Home मेकअप इस गर्मी अपनाएं ये 7 कोरल लिप कलर

इस गर्मी अपनाएं ये 7 कोरल लिप कलर

0

लिपस्टिक एक ऐसी चीज है जो हर लड़की लगाना पसंद करती हैं और अगर बात करे लिपस्टिक में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रंग की तो वो लाल हैं। लाल रंग की लिपस्टिक हर लड़की को पसंद होती है। लेकिन आजकल एक और रंग भी काफी पसंद किया जा रहा हैं। वो रंग है पींक। गुलाबी होठ हर लड़की को अच्छे लगते हैं और अगर आप एक लिपस्टिक की मदद से अपने होठों को गुलाबी बना सकती हैं तो इसमें कुछ भी गलत नही है लेकिन आजकल मार्केट में यह गुलाबी रगं भी कई सारे अलग-अलग शेड में मौजूद है जिसके कारण हम अपने लिए एक सही शेड का चुनाव नहीं कर पाते हैं तो आज हम आपको मार्केट में मिलने वाले इन्ही शेड की जानकारी देने जा रहे है जिसकी मदद से आप अपने लिए एक सही रंग का चुनाव कर सके।

नीचे हम आपको 7 कोरल लिप कलर के बारे में बताने जा रहे हैं। जो इस गर्मी आपके होंठो को देंगे एक सुन्दर लुक।

1. कलर बार लिप पॉट, कोरल क्रश
यह अन्य लिपस्टिक से बहुत अलग लगता है क्योंकि यह छोटे से पैकेट के रुप में मिलता हैं। यह छोटी सी डिब्बी बहुत मजबूत होती हैं तथा इससे आप बहुत ही आसानी से अपने हैंडबैग में भी रख सकती हैं। यह लिपस्टिक भारतीय त्वचा के रंग के अनुसार ही तैयार की जाती हैं। इतना ही नही इसके रंग के साथ-साथ इसकी सुगंध भी बहुत अच्छी होती है। यह आपके होंठो पर नमी बनाए रखने में मदद करता हैं। अगर आप कोई ऐसी लिपस्टिक ले रही है जो एक लंबे समय तक आपके होंठो पर बनी रहे तो आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। अगर आप इसे एक बार सुबह लगा लेंगी तो यह पूरे 5 घंटों तक आपके होंठो पर बनी रहेगी। इतना ही नहीं आप भोजन खाएं या बाते करे तो भी यह आपके होंठो से नहीं हटेगी।

Coral Lip Colour1Image Source:2.bp.blogspot

2. फेस गो चीक लिप ग्लॉस, शेयर कोरल
अगर आप कॉलेज जाती है या स्कूल जाती है तो यह ग्लॉस आपके लिए एकदम सही रहेगा। यह ग्लॉस आपको एक हल्का सा रंग देते हुए आपके होठों को एक चमक देगा। यह आपके होंठो को मुलायम बनाए रखने में काफी मदद करता हैं तथा उन्हें मॉइश्चराइज भी करता हैं। इतना ही नहीं यह आपके होंठो पर 4 घंटो तक बना रहेगा। अगर आप ज्यादा मेकअप करना पसंद नही करती हैं तो आप इस ग्लॉस का प्रयोग कर सकती हैं। यह आपके होठों को एक प्राकृतिक रंग प्रदान करते हुए उसमें चमक बनाए रखेगा।

Image Source:imbbpullzone.laedukreationpvt

3. लक्मे अब्सोलुते ग्लॉस स्टाइलिस्ट, कोरल सनसेट
यह ग्लॉस भी बहुत अच्छा माना जाता हैं। यह आपके होंठो में नमी बनाए रखता है। लेकिन यह ग्लॉस ज्यादातर गहरे रंग में मिलता हैं तो अगर आपकी त्वचा का रंग ज्यादा गहरा है तो यह ग्लॉस आप पर सही नहीं लगेगा। इतना ही नही यह ग्लॉस अन्य ग्लॉस की तरह ज्यादा देर तक बना नहीं रहता हैं। यह केवल 2 या 3 घंटे तक ही आपके होंठो पर बना रहेगा। वैसे यह ग्लॉस लगाने के बाल चिपचिपा सा नही लगता हैं।

