आप चाहें तो बेसन की जगह मैदा का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें, इससे आपका चेहरा साफ हो जाएगा।

image source:

यह भी पढ़ेः नहीं सताएंगे अब होली के जिद्दी रंग

4. मूली का रस, मैदा और दूध 

मूली का रस निकाल लें और उसमें मैदा, दूध के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसे कुछ देर तक अपनी त्वचा में लगाएं और फिर अपने चेहरे को धो लें।

image source:

5. जिंक ऑक्साइड व कैस्टर ऑयल

अगर आपके चेहरे में ऐसा रंग लग गया हो जो निकल ना रहा हो, तो ऐसे में आप दो चम्मच जिंक ऑक्साइड और दो चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर कुछ देर के बाद अपने चेहरे को फेशवॉश से साफ कर लें। होली का रंग आसानी से निकल आएगा।

image source:

यह भी पढ़ेः होली पर ऐसे रखें खुद का ख्याल

6. बादाम का तेल और जौं का आटा

बादाम का तेल और जौं का आटा मिला लें। इसके बाद इसका एक पेस्ट तैयार करें और इसे आप अपने चेहरे पर लगाकर कुछ सेकेंड तक स्क्रब करें। इससे होली का रंग आसानी से छूट जाएगा।

image source:

7. दूध और कच्चा पपीता

दूध में कच्चा पपीता का पल्प मिला लें और इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर लें। ऐसा करने के बाद इसमें मुलतानी मिट्टी और बादाम का तेल मिला लें। इसे बीस मिनट चेहरे पर लगाकर रखें और फिर अपने चेहरे को धो लें।

image source:

यह भी पढ़ेः होली के रंगो से यूं बचाएं खुद के बालों को

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version