Home घरेलू नुस्खे पान के पत्ते के भी है कई अद्भुत फायदे

पान के पत्ते के भी है कई अद्भुत फायदे

0

भारत में पान बहुत ही अधिक मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही यह हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा भी है। आपको बता दे कि कई संस्कृति में पान को शादी के बाद मेहमानों को परोसने की प्रथा है। पान से ही मेहमानों का सत्कार पूरा किया जाता है। साथ ही इससे ही मेहमानों की दावत को पूर्ण माना जाता है। इसके अलावा पान को पूजा में भी शामिल किया जाता है। पान का पत्ता शुभता का प्रतीक माना जाता है। वैसे अक्सर हम लोग पान को अपने मुंह का स्वाद बदलने के लिए भी खा लेते है। लेकिन हम इस पान के पत्ते के कई सारे औषधिय गुणों से अंजान होते है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम हमारे शरीर में होने वाली स्वास्थ की कई समस्याओं को ठीक करने में मददगार भी होता है। लेकिन पान को बिना किसी तंबाकू के साथ ही खाना चाहिए। तभी यह आपको फायदा पहुंचा सकता है। इसी कारण आज हम आपको हर शादी बारातों और पूजा में दिखने वाले पान के फायदे के बारे में बता रहे हैं। चलिए जानते है पान के पत्तों के फायदों के बारे में।

भारत में पान बहुतImage Source: blogspot

1 खांसी
पान के पत्तों से खांसी ठीक हो जाती है। इसके लिए करीब 15 पान के पत्तों को तीन गिलास पानी में डाल दीजिए। इसके बाद इस पानी को उबालें इसे तब तक उबालें जब तक कि यह एक तिहाई न रह जाए। अब इस मिश्रण को एक दिन में तीन बार पिएं इससे खांसी जल्द ही ठीक हो जाती है।

Image Source: com

2 सांस की समस्या
सांस की समस्या में पान को पत्ते बेहद ही लाभकारी होते है। इस समस्या के दौरान करीब सात पान के पत्तों को लेकर दो गिलास पानी में डाल दे। अब इस पानी में रॉक शुगर को मिला कर उबाल लें। जब पानी का करीब एक गिलास रह जाए तो उसे एक दिन में करीब तीन बार पीना चाहिए इससे काफी लाभ मिलता है।

Image Source: stylecraze

3 शरीर की बदबू
गर्मियों के आते ही पसीन आना शुरू हो जाता हैं। पसीने की दुर्गंध से हमारे आस पास के लोग बड़े ही परेशान हो जाते है। साथ ही पसीने की दुर्गंध से हमें भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से बचने के लिए पाने के पत्तों को दो कप पानी में उबाल कर पीने से शरीर की दुर्गंध ठीक होती है।

Image Source: intimatehealthhelp

4 जलने में
अक्सर हमारें घर की महिलाएं खाना बनाते समय जल जाती है। ऐसी स्थिति में पान के पत्तों को पीसकर जले हुए स्थान पर लगाने से जली हुई जगह तेजी से ठीक हो जाती है साथ ही उस जगह पर ठंडक का अहसास भी होता है।

Image Source: co

5 छालों को ठीक करने में
पेट की गडबड़ी के कारण हमारे मुंह में अक्सर छालों की समस्या हो जाती है। छालों के दौरान हम कुछ भी नहीं खा सकते है। ऐसी समस्या होने पर हमें पान के पत्तो को चबाना चाहिए। इसके बाद सादे पानी से कुल्ला कर लेना चाहिए, दिन में दो बार ऐसा करने से छालों में जल्द ही राहत मिलती है।

Image Source: laodongthudo

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version