Home स्वास्थ्य खान पान और पोषण बैंगनी पत्ता गोभी है कुदरत का नायाब तोहफा

बैंगनी पत्ता गोभी है कुदरत का नायाब तोहफा

0

विटामिन और पोषक तत्वों के बिना इंसान का सेहतमंद रहना मुश्किल है। कुदरत ने हम इंसानों को सेहतमंद बने रहने के लिए न्यूट्रीशियन के विभिन्न स्रोत प्रदान किए हैं। कुदरत का ऐसा ही एक नायाब तोहफा है बैगनी बंदगोभी। जितना अलग इसका रंग है उतने ही लाजवाब इसके गुण भी हैं। बैगनी बंदगोभी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्किन के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। बैंगनी बंदगोभी विटामिन ए, विटामिन सी और पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है। इसमें एंथोसायनिन पॉलीफेनॉल उच्च मात्रा में होता है इसलिए इस गोभी का रंग गहरा बैंगनी होता है।

Red-cabbage3Image Source: https://www.rivieraproduce.eu/

इस गोभी पर किए गए रसर्च से जो नतीजे आए हैं वो हैरान करने वाले हैं। एंथोसायनिन ऐसा पदार्थ है जिसमें कैंसर, हृदय रोग, और मधुमेह को रोकने की अद्भुत क्षमता होती है। हमारी त्वचा को साफसुथरी और कोमल बनाने के लिए यह मददगार साबित होता है। बैगनी बंदगोभी नायाब रंग के साथ स्वाद में भी लाजवाब होती है। इसके अलावा इसका उपयोग सलाद में करना भी बेहतर होता है।
बैंगनी बंदगोभी को पतली-पतली स्ट्रिप्स में सरलता से काट लें। इससे सलाद के अलावा स्वादिष्ट और मजेदार खाना भी तैयार कर सकते हैं। स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए इस पर जैतून का तेल और सिरके की कुछ बूंदें छिड़क लें। बैगनी बंदगोभी से एक मजेदार और स्वादिष्ट खाना बना कर आप एक और नई डिश अपने खाने में जोड़ सकती हैं।

Image Source: https://3.bp.blogspot.com/

यहां हम आपको खट्टी-मीठी बंदगोभी बनाने की एक शानदार रैसिपी बता रहे हैं –

खट्टी-मीठी गोभी
एक पैन में थोड़ा मक्खन रख कर पहले पिघला लें। फिर इस पैन में पतली-पतली कटी हुई बैंगनी बंदगोभी को डाल दें। इसके बाद हल्की आंच में कुछ मिनट तक बैगनी बंदगोभी को भूने। फिर इसमें 3 टी स्पून चीनी और बैलसैमिक सिरका लगभग ¼ कप डालें। अब इसे धीमी आंच में लगभग 8 से 10 मिनट तक पकने दें। इसे पकाने के बाद मूगफली को पीस कर ऊपर से डाल दें। लाजवाब बैगनी बंदगोभी अब पक कर तैयार है।

Image Source: https://4.bp.blogspot.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version