Home विविध फ़ैशन लंबे बालों के लिए 9 ग्लैमरस एक्सेसरीज

लंबे बालों के लिए 9 ग्लैमरस एक्सेसरीज

0

बाल हर लड़की के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और अपने बालों को सुन्दर बनाने के लिए वो कई तरह के तरीको का प्रयोग करती हैं। अक्सर हम अपने आपको एक अलग लुक देने के लिए अपने बालों को ही एक नए तरीके से तैयार करते हैं। जिससे हमारे लुक में चार-चांद लग जाते हैं। लेकिन अगर आप चाहे तो अपने इस लुक को और भी खास बना सकते है और वो भी केवल कुछ एक्सेससीज की मदद से। आजकल मार्केट में ऐसे बहुत सी डिजाइनर एक्सेसरीज मौजूद है जिनका आप प्रयोग कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ इसी तरह की एक्सेसरीज के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप अपने बालों को और भी सुन्दर वा स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।

Hair-Accessories-1Image Source :https://www.glitzysecrets.com/

हेयरबैंड

वैसे तो बालो के लिए कई तरह की एक्सेसरीज होती हैं लेकिन जो सबसे ज्यादा प्रयोग की जाती है उसमें से एक हेयरबैंड हैं। हेयरबैंड का फैशन कभी भी कम नही होता हैं। इतना ही नही समय के साथ इनके डिजाइन में भी कई तरह के बदलाव हुए हैं। आजकल मार्केट में हेयरबैंड भी कई तरह के रंग और डिजाइन में मिल जाते हैं। अगर आप प्लास्टिक के हेयरबैंड का प्रयोग नही करना चाहती हैं तो आप कपड़े के हेयरबैंड का भी प्रयोग कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो मोती या फिर स्टोन के डिजाइन वाले हेयरबैंड का भी प्रयोग कर सकती है। लेकिन हेयरबैंड का चुनाव करते समय इस बात का ध्यान रखे कि वो ज्यादा तंग ना हो नही तो उससे आपका सिर दर्द हो सकता हैं।

Image Source :https://wedding-pictures-01.onewed.com/

2. बरेट

बरेट भी बालों के सजाने के लिए प्रयोग किया जाता है यह एक तरह की लकड़ी और प्लास्टिक का टुकड़ा होता है जो आपके बालो को बांधने के साथ-साथ उसे एक स्टाईलिश लुक भी प्रदान करता हैं। ये हर तरह के बालो के साथ अच्छे से सुट कर जाते है अगर आपके बाल छोटे है तो आप भी इसका प्रयोग कर सकती हैं। बरेट को आप अपनी पसंद के किसी भी डिजाइन में ले सकती हैं। यह हर डिजाइन में अच्छा लगता हैं।

Image Source :https://3.bp.blogspot.com/

3. ब्रोच और ज्वेल पिंस

इस तहर की एक्सेसरीज का प्रयोग ज्यादातर किसी खास मौके के लिए किया जाता हैं। इस ब्रोच में आप अपने बालों को अपने चेहरे की तरफ से गिरते हुए बांध सकते हैं। यह आपके बालों पर बहुत सुन्दर लगेगा इतना ही नही देखने वाले को यह एक आभूषण की ही तरह लगेगा। इस ब्रोच को आप कई तरह के आकार और डिजाइन में ले सकते हैं। अगर आपको मछली का डिजाइन पसंद है तो आप उसका भी प्रयोग कर सकती हैं या फिर किसी अन्य आकार का भी प्रयोग कर सकती हैं।

Image Source :https://onceuponabride.net/

4. बॉबी पिन

बॉबी पिन की जब भी बात आती है तो लोग एक सरल से डिजाइन के बारे में सोचने लगते है लेकिन आजकल मार्केट में बॉबी पिन भी कई तरह के डिजाइन में मौजूद हैं जो दिखने में बहुत ही सुन्दर लगती हैं। अगर आप अपने बालों को बांध कर उन पर बॉबी पिन का प्रयोग करती हैं तो उससे आपके बालों को एक अलग ही लुक मिलेगा। आप चाहे तो अलग-अलग रंग की बॉबी पिंस का भी प्रयोग कर सकती हैं।

Image Source :https://maneaddicts.com/

5. रिबन

रिबन भी बालो को सजाने के लिए प्रयोग की जाने वाली एक्सेसरीज में से एक हैं। वैसे तो बालो के सजाने के लिए रिबन का प्रयोग बहुत ही पुराने समय से किया जा रहा हैं लेकिन आजकल रिबन भी कई तरह के डिजाइन में मिल जाते है इतना ही नही आप उसे अपने बालों में अलग-अलग तरह से बांध कर अपने बालों के एक अलग लुक दे सकती हैं।

Image Source :https://www.beautifuldiyhairstyles.com/

6. हेयर टिईस

यह एक ऐसी एक्सेसरीज है जो हर तरह की पोशाक के साथ मैच कर जाती हैं। हेयर टिईस आजकल कई सारे डिजाइन में मिल जाता हैं। इतना ही नही यह अलग-अलग रंगो में भी मिल जाता हैं। आप चाहे तो अपनी पोशाक के रंग के अनुसार भी हेयर टिईस का भी प्रयोग कर सकती हैं। आप अपने बालों को पूरी तरह से बांध कर भी इसका प्रयोग कर सकती है या फिर केवल आधे बालों को बांध कर भी इसका प्रयोग कर सकती हैं।

Image Source :https://i.ytimg.com/

7. फास्टनर्स

फास्टनर्स भी एक एक्सेसरीज है जो धातु के रुप में मिलती हैं। यह आपको कई सारे रंगो और डिजाइन में मिल जाता हैं। इसका आप अपने बालों में किसी भी हेयरस्टाइल के साथ प्रयोग कर सकती हैं। इनकी मदद से आप अपने चेहरे पर आने वाले बालों को दूर रख सकती हैं। यह दिखने मे हेयरबैंड की ही तरह लगता है लेकिन यह हेयरबैंड से बहुत अलग होता हैं।

Image Source :https://i.ytimg.com/

8. फूल

फूल महिलाओं के सबसे अच्छे दोस्त माने जाते हैं इतना ही नही इनका फैशन भी कभी नहीं जाता हैं। हाई प्रोफाइल शादियां हो या कोई और खास अवसर हर जगह लडकियां अपने बालों को सजाने के लिए फूलो का ही प्रयोग करती हैं। कई बार लोग चमेली वा गुलाब के फूलों का प्रयोग करते हैं तो कई बार अन्य फूलों के द्वारा भी बालों को सुन्दर बनाया जाता है।

Image Source :https://bestmodel.design/

9. लॉन्ग हेयर एक्सटेंशन

लॉन्ग हेयर एक्सटेंशन एक बहुत ही सुन्दर और रगं बिरंगा आभूषण हैं। इसे आप अपने बालों पर जोड़ कर अपने बालों को एक स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। अगर आपके बाल लंबे है तो यह आपके बालो पर बहुत अच्छा लगेगा इसके अलावा आप चाहे तो एक साथ दो अलग-अलग रंगो का भी प्रयोग कर सकती हैं। इतना ही नही आप चाहे तो इन्हे अलग-अलग तरीके से भी इसे प्रयोग कर सकती हैं। यह हर तरह से आपके बालों को स्टाइलिश लुक देगा।

Image Source :https://cdn1.sishair.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version