Home मेहंदी ब्राइडल मेहंदी मेहंदी को डार्क और सुंदर बनाने के 9 तरीके

मेहंदी को डार्क और सुंदर बनाने के 9 तरीके

0

हर दुल्हन सुंदर मेहंदी डिजाइन के बिना अधूरी होती है। जब तक दुल्हन के हाथों और पैरों में मेहंदी ना लगे तब तक उसकी सुंदरता नहीं दिखाई देती। हालांकि मेहंदी हर तरह के समारोह या फंग्शन में महत्वपूर्ण अनुष्ठान मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि अगर लड़की की मेहंदी डार्क रची है तो उसे बहुत प्यार करने वाला पति मिलेगा तो अगर आप भी अपनी मेहंदी को सुंदर और डार्क करना चाहती हैं तो नीचे दी गई इन बातों को अच्छे से जान लें।

1 साफ हाथों में मेहंदी लगाएं
मेहंदी लगाने या लगवाने से पहले अपने हाथों को अच्छे से धोकर साफ कर लें। अगर मेहंदी लगाने से पहले आपने अपने हाथों में किसी तरह का लोशन या फिर ऑयल लगाया है तो साबुन से हाथों को धोने से वह निकल जाएगा।

Mehendi Is Dark And Beautiful1

2 चीनी और नींबू का मिक्चर
इस बात को हर कोई जानता है कि मेहंदी लगाने के बाद जब वह सूख जाए, तो उसमें चीनी और नींबू का मिक्चर लगाने से वह काफी डार्क हो जाती है। इस पेस्ट के चिपचिपे होने की वजह से यह मेहंदी को निकलने नहीं देता और आपकी मेहंदी ज्यादा समय तक डार्क रहेगी।

3 सरसों का तेल लगाएं
मेहंदी को हटाने से 30 मिनट पहले सरसों के तेल को अपने हाथों में लगा लें। सरसों का तेल हथेलियों पर लगाने से मेहंदी आसानी से निकल जाती है। इसके अलावा यह मेहंदी को डार्क भी करती है।

4 मेहंदी को कभी भी पानी से ना धोएं
कई महिलाएं मेहंदी लगाने के बाद मेहंदी वाले हाथों को पानी से धो लेती हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए ऐसा करने से मेहंदी साफ होने के साथ अपना रंग भी छोड़ देती है। मेहंदी छुटाने का सबसे आसान तरीका है कि आप या तो अपने हाथों को एक दूसरे के साथ अच्छे से रब कर लें या तो आप एक बटर नाइफ की मदद भी ले सकती हैं। इसके बाद आप अपनी मेहंदी को देखेंगे तो वह गहरे नारंगी रंग की दिखाई देगी। इसके बाद आप अपने हाथों पर पसीना ना होने दें, क्योंकि जैसे जैसे समय बितेगा, मेहंदी उतनी ही डार्क हो जाएगी।

5 सूरज की गर्मी से दूर रहें
मेहंदी लगाते समय सूरज में बैठने से बचना चाहिए। क्योंकि यह आपकी मेहंदी को जल्दी सूखा देगा और आपकी मेहंदी को हल्का बना देगी। डार्क मेहंदी पाने के लिए हमें सूरज की रोशनी से दूरी बनाकर चलना पड़ता है।

6 विक्स लगाएं
मेहंदी को ऐसे समय में लगाए कि वह पूरी रात भर आपके हाथों में लगी रहे। मेहंदी को हटाने के बाद आप अपने हाथों पर विक्स या आयोडेक्स लगा लें। इन बाम के गर्म होने के कारण यह मेहंदी को गहरा रंग दे देता है।

7 दस्ताने पहने
गर्मी के कारण हाथों में मेहंदी का रंग काफी डार्क होने लगता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप किसी गर्म उपकरण के सामने जाकर बैठ जाएं। इसके लिए आपको अपने हाथों पर विक्स और आयोडेक्स लगाना चाहिए। इसके बाद दस्ताने पहन कर सो जाना चाहिए। ऐसा करने से हाथों में गर्मी होने लगती है और मेहंदी का रंग गहरा होने लगता है।

8 वैक्सिंग और स्क्रबिंग ना करें
वैक्सिंग और स्क्रबिंग आपको मेहंदी लगाने से पहले करनी चाहिए ना कि बाद में। मेहंदी लगाने के बाद स्क्रब या वैक्स करने से हाथों से मेहंदी का रंग हल्का होने लग जाता है।

9 पानी से दूर रहें
अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी काफी डार्क हो तो ऐसे में आपको पानी से दूरी बनानी चाहिए। जी हां क्योंकि मेहंदी वाले हाथों में पानी पड़ने से मेहंदी का रंग हल्का हो जाता है। हम जानते है कि ऐसे कई काम होते हैं जिनमें पानी की जरूरत होती हैं। ऐसे में आप अपने घरवालों और दोस्तों की मदद ले सकती हैं। इसके अलावा आप दस्ताने पहनकर भी अपने काम कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि यह दस्ताने ज्यादा समय के लिए ना पहने, ऐसा करने से हाथों में काफी अधिक पसीना आ जाता है जिससे मेहंदी हल्की भी हो सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version