Home मेकअप आँखों का मेकअप आंखों के मेकअप के लिए फॉलो करें इन टिप्स को

आंखों के मेकअप के लिए फॉलो करें इन टिप्स को

0

आंखे हमारे चेहरे का सबसे सुंदर और आकर्षक हिस्सा हैं। चेहरे के मेकअप के दौरान आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी हमें खास ध्यान देने की जरूरत होती हैं। आंखों का सटीक और सही मेकअप के लिए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिससे आपकी आंखे आकर्षक और सुंदर दिखेंगी।

यह भी पढ़ें – लेंस को लगाने वाली लड़कियों को इस तरह करना चाहिए अपनी आंखों का मेकअप

1. आईलैशेस को उभरा हुआ दिखाना (Plump your eyelashes)-

Plump your eyelashesImage Source: 

इसके मुख्यतः दो तरीके हैं :

• दो अलग-अलग ब्रांड्स के मस्कारा को एक दूसरे के बाद लगाएं। एक ब्रांड के मस्कारा को पहले कोट में लगाकर सूखने दें और फिर दूसरे ब्रांड के मस्कारा को इसके ऊपर लगाएं। ध्यान रखें कि दोनों मस्कारा का रंग समान हो।

• अगर आपके पास केवल एक प्रकार का मस्कारा हैं तो ट्रांसलूसेंट पाउडर को पहले अपनी आई लैशेस पर लगाएं।

2. आईब्रो की रूप-रेखा तैयार करें (Redefine your eyebrows)-

Image Source: 

अधिकतर महिलाएं अपनी आईब्रो को लेकर भ्रम की स्थिति में रहती हैं। जिसके लिए सही तरीका यह हैं कि पेंसिल से अपनी आईब्रो की रूप-रेखा को बनाएं। आउटरलाइन बनने के बाद ब्रश की सहायता से ब्रो पाउडर से भरें।

यह भी पढ़ें – इन कारणों से होते हैं आंखों के नीचे काले घेरे

3. आंखों को पॉपअप करें (Popping eyes)-

Image Source: 

आंखों को पॉपअप करने के लिए आंखों की आउटर लाइन पर व्हाइट आई पेंसिल लगाएं। इससे आपकी आंखे सुंदर और अद्भुत दिखेंगी।

4. मस्कारा लगाने के लिए कुछ टिप्स (Tip to remember before applying mascara)-

Image Source: 

आईलैश को लंबा एवं सुंदर बनाएं रखने के लिए मस्कारा लगाना ही काफी नहीं हैं। इसके अलावा आप आईलैश कर्लर का इस्तेमाल मस्कारा लगाने से पहले कर सकती हैं। आईलैशस कर्लर को आईलैश पर ही लगाना चाहिए ना कि त्वचा पर।

यह भी पढ़ें