Home स्वास्थ्य प्रेगनेंसी में जरूर ध्यान दें इन 7 बातों पर

प्रेगनेंसी में जरूर ध्यान दें इन 7 बातों पर

0

एक महिला के प्रेगनेंट होने की खबर मिलते ही उसको हर तरह के सुझाव मिलना शुरू हो जाते हैं। सभी जानने वाले उस महिला को बधाई देने के साथ ही उसे इस दौरान बरते जानी वाली सावधानियों के बारे में अवश्य बताते हैं। इस दौरान प्रेगनेंट महिला के पास घर की कोई बुजुर्ग महिला हो तो उसे इस समय की सभी सावधानियों के प्रति चिंता नहीं होती है, लेकिन जो महिलाएं अपनी पहली प्रेंगनेंसी के दौरान अपने घर से दूर होती हैं उन्हें इस विषय पर समझाने वाला कोई नहीं होता है। इस समय में प्रेगनेंट महिला सही जानकारी के अभाव में कुछ ऐसी गलतियां कर लेती हैं जो उन्हें नहीं करनी चाहिए। इस समय में धूम्रपान से दूर रहना, भारी समान को न उठाना और अपने खाने पर भी विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत होती है। प्रेगनेंसी की सूचना मिलते ही यदि कुछ सावधानी बरती जाए तो बाद में डिलवरी को बेहद ही आसान बनाया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको इस समय के दौरान बरती जाने वाली सावधानियो के बारे में बता रहे हैं।

1. थायरायड की रेग्युलर जांच करवाएं
प्रेगनेंट महिला को अपने थायरायड को रेग्युलर चेकअप करवाना होगा। आज कल महिलाओं में हाइपोथायरायड के लक्षण ज्यादा होने लगे है। प्रेगनेंट महिला की जांच में अगर इस बीमारी के लक्षण समय पर न पता चले तो बच्चे को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

pregnancy health tips1Image Source: huffpost

2. पानी खूब पिएं
प्रेगनेंट महिला को पानी को सही मात्रा में खूब पीना चाहिए। इस दौरान जूस भी पी सकती हैं। पानी के सेवन से महिलओं का पाचन तंत्र मजबूत बना रहता है। साथ ही यूरीन व अन्य संक्रमण होने का भी खतरा कम हो जाता है। इसलिए महिलाओं को दिनभर में करीब बारह गिलास पानी पीना चाहिए।

Image Source: consumer-voice

3. बिल्ली के बच्चों से रहें दूर
आपने अपने घर में बिल्ली पाल रखी है तो प्रेगनेंट महिला को उसके बच्चों से बचने की विशेष आवश्यकता है। बिल्ली के बच्चों में ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो टोकोप्लासमोसिस नामक रोग फैला सकते है। इस रोग से आपके होने वाले बच्चे को अंधापन और मस्तिष्क में भी परेशानियां हो सकती हैं।

Image Source: funnycatspics

4. केले का सेवन करें
प्रेगनेंसी के दौरान आपको केले का सेवन करना चाहिए। इस दौरान पैरों में ऐंठन होने लगती है। केले के सेवन से पैरों की ऐंठन को दूर किया जा सकता है। केले के अंदर का पोटैशियम इस दर्द को शांत करता है।

Image Source: momjunction

5. नियमित करें व्यायाम
प्रेगनेंसी के दौरान आपको नियमित रूप से व्यायाम को भी समय देना होगा। साथ ही यह ध्यान रखें कि डॉक्टर की सलाह के बाद ही एक्सरसाइज को करें। इसके अलावा किसी ट्रेनर की सहायता से एक्सरसाइज को करने का सही तरीका जान लें। ताकि एक्सरसाइज से किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

Image Source: netdna-cdn

6. फॉलिक एसिड वाले आहार लें
फॉलिक एसिड से बच्चे का विकास तेजी से होता है। साथ ही फॉक एसिड प्रेगनेंसी के दौरान की सभी समस्याओं को दूर करता है। प्रेगनेंट महिला को रोज करीब 400 से लेकर 800 माइक्रोग्राम तक फॉलिक एसिड का सेवन करना चाहिए। इसके लिए हरे बींस, हरी पत्तेदार सब्जियां और सिट्रस फ्रूट का सेवन करना चाहिए।

Image Source: gdnonline

7. हाईहील का प्रयोग न करें
इस दौरान आपको जूते या चप्पल भी ऐसे पहनने होंगे जो आपको आराम देने वाले हों। हाईहील प्रेगनेंट महिलाओं को कई तरह की परेशानियां उत्पन्न करती है। आपको ऐसे जूतों या चप्पल को पहनना होगा जिससे आपके पैरों में थकान और सूजन न हो।

Image Source: alicdn

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version