Home मेकअप आँखों का मेकअप सेंसिटिव आंखों के लिए अपनाएं ये सात काजल

सेंसिटिव आंखों के लिए अपनाएं ये सात काजल

0

एक महिला के शरीर में सबसे आकर्षक हिस्सा होती है उसकी कजरारी आंखें जो एक भारतीय लड़की की सुंदरता का अहम हिस्सा होती है। काजल या सूरमा लगा कर आप अपनी सुंदर आंखों को और सुंदर बनाते हैं। एक महिला अपने दिन की शुरुआत अपनी आंखों का श्रृंगार करके करती है। काजल का इस्तेमाल हर कोई करता हैं चाहे वह गांव की लड़की हो या फिर शहर की।

एक महिला के शरीर में सबसेImage Source: https://static.punjabkesari.in/

सब कुछ इतनी तेजी से बदल रहा है तो काजल भी इस रेस में पीछे कैसे रह सकता है। पहले के काजल जिसे हम अपनी उगलियों से आंखों पर लगाते थे, उस समय से अब तक काजल में भी कई तरह के बदलाव आ गए है। अब बाजार में ऐसे काजल मिलने लगे हैं जिनसे काजल फैलता नहीं है। इन सभी ऑप्शन की वजह से हम जब मार्केट जाते हैं तो परेशान हो जाते हैं कि कौन सा काजल लिया जाए और कौन सा नहीं। खासकर सेंसिटिव आंखों के लिए यह परेशानी खड़ी होती है। आप भी इस परेशानी का समाधान चाहती हैं तो इसके लिए इन आठ हर्बल काजलों में से एक काजल को चुने जोकि आपको अपनी आंखों के लिए बेहतर लगे।

Image Source: https://sameninkwalitijd.nl/

फेसिस मेगनेटआइस काजल
यह काजल काफी सस्ता होता है। इसकी बनावट काफी सॉफ्ट होती है। इस काजल में विटामिन सी होता है और त्वचा विशेषज्ञों ने परीक्षण करने के बाद यह पता किया कि यह काजल सेंसिटिव आंखों के लिए काफी अच्छा है। इस काजल का गहरा काला रंग काफी अद्भुत होता है। यह कम से कम तीन घंटे तक ही टिक पाता है। इस काजल की कीमत भी ज्यादा अधिक नहीं है।

Image Source: https://www.peachesandblush.com/

मेबलिन क्लोसल काजल
मेबलिन पहला ऐसा काजल है, जिसने भारत में सबसे पहले स्मज प्रुफ और वाटरप्रूफ काजल को लागू किया था। इस काजल  को मात्र 100 से 150 रुपए में लॉन्च किया गया था। यह काजल कम से कम आठ घंटों तक आपकी आंखों में टिका रहता है। इसका रंग काफी गहरा होता है और इसी के साथ यह स्मज प्रुफ और वाटरप्रूफ भी होता है। जैसे जैसे इस काजल को महिलाएं पसंद करती गई और इसकी बिक्री बढ़ती गई, कंपनी ने अलग अलग रंग में इस काजल को लॉन्च किया है।

Image Source: https://www.missbabylon.com/

कलरबार जस्ट स्मोकी काजल
कलरबार एक बहुत बड़ा ब्रांड हैं जोकि पांच अलग रंगों में मार्केट में उपलब्ध है। यह काजल एक पेंसिल के लुक में आता है, जिसको शार्प भी किया जा सकता है। यह फैलता बिल्कुल नहीं हैं और एक स्टोक में ही आपकी आंखों को सुंदर और स्टालिश लुक देता है। अगर कीमत की बात की जाए तो यह काजल कम से कम 650 से 700 तक मार्केट में उपलब्ध है। यह थोड़ा महंगा जरूर है लेकिन एक बार इसका इस्तेमाल कर आप भी जान जाएंगे कि यह और काजलों जितना सस्ता क्यों नहीं है।

Image Source: https://2.bp.blogspot.com/

पतंजली हर्बल काजल
जब बात हर्बल की हो तो पतंजली जैसे ब्रांड को कैसे भूला जा सकता है। यह काजल सामान्य पैकेजिंग में आता है। इस काजल की खुशबू से ऐसा लगता है मानो यह काजल घर का ही बना हुआ हो। इसका रंग भी काफी अच्छा है। इसका गहरा काला रंग आपकी आंखों को स्टालिश लुक देने के लिए काफी है। यह आसानी से आंखों पर लग जाता हैं, और इसे आंखों पर लगाने से किसी तरह की परेशानी नहीं होती, बल्कि यह हमारी आंखों में ठंडक पहुंचाती हैं। पतंजली का यह हर्बल काजल आंखों पर तीन घंटे से अधिक समय के लिए टिक जाता हैं। यह काजल फैलता नहीं हैं और आंखों के साथ साथ पलकों को भी स्टालिश लुक देता है। यह काजल लगभग 90 से 100 तक आराम से बाजार में मिल जाता है।

Image Source: https://www.beautifulhameshablog.com/

बायोटिक बायो काजल
इस काजल में कई प्राकृतिक तत्व है जो हमारी आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। बायोटिक एक ब्रांड है जिसमें ऐसे हर्बल उत्पाद हैं जो हमारी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह काजल एक बुलेट पैकेजिंग में आता है। इसकी बनावट काफी अच्छी और स्मूथ है। इस काजल के सिर्फ दो स्टोक लगाकर आप अपनी आंखों को सुंदर लुक दे सकती हैं। यह काजल दो घंटे से अधिक आपकी आंखों में नहीं टिक पाता हैं। आंखों में दो घंटे लगे रहने के बाद यह काजल आपकी आंखों से धीरे धीरे हटता रहता है।

Image Source: https://3.bp.blogspot.com/

हिमालय हर्बल काजल वाटरप्रूफ
हिमालय हर्बल काजल सेंसिटिव आंखों के लिए अच्छा काजल है। इसमें पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व आंखों को जलन से बचाते हैं। इस काजल का रंग काफी गहरा होता हैं, जिस कारण यह एक स्टोक में ही आंखों पर लग जाता है। इस काजल में हल्के हर्बल होते हैं जिस कारण यह आपकी आंखों और नाक को किसी तरह की समस्या नहीं होती। जब आप इसको अपनी आंखों पर लगाते हैं तो इससे आखों में ठंडक का अहसास होता है। यह काजल दो घंटे तक ही आपकी आंखों पर टिका रहता हैं, इसके बाद यह काजल धीरे धीरे आपकी आंखों से गायब होने लगता हैं या यूं कहे कि फैलने लगता है।

Image Source: https://thestylecircle.com/

शहनाज हूसैन शाह आइस हर्बल काजल
यह काजल एक बूलेट पैकेजिंग में आता है। इस काजल की पैकेजिंग बहुत ही आकर्षक होती हैं और यह यात्रा के लिए भी अनुकुल हैं। काजल के ढक्कन की टोपी में छोटा सा शिशा होता हैं जो कि टचअप के लिए काफी उपयोगी होता है। काजल की बनावट काफी स्मूथ है और यह आराम से आंखों पर लग जाती है। यह काजल एक बार में ही आराम से आंखों की गहराई में लग जाता है। यह आंखों पर लीपापोती नहीं करता है । यह काजल बाजार में मिलने वाले और काजलों से अधिक काम का होता है, इसका रंग आसानी से नहीं छुटता। यह काजल हमारी आंखों को नुकसान भी नहीं पहुंचाता।

Image Source: https://static5.shop.indiatimes.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version