Home स्वास्थ्य सेब के जूस के अद्भुत फायदे

सेब के जूस के अद्भुत फायदे

0

आज के समय में बहुत से लोग सेब को खाते हैं तो बहुत से लोग सेब का जूस पसंद करते हैं, असल में सेब के अंदर बहुत से ऐसे पोषक तत्व पाये जाते हैं जो की हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक हैं इसलिए आप रोज़ नियमित रूप से एक सेब जरूर खाये या फिर उसका जूस निकाल कर जरूर पिये। सिर्फ एक गिलास सेब का जूस शरीर में एंटीऑक्‍सीडेंट्स,मिनरल और विटामिन की कमी को पूरा कर देता है। आइये अब जानते हैं हैं सेब के जूस को पीने के फायदे।

1- ह्रदय को रखता है स्वस्थ –
बहुत कम लोग जानते में सेब में फ्लेवोनॉयड्,एंटीऑक्सीडेंट्स,पॉलीफिनॉल जैसे तत्व होते हैं जो की आपके हार्ट के लिए लाभदायक माने जाते हैं इसमें पोटेशियम की मात्रा भी होती है जो की हृदय के लिए अच्छा माना जाता है।

amazing benefits of apple juice1

2- अस्थमा से बचाव करता है –
जानकारी के लिए आपको बता दे की सेब में फ्लेवोनॉयड नामक तत्व होता है जो की आपको अस्थमा जैसी बीमारी से बचा कर रखता है। यह आपके फेफड़ों को मजबूत बनाने के साथ साथ उनको सुचारु रूप से कार्य करने में भी मदद करता है।

3- लिवर को रखता है साफ –
सेब का क्षारीय तत्‍व आपके लिवर से विषाक्त पदार्थो को निकालता है और उसको साफ़ कर देता है जिससे लिवर सम्बन्धी किसी प्रकार की बीमारी नहीं होती है। इसके अलावा इसके छिलके में भी पैक्टीन नामक तत्व होता है जो की आपके पाचन की क्रिया को सही रखता है।

4- कोलेस्ट्रॉल को करता है संतुलित –
यदि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक बढ़ जाती है तो आपको ह्रदय संबंधी बीमारिया होने का खतरा भी बढ़ जाता है पर यदि आप एक गिलास सेब का जूस नियमित रूप से लेते हैं तो यह आपके कोलेस्ट्रॉल को संतुलित कर देता है और आप बीमार होने से बच जाते हैं।

5- प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाता है मजबूत –
सेब के रस में कई प्रकार के विटामिन होते हैं जो की आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते है इसके अलावा आपको कई बीमारियों के बैक्टीरिया और कीटाणुओं से लड़ने की क्षमता भी प्रदान करते है।

6- कैंसर के करता है बचाव –
बहुत कम लोग जानते हैं कि सेब का रस हमें ट्यूमर और कैंसर से भी बचाता है। यह खासतौर पर हमें फेफड़ों में होने वाले कैंसर से बचाता है।

7- सौंदर्य लाभ –
सेब का रस त्वचा और बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है यदि आपको रुसी की समस्या है तो आप इसका रस अपने सर पर लगाएं और 1 घंटे बाद सर को धो लें इससे आपको रुसी की समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा सेब का रस फटी त्वचा, सूजन तथा खुजली आदि में भी प्रयोग किया जाता है।

8- आंखों के लिए उपयोगी –
बहुत कम लोग जानते हैं की सेब के रस में विटामिन ए पाया जाता है जो की आपकी आंखों की रौशनी बढ़ाने में बहुत लाभदायक है तथा यह आपकी आंखों को अन्य प्रकार की बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version