Home मेकअप आँखों का मेकअप आंखों का मेकअप करने का सबसे अच्छा तरीका

आंखों का मेकअप करने का सबसे अच्छा तरीका

0

आंखो को जब भी सुन्दर बनाने की बात आती है तो अक्सर लड़कियां मेकअप का ही प्रयोग करती है। लेकिन जब हम किसी एक्ट्रेस को देख कर उसके जैसे अपनी आंखो को सजाने की कोशिश करते है तो हम अपनी आंखो को उतना सुन्दर नहीं बना पाते है लेकिन क्या आप यह जानती है कि आप जब भी अपनी आंखो का मेकअप करती है तो उसमें कई सारी गलतियां कर देती है जिसके कारण आपकी आंखे ज्यादा अच्छी नहीं लग पाती हैं लेकिन आज हम आपको आंखो के मेकअप से जुड़ी कुछ ऐसी ही बाते बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप अपनी आंखो को पहले से ज्यादा सुन्दर बना सकती है। आंखो का मेकअप करना आसान काम नहीं होता है आखों का मेकअप करते समय सबसे ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। अक्सर देखा गया हैं जब भी लड़कियां आइलाइनर लगाती है तो उसे सही से नहीं लगा पाती हैं। जिसके कारण उनकी आंखो का मेकअप सही से नहीं हो पाता हैं आइलाइनर लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो सही से लगे ज्यादा दूर ना लगे और ना ही उसमें ज्यादा दूरी हो लेकिन जब हमें लगता है कि हमने इस तरह की कोई गलती नही की है तो अक्सर हम वो ही गलती कर देते हैं।

Eye-Makeup-Trick1Image Source:cloudfront

अगर आपको लगता है कि आप अपनी आंखो का मेकअप करने में बहुत अच्छी है तो हो सकता है आप भी कुछ ऐसी गलतियां कर देती हो जिसके करण आपकी आंखे ज्यादा सुन्दर नहीं लगती हो। खैर आप जब भी अपनी आंखो का मेकअप करें तो उससे पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ जरुर कर लें इतना ही नहीं इस बात का ध्यान रखें कि आपका चेहरा अच्छी तरह से सुख गया हो खासकर आपकी आंखे। इसके बाद, अपनी आंखों की आईलिड पर एक ब्रश की मदद से कॉम्पैक्ट लगाएं अब एक काला रंग का काजल,जेल लाइनर या काजल पेंसिल की मदद से अपनी आंखो के ऊपरी किनारों को और आंखो के नीचे का मेकअप करें।

Image Source:1.bp.blogspot

अगर आप इस तरीके से सही से नहीं मेकअप कर पा रही है तो आप अपनी वॉटर लाइन पर काजल को लगा कर अपनी आंखो को सुन्दर बना सकती हैं इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और इसकी मदद से आपकी पलके ज्यादा आकर्षित दिखाई देगी। अपनी आंखो की वॉटर लाइन पर काजल लगाते समय अपने हाथों को ज्यादा ना हिलाएं। अपनी आंखो के ऊपर काजल लगाने के बाद आंखो के निचे भी काजल जरुर लगाएं इससे आपकी आंखे बड़ी दिखेंगी।

Image Source:cloudfront

अपनी पलको को ज्यादा आकर्षित बनाने के लिए आप उनकी जड़ो पर भी काजल लगा सकती है इसके लिए किसी ब्रश की मदद से हल्का सा अपनी आंखो को एक हाथ से ऊपर उठाते हुए काजल लगाएं। लेकिन काजल लगाते समय इस बात का ध्यान रखे की वो आपकी पलको की जड़ो पर ही लगे।

Image Source:i2.wp

अपनी आंखो की पलको की ऊपरी जड़ो पर काजल लगाने के बाद उसी तरह से अपनी आंखो की नीचे वाली पलको पर भी काजल लगा लें। नीचे काजल लगाने के लिए आप चाहे तो काजल पेंसील का भी प्रयोग कर सकती हैं। लेकिन नीचे काजल लगाते समय भी इस बात का ध्यान जरुर रखे की काजल केवल आपकी पलको की जड़ो पर ही लगे और कही नहीं। अब जब आपकी आंखे दोनों तरफ से सज चुकी है तो अब आप उस पर मस्कारे का प्रयोग कर सकती हैं इससे आपकी पलके और ज्यादा आकर्षित लगेंगी और बड़ी भी लगेंगी। आंखो का मेकअप तो आप कर लेगी लेकिन जब भी आप इस मेकअप को हटाएं तो मेकअप रिमूवर का ही प्रयोग करें। इतना ही नही आंखो के आसपास का मेकअप हटाते समय ज्यादा सावधानी बरते।

Image Source:makemeupsa.files

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version