Home मेहंदी इन 10 बॉम्बे स्टाइल मेहंदी के डिज़ाइन्स से अपने हाथों को बनाएं...

इन 10 बॉम्बे स्टाइल मेहंदी के डिज़ाइन्स से अपने हाथों को बनाएं आकर्षक

0

हमारे भारतीय त्योहार बिना मेहंदी के अधूरे माने जाते हैं। मेहंदी के कई तरह के डिजाइन आ गए हैं जो आपके हाथों को काफी सुंदर लुक देते हैं। आपको बता दें कि बॉम्बे स्टाइल मेहंदी काफी क्लासी दिखती है। इसमें आधुनिक डिजाइन होते हैं जो पारंपरिक पैटर्न के साथ मिश्रित होते हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस अवसर पर किस तरह का डिजाइन चुन रही हैं।

Bombay Style Mehndi Designs1
Image Source: hdwallpapersrocks

इन डिजाइन को बनवाने के लिए आपको एक ऐसे आर्टिस्ट की जरूरत होती है जिसे इन डिजाइन की अच्छे से जानकारी होती है। बॉम्बे डिजाइन मेहंदी काफी फेमस है और यह आजकल काफी डिमांड में भी है। तो नीचे बताए गए कुछ डिजाइन को आप अपने दोस्त की शादी में बनवा सकती हैं।

डिजाइन 1.
यह डिजाइन वह लड़कियां चुनती हैं जो कि ज्यादा भरा और कठिन डिजाइन नहीं बनवाना चाहती हैं। अगर आपको सादगी पसंद है तो आप इस डिजाइन को बनाने की कोशिश कर सकती हैं, लेकिन अगर आपका बजट अच्छा है तो आप इस डिजाइन को आवश्य बनाएं।


Image Source: inat

डिजाइन 2.
इस डिजाइन में स्टाइलिश फूल के पैटर्न होते हैं जो कोहनी तक बनाएं जाते हैं। अगर आप एक सुंदर लड़की हैं तो आप इस डिजाइन को चुन सकती हैं। इसके अलावा अगर आपके पास मेहंदी लगाने का समय नहीं है तो ऐसे में आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।

Image Source: yolasite

डिजाइन 3.
जैसा कि आप देख सकती हैं कि इस डिजाइन में फूलों और पत्तियों के पैटर्न होते हैं। यह डिजाइन एथ्निक के साथ काफी खिलती है। आमतौर पर लड़कियां एथ्निक लुक में इस डिजाइन के साथ काफी सुंदर दिखाई देती हैं।


Image Source: blogspot

डिजाइन 4.
यह मेहंदी डिजाइन ज्यादातर सगाई के समारोह में लगायी जाती है। मोर पंख एकजुटता और प्यार को दर्शाता है। युवा महिलाएं इस डिजाइन को सगाई की पार्टी में लगाना पसंद करती हैं।


Image Source: ytimg

डिजाइन 5.
यह डिजाइन विशेष रूप से दुल्हनों के लिए है। इसके पैटर्न काफी कठिन होते हैं, उनमें जरदोजी और जाली पैटर्न होते हैं। यह आपके हाथों को अलंकृत लुक देता है। यह डिजाइन बनाते समय आपके अंदर धैर्य और अभ्यास होना चाहिए।


Image Source: weddingplannershub

डिजाइन 6.
जैसा कि आप फोटो में देख सकती हैं कि यह अरबी डिजाइन है जो आमतौर पर ईद जैसे धार्मिक उत्सवों पर लगाई जाती है। यह आसान व आकर्षक है और इसे लगाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।


Image Source: blogspot

डिजाइन 7.
यह डिजाइन बेल वाली होती है, जो कि लगभग हर अवसरों पर लगाई जाती है। यह उन्हें लगानी चाहिए जिन्हें मेहंदी लगाने में जल्दी हो रही हो। यह काफी कम समय में लग जाती है और आप इस डिजाइन को अपने आप से बना सकती हैं।


Image Source: bridalmehndi

डिजाइन 8.
इस डिजाइन का मुख्य आकर्षण है उसका रूपांकन। यह मेहंदी डिजाइन अरबी होता है। पाकिस्तान जैसे देशों में यह मेहंदी डिजाइन काफी आकर्षक माना जाता है। यह किसी खास अवसर पर काफी खूबसूरत लगती है।


Image Source: mehandi

डिजाइन 9.
यह डिजाइन कुछ-कुछ डिजाइन 8 के जैसी ही दिखाई देती है। इस डिजाइन में सिर्फ इतना फर्क होता है कि यह हल्की होती है। इस डिजाइन में रूपांकनों और जेल का काम मिला रहता है। यह डिजाइन ज्यादा तब अच्छी लगती है जब आप किसी दोस्त या फिर रिश्तेदार की शादी में गईं होती हैं।


Image Source: tastescrolls

डिजाइन 10.
इस डिजाइन में कुशल कलाकार और समय लगते हैं। इस डिजाइन की लागत आपके बजट को पार कर सकती है, लेकिन यह उसके लायक भी होती है। यह विशेष रूप से दुल्हनों के मतलब के लिए है। एक बार इसे अच्छे से पूरा कर लिया जाए तो यह आपकी शादी में आपके लुक को और भी सुंदर बना देती है।


Image Source: fashionexprez

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version