Home घरेलू नुस्खे मोटापा घटाने से लेकर दर्द तक में फायदेमंद है आइस क्यूब

मोटापा घटाने से लेकर दर्द तक में फायदेमंद है आइस क्यूब

0

गर्मियों में काम आने वाली बर्फ हमारे शरीर की गर्मी को कम करने के काम आती है। बर्फ को हम कई तरह से इस्तेमाल करते हैं। आज कल तो लगभग हर पेय पदार्थ में बर्फ का प्रयोग किया जाता है। बर्फ हमारे पेय पदार्थ को और अधिक शीतल और लाजवाब बना देती है। आपको बता दें कि बर्फ हमारे पेय पदार्थों की शीतलता को बढ़ाने के साथ ही हमारी त्वचा के कई रोगों को दूर कर हमारे त्वचा में निखार लाने का भी काम करती है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य परेशानियों में भी फायदेमंद है।

इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। लोगों को यह तो मालूम है कि बर्फ को धूप से होने वाली जलन कम करने के लिए चेहरे पर लगाया जाता है, लेकिन यह बात कम ही लोग जानते हैं कि बर्फ से चेहरे के डार्क सर्कल को तेजी से दूर किया जा सकता है। इसके अलावा भी बर्फ के कई फायदे होते हैं जो हमारी त्वचा और हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। तो चलिए जानते हैं बर्फ के फायदों के बारे में-

मोटापा कम करने में
आपको जान कर आश्चर्य होगा कि बर्फ की मदद से मोटापा कम किया जा सकता है। इसके लिए भूख लगने पर आइस क्यूब चबाएं। इससे कैलोरी इंटेक कम होता है।

Ice cubes have amazing health benefits1Image Source: corofit

दांत दर्द में आराम-
दांत या मसूड़े के दर्द में भी बर्फ आराम पहुंचाती है। इसके लिए दर्द होने पर दांत या मसूड़े पर कुछ-कुछ देर के लिए बर्फ का टुकड़ा रगड़ें। जल्द ही आपको आराम मिलेगा।

Image Source: images-amazon

मेकअप ज्यादा देर तक चले
अगर आप अपने मेकअप को ज्यादा देर तक अपने चेहरे पर सही रखना चाहती हैं तो आपको पहले बर्फ को चेहरे पर लगाना होगा। इसके बाद चेहरे को किसी मुलायम कपड़े की मदद से सुखाना होगा। जब चेहरे का पानी सूख जाए तब मेकअप करना चाहिए। इससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है।

Image Source: healthohappiness

चेहरे पर चमक के लिए
आज हर लड़की चाहती है कि उसके चेहरे पर ग्लो हो। साथ ही उसका चेहरा हमेशा ही फ्रेश दिखे। चेहरे पर ग्लो लाने के लिए भी बर्फ का इस्तेमाल किया जा सकता है। चेहरे पर बर्फ को लगाने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन लेवल बढ़ता है। जिससे आपके चेहरे पर चमक आने लगती है। इसके अलावा यह आपके चेहरे के रिंकल्स को भी कम करने का कारगार उपाय है। आप चेहरे पर तेजी से ग्लो लाना चाहती हैं तो फलों के जूस को बर्फ जमाने वाली ट्रे में डाल लीजिए। इसके बाद जब यह जूस बर्फ की तरह जम जाए तब अपने चेहरे पर लगाए इससे आपको बहुत तेजी से फायदा होगा।

Image Source: blogspot

डार्क सर्कल हटाने के लिए
अक्सर देर रात तक काम करने से हमारी आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं। आज के दौर में हर दूसरी कामकाजी महिला को इसकी परेशानी है। डार्क सर्कल को दूर करने के लिए बाजार में ढेरों उत्पाद मौजूद हैं। जिनका उपयोग महिलाएं करती भी है, लेकिन डार्क सर्कल को दूर करने के लिए बर्फ का भी प्रयोग किया जा सकता है। यह उपाय सुरक्षित होने के साथ ही कम खर्चीला भी है। इसके लिए आप बर्फ जमाने वाली ट्रे में खीरे के रस के साथ ही गुलाब जल को मिला कर जमा दीजिए। इसके बाद इसे अपने डार्क सर्कल वाली जगह पर लगाए आपको इसका फर्क कुछ ही दिनों में पता चल जाएगा।

Image Source: pinimg

मुंहासों को दूर करना
गर्मियों के दौरान चेहरे पर लाल रंग के दाने हो जाते हैं, जो बाद में मुहांसों का रूप ले लेते है। इन दानों पर आप बर्फ का प्रयोग करें। साथ ही आप इसमें पुदीने और नीम की पत्तियों को उबाल लें। इसके बाद इस पानी को आप जमा लीजिए। फिर दानों पर लगाएं। इससे आपके दाने जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

Image Source: howfacecare

चेहरे के ऑयल को कम करे
गर्मियों के दिनों में चेहरे पर खूब पसीना आता है। साथ ही पसीने के कारण ही चेहरे पर दाने और मुंहासे होते हैं। चेहरे पर से अगर ऑयल की मात्रा कम कर दी जाए तो इन परेशानियों से बचा जा सकता है। बर्फ को चेहरे पर लगाने से चेहरे का एक्ट्रा ऑयल हट जाता है।
चेहरे पर बर्फ को लगाते समय ध्यान रखें कि बर्फ को सीधे ही आप आपने चेहरे पर अप्लाई न करें। बर्फ को चेहरे पर लगाने से पहले बर्फ को किसी कॉटन के कपड़े में डाल दीजिए। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाना चाहिए।

Image Source: hiamag

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version