Image Source:images.beautyandmakeupmatters

4. मेबलिन सुपर स्टे 14 घंटे लिपस्टिक, स्टे विद मी कोरल
अगर आप अपने लिए एक ऐसी लिपस्टिक देख रही है जो लिपस्टिक के साथ-साथ ग्लॉस का भी काम करे तो आप मेबलिन की लिपस्टिक का प्रयोग कर सकती हैं। यह आपके होंठो को एक बहुत ही सुन्दर गुलाबी रंग प्रदान करेगा। इस लिपस्टिक की कंपनी के दावे के अनुसार यह लिपस्टिक आपके होंठो पर 14 घंटो तक बनी रहेगी। इतना ही नहीं यह आपके होंठो से खाना खाते हुए भी नहीं हटेगी। यह लिपस्टिक आपको होंठो को मॉइश्चराइज़ करते हुए उन्हें गुलाबी रंग प्रदान करता है।

Image Source:imbbpullzone.laedukreationpvt.netdna

5. कलर बार वेलवेट मैट लिपस्टिक, पीच क्रश
कलर बार वेलवेट मैट लिपस्टिक बहुत ही अच्छी लिपस्टिक हैं। लेकिन यह नारंगी रंग में मिलती हैं। इन मैट लिपस्टिक के बारे में सबसे अच्छी बात यह है मैट होने के साथ-साथ काफी मुलायम भी है होंठो पर बहुत ही आसानी से लग जाती है। इतना ही नहीं मैट होने के बाद भी यह आपके होंठो को रुखा लुक नहीं देती हैं। अगर आप एक लंबे समय तक लिपस्टिक लगाए रखना चाहती है तो आप इसका प्रयोग कर सकती हैं। यह लिपस्टिक आपके होंठो पर 6 से 7 घंटो तक बनी रहेगी।

Image Source:makeupandbeautyhome

6. मेबलिन कलर सेंसेशनल बोल्ड मैट लिपस्टिक, मैट 2
यह एक उज्ज्वल गुलाबी रंग की लिपस्टिक हैं। इसका रंग देखने में ना तो बहुत ज्यादा बोल्ड लगता है ना ही ज्यादा हल्का। गर्मियों के दिनो के लिए यह बहुत ही अच्छा रंग हैं। यह हर रंग की त्वचा के साथ अच्छी लगती हैं। वैसे यह लिपस्टिक भी मैट होते हुए काफी मुलायम है उसके साथ ही यह आपके होठों को मॉइश्चराइज करने में भी मदद करेगी और अगर बात करें की यह कितने समय तक आपके होंठो पर बनी रहेगी तो यह कम से कम 4 या 5 घंटे तक आपके होठों पर बनी रहेगी।

Image Source:3.bp.blogspot

7. लोटस हर्बल्स कलर लिपस्टिक, कारनेशन
अगर आपको भी हर्बल ब्रांड की चीजे ज्यादा पसंद आती हैं तो यह लिपस्टिक आपको काफी अच्छी लगेगी। इस लिपस्टिक का रंग हल्का गुलाबी हैं तथा इसे भी इस तरह से तैयार किया गया है कि यह आपके होंठो को गुलाबी रंग देने के साथ-साथ उन्हें मॉश्चराइज भी करे। इस लिपस्टिक की बनावट भी काफी मुलायम हैं जिसके कारण यह बहुत ही आसानी से आपके होंठो पर फैल जाती हैं। इतना ही नहीं यह लिपस्टिक आपके होठों पर 3 या 4 घंटे तक बनी रहेगी।

Image Source:makeupandbeautyhome

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version