Home घरेलू नुस्खे फ्रिज में सौंदर्य प्रसाधन रखना कितना सुरक्षित है ?

फ्रिज में सौंदर्य प्रसाधन रखना कितना सुरक्षित है ?

0

आज की बढ़ती महंगाई के दौर में चाहे खाने की चीज हो या सौंदर्य प्रसाधन की…अगर उनकी सही देखरेख ना की जाये तो ये जल्द ही खराब हो जाती हैं या नुकसान का कारण बनती हैं। हम सभी को अच्छे से मालूम है कि हर उत्पाद के रख रखाव का एक तरीका होता है और उसके इस्तेमाल की एक समय सीमा होती है। यही बात हमारे सौंदर्य प्रसाधनों पर भी लागू होती है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि हर सौंदर्य प्रसाधनों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीज में रखा जाता है, लेकिन क्या ये जरूरी है कि फ्रिज में रख कर ही सौंदर्य प्रसाधन सुरक्षित रह सकते हैं। आजकल लोगों की अवधारणा बन गई है कि वह अपने सारे ब्यूटी प्रोडेक्ट को फ्रिज में रख दें। यह कई तरह से नुकसानदायक भी हो सकता है। आज हम आपके लिए सौंदर्य प्रसाधनों की देखरेख को लेकर ही यह आर्टिकल लेकर आए हैं। जिसमें आप जानेंगे कि हम अपने सौंदर्य प्रसाधन की देखभाल कैसे कर सकते हैं ताकि वे लंबे समय तक सुरक्षित बने रहें।

फ्रिज में सौंदर्य प्रसाधन रखना कितना जरूरी है-

beauty productImage Source:https://cdn.shopify.com/

लिप्स्टिक- आप सबको अच्छे से पता होगा कि हर कॉस्मेटिक्स को कमरों के टेंप्रेचर के मुताबिक बनाया जाता है। ऐसे में अगर लिप्स्टिक या ब्लश में से कोई एक सौंदर्य प्रसाधन आप फ्रिज में रखते हैं तो उसे अपनी रिस्क पर रखें क्योंकि ऐसे प्रोडक्ट को बहुत ठंडे तापमान के लिए परीक्षण नहीं किया गया जाता।

मॉश्चराइजर और लोशन क्रीम- मॉश्चराइजर  और लोशन क्रीम को मौसम के तापमान अनुसार फ्रीज में रखना चाहिए। इन क्रीमों को फ्रीज में तभी तक रखा जा सकता है जब तक गर्मी का मौसम चल रहा हो। ठंड के समय इसे फ्रीज में नहीं रखना चाहिये।

नेल पॉलिश- ऐसा कहा जाता है कि एक रूम के तापमान की अपेक्षा नेल पॉलिश को हमेशा फ्रिज में रखना चाहिए इससे उसकी लाइफ सेफ रहेगी, लेकिन अगर आप इसे फ्रिज में ज्यादा समय तक रखेंगी तो ठंडी होने के कारण इसकी तह जम जाती है। इसे दोबारा उसी सामान्य स्थिति में लौटाया नहीं जा सकता।

परफ्यूम- परफ्यूम को हमेशा कमरे के एक नार्मल तापमान में ही रखना चाहिए। इसे फ्रीज में रखने से इसकी लाइफ खत्म हो जाती है। इसके सारे फ्रिग्नेंस कम हो जाते हैं। इसलिये इसे फ्रिज में रखने की जगह रूम में ही रखकर सुरक्षित रखें।

प्राकृतिक हेयर उत्पाद- कुछ प्राकृतिक तत्व कुदरती गुणों से परिपूर्ण होते हैं, लेकिन जैतून के तेल में अत्यधिक पोषक तत्व होते हैं। नारियल के तेल की भी गिनती इन्हीं में होती है। कभी-कभी इन्हें फ्रिज में रखा जाता है, लेकिन कुछ प्रोडक्ट ऐसे होते हैं जिन्हें फ्रिज में नहीं रखा जा सकता।

कुछ लोगों को कॉस्मेटिक आइटम फ्रिज में रखने की आदत सी है और ये आदत लोगों में तेजी से फैली है। बेशक कुछ प्रोडक्ट को फ्रिज में रखने की सिफारिश की जाती है, लेकिन कुछ लोगों को ऐसा करने की आदत ही होती है, लेकिन ये ना तो प्रोडक्ट के लिए और ना ही आपकी सेहत और सुंदरता के लिए सही होता है। ऐसा तब तक ना करें जब तक कोई खास कारण ना हो फ्रिज में रखने का।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version