Home घरेलू नुस्खे स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार में शामिल करें ये चीजें

स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार में शामिल करें ये चीजें

0

एक कहावत के अनुसार “इलाज से अच्छा हैं, परहेज करें।” क्या खाना हैं, क्या नहीं खाना हैं आपको इसकी समझ होनी चाहिए, क्योंकि जिंदगी का मजा तब हैं, जब हमारा शरीर स्वस्थ हो। स्वस्थ शरीर में ही, स्वस्थ मन बसता हैं। सिर्फ पैसा कमाना ही जिंदगी का मकसद नहीं होना चाहिए, बशर्ते अपनी सेहत के लिए भी कुछ समय निकाल लेना चाहिए। हमें संतुलित आहार के साथ योगा, सैर या व्यायाम जरूर करना चाहिए। इस तरह डाईजेशन ठीक रहने से शरीर को आवश्यक पौष्टिक तत्व मिलते रहते हैं। आइए जानते हैं प्रतिदिन के अपने आहार में शामिल करने योग्य कुछ जरुरी चीजें..

यह भी पढ़ें – आहार जो रखते हैं आपकी आंखों की चमक को बरकरार

1. हरी इलायची (Green cardamom)-

आपको बता दें कि अगर आप प्रतिदिन सिर्फ एक इलायची का सेवन करेंगी तो आप तंदुरूस्त बनी रहेंगी। इलायची फ्रेशनेस का अहसास दिलाती हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं, जो रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने, पेट की गैस से राहत देने, पाचन दुरुस्त करने और सीने की जलन को कम करने आदि कई समस्याओं को ठीक करने में काफी मददगार हैं।

Green cardamomimage source:

2. अंजीर (Fig)-

वैसे अंजीर के फल को सूखा कर खाया जाता हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इसके सेवन से एसिडिटी से राहत, कब्ज का ठीक होना और खून की कमी दूर होती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। अंजीर की तासीर गर्म होती हैं इसलिए एक अंजीर को रात में भिगोंकर सुबह सेवन करें, इससे काफी लाभ मिलेगा।

image source:

यह भी पढ़ें – इस प्रकार का आहार गर्भावस्था में महिलाओं के लिए होता है लाभदायक

3. अखरोट (Walnut)-

अपने आहार में अखरोट को शामिल करने से आप बहुत सी बीमारियों से दूर रह सकती हैं। प्रतिदिन नियमित रूप से अखरोट का सेवन करने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती हैं। यह कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में मददगार हैं, साथ ही मैटाबॉलिज्म को दुरूस्त रखता हैं। इसके अलावा ये बच्चों के आहार में शामिल करने से उनके दिमाग को तेज करता हैं।

image source:

4. छुआरा (Charming)-

ड्राई फ्रूट में छुआरा सबसे खास हैं। इसकी तासीर गर्म होती हैं लेकिन गर्मियों के मौसम में इसे खाने से फायदा मिलता हैं। इससे दिल संबंधी बीमारी, सीने में दर्द व फेफड़ों के रोग आदि कई बीमारियों से राहत मिलती हैं।

image source:

यह भी पढ़ें – बच्चों की डाइड में जरूर शामिल करें ये पौष्टिक आहार

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version