Home घरेलू नुस्खे क्रीम से बेहतर है नारियल का तेल

क्रीम से बेहतर है नारियल का तेल

0

भीषण गर्मी के कष्टदाई मौसम में आप सिर्फ शॉर्ट कपड़े पहनना पसंद करती हैं, पर एक चीज़ ऐसी है जो आपको ऐसा करने से रोकती है। वो है आपके पैरों के बाल। लगातार पार्लर जाने से भी इन्हें निकलने से नहीं रोका जा सकता है। ऐसे में शेविंग करना ही एकमात्र चारा नज़र आता है। ज्यादातर लोग शेविंग करते वक्त शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हम आपको इसके लिए बेहतर उपाय सुझाते हैं, वो है नारियल का तेल।

हम में से सभी लोगों ने नारियल के तेल की मसाज का कभी ना कभी उपयोग ज़रूर किया होगा, पर ये आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि यह नारियल का तेल हमारे अनचाहे बालों से मुक्ति भी दिला सकता है। इसीलिए हम आपको शेविंग क्रीम की जगह नारियल तेल के फायदे बताएंगे।

नारियल तेल क्यों है बेहतर

  •  यह मॉइश्चराइज़र है- नारियल का तेल शेविंग करते वक्त हमारी त्वचा को नमी प्रदान करता है जो कि शेविंग क्रीम से नहीं मिलती है।
Coconut oil sahving cream1Image Source: practicallyviral
  •  सस्ता है नारियल का तेल- नारियल तेल का एक बड़ा पैक शेविंग क्रीम से काफी सस्ता होता है। साथ ही दो-चार बूंदें ही पर्याप्त होती हैं स्किन के लिए। इसीलिए नारियल तेल शेविंग क्रीम की बजाय किफायती होता है।
  •  एंटी बैक्टीरियल गुण है खास- नारियल के तेल में कुदरती एंटी बैक्टीरिटल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। इसीलिए शेविंग के बाद जलन और रैशेज से बचने के लिए आफ्टर शेव लोशन की भी ज़रूरत भी नहीं पड़ती है। नारियल का तेल यह काम भी बखूबी करता है।
Image Source: coconutoiltoloseweight
  •  कुदरती गुणों से है भरपूर- नारियल का तेल पूरी तरह से कुदरती पदार्थ है, तो ज़ाहिर है आप अपने शरीर और पर्यावरण दोनों को ही हानिकारक रासायनों से बचा रहे हैं।
  •  सुगंधित होता है नारियल तेल- नारियल का तेल कुदरती गुणों के साथ सुगंधित भी होता है जो आपको तरो-ताज़ बनाए रखने में मददगार साबित होता है।
Image Source: youthfulhabits

 नारियल तेल से शेविंग क्रीम बनाने की विधि-

सामग्री-

¼ कप नारियल का तेल
¼ कप ऐलोवेरा जेल
4 से 5 बूंद खुशबूदार तेल।

बनाने की विधि

नारियल तेल को अच्छी तरह पिघला लें। अब इसमें ऐलोवेरा जेल और खुशबूदार तेल को मिला कर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इस नारियल तेल की शेविंग क्रीम को साफ जार में भर लें।
जिस स्थान पर शेविंग करनी हो उस नारियल तेल सेविंग क्रीम की पतली परत लगा कर कुछ देर के लिए छोड़ दें।

Image Source: youbrewmytea

नारियल तेल आपकी त्वचा को नम बनाता है और ऐलोवेरा जेल आपके बालों को नरम और लचीला करता है।

आप इसमें अपनी पसंद का कोई भी खुशबूदार तेल मिला सकते हैं, लेकिन पेपर मिंट, हरी चाय व लेवेंडर की खुशबू लोगों की पसंदीदा है। पेपर मिंट आपको ताजगी प्रदान करता है। लवेंडर आपकी नसों को आराम पहुंचाता है और ग्रीन टी एक उम्दा कुदरती विषाणु रोधी तत्व है।

आरामदायक शेव पाने के नुस्खे-

  • आरामदायक शेव के लिए सबसे ज़रूरी है सही उपकरण का इस्तेमाल। सबसे ज़रूरी है आपके रेज़र का शार्प होना। इसलिए अगर आपका रेज़र पुराना या खराब हो गया है तो तुरंत ही एक नया रेज़र खरीदें।
Image Source: todayifoundout
  • आरामदायक शेव पाने के लिए सबसे ज़रूरी है आपके रोम छिद्रों का खुला होना। इसके लिए आप गर्म पानी से नहा सकते हैं। पानी की गर्मी से आपके रोम छिद्र खुल जाते हैं और आप एक आरामदायक शेव पा सकते हैं। साथ ही ये आपको रेज़र से होने वाली जलन से भी बचाता है।
Image Source: holisticvanity
  • सेविंग शुरू करने से पहले आपको अपने शरीर को थोड़ा स्क्रब करना चाहिए। ये आपकी डेड स्किन को निकालता है और इन ग्रोन हेयर होने से बचाता है। स्क्रब करने के लिए आप घरेलू बॉडी स्क्रब या लूफा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Source: selfbeautytips
  • नारियल तेल की शेविंग क्रीम इस्तेमाल करने से ना सिर्फ आपका रेज़र आसानी से काम करता हैं बल्कि आपकी त्वचा की नमी भी बरकरार रहती है।
Image Source: wordpress
  • नज़दीकी सेव पाने के लिए ज़रूरी है कि रेज़र को बालों के उगने की दिशा के विपरीत चलाया जाए। नारियल तेल की शेविंग क्रीम लगाने के बाद रेज़र को हल्के हाथों से बालों के उगने की विपरीत दिशा में चलाएं। इससे आपको एक ही जगह पर रेज़र को बार-बार इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और आप रेज़र से होने वाले घाव और जलन से बच जाते हैं।
Image Source: amazonaws
  • शेविंग करने के बाद शेव की गई जगह को गर्म पानी से धो लें और साफ तौलिए से हल्के हाथों से सुखा लें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version