Home विविध फ़ैशन आईलाइनर लगाने के तरीकों से भी झलकता है आपका व्यक्तित्व

आईलाइनर लगाने के तरीकों से भी झलकता है आपका व्यक्तित्व

0

आपने अक्सर ये सुना होगा कि आपकी आंखें बिना कुछ कहे ही बहुत कुछ बोल जाती हैं। ये सच है कि आपकी आंखें बहुत कुछ बोलती हैं। जब लोग आपको देखते हैं तो संभवत: सबसे पहले उनका ध्यान आपकी आंखों पर ही जाता है। जैसा कि पुरानी कहावतों में कहा गया है कि “आंखें आत्मा का झरोखा हैं” और वे आपके व्यक्तित्व के बारे में भी बहुत कुछ बताती हैं। यह सच है, लेकिन अगर देखा जाए तो इन आंखों को आकर्षक बनाने का काफी कुछ श्रेय आईलाइनर को जाता है। सुंदरता की बात करें तो आईलाइनर एक ऐसा जादू है जो आपके लुक को बदल कर आपको ज्यादा कॉन्फीडेंट बना देता है।

eyeliner tipsImage Source:https://www.astroulagam.com.my/

आपको अच्छे से पता है कि आईलाइनर लगाने के बहुत सारे स्टाइलिश तरीके हैं, जो आपकी आंखों को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आईलाइनर लगाने के तरीकों से भी आपके व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है।

हर लड़की को अलग-अलग तरीकों से आईलाइनर लगाना बहुत पसन्द होता है। किसी को एक सिंगल लाइन लगाना अच्छा लगता है तो किसी को मोटी। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आपका आईलाइनर लगाने का तरीका क्या कहता है, तो आज हम आपको इस बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

गहरा और गाढ़ा आईलाइनर-

गहरा और गाढ़ा आईलाइनर लगाने वाली लड़कियों का नजरिया काफी बोल्ड होता है। वह मज़बूत दिमाग वाली होती हैं। वह जैसी होती हैं वैसी ही खुश रहती हैं। इस तरह की लड़कियां अपनी उपस्थिति मात्र से ही लोगों को भयभीत भी कर सकती हैं, लेकिन इस तरह का आईलाइनर लगाने वाली लड़कियां काफी मेहनती और हर पल को खुशी के साथ जीती हैं।

Image Source:https://womenshealthguideline.com/

कैट आई-

इस तरह का आईलाइनर लगाने वाली लड़कियां काफी तेज होती हैं। उन्हें पता होता है कि वह क्या करना चाहती हैं। वह अपने संपर्क में आने वाले लोगों के स्वभाव को भी तुरंत पहचान लेती हैं। इसके अलावा वे काफी आकर्षक भी होती हैं।

Image Source:https://herintalk.com/

ग्लिटरी आई-

ग्लिटरी आईलाइनर लगाने वाली लड़कियां अपने जीवन में कुछ भी करने से घबराती नहीं हैं। उन्हें खतरों से खेलना काफी पसंद होता है। इस तरह का आईलाइनर लगाने वाली लड़किया अपने दोस्तों व समूह की दिल या आत्मा होती हैं। कोई भी पार्टी हो या आउटिंग उनके बिना पूरी नहीं होती है। इस तरह की लड़कियां इस बात पर विश्वास रखती हैं कि मैं वो ही बनुंगी जो मैं बनना चाहती हूं। यही बात उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।

Image Source:https://i.ytimg.com

स्मोकी आईलाइनर-

स्मोकी आईलाइनर लगाने वाली लड़कियां विद्रोही स्वभाव की होती हैं। इन्हें खुश करने के लिए किसी और की आवश्यकता नहीं होती है। इस तरह के स्वभाव की लड़कियां किसी भी तरह के परंपरागत तरीके की पर्टियों में जाना पसंद नहीं करती हैं। वह हर कम को उसी तरह से करती हैं जो उन्हें पसंद आता है। उन्हें किसी की भी सुनना पसंद नहीं होता है। स्मोकी आईलाइनर वाली लड़कियां अपनी शर्तों पर जिन्दगी जीती हैं और किसी भी तरह के दुर्व्यवहार को सहन नहीं करती हैं।

Image Source:https://womenshealthguideline.com/

कलर ब्लास्ट-

इस तरह का आईलाइनर लगाने वाली लड़कियां अपने जीवन में मौज मस्ती करना काफी पसंद करती हैं। इनकी सहजता ही इनका सबसे बड़ा आकर्षण होता है। इस तरह के स्वभाव की लड़कियां अपने विनोदपूर्ण व्यवहार के कारण जहां भी जाती हैं सभी को अपना बना लेती हैं। सभी तरफ खुशियां फैला देती हैं और सारी नकारात्मकाता दूर हो जाती है।

Image Source:https://2.bp.blogspot.com/

सिंगल स्ट्रोक ऑन टॉप-

सिंगल स्ट्रोक ऑन टॉप अक्सर काफी लड़कियों को पसंद होता है। अगर आपको भी इस तरह का आईलाइनर लगाना पसंद है तो आप एक व्यावहारिक महिला हैं। आप जानती हैं कि जिंदगी में आपका उद्देश्य क्या है। इस तरह की लड़कियां सरल स्वभाव की होती हैं तथा अनावश्यक रूप से बड़ी बड़ी बातें नहीं करती।

Image Source:https://missmaven.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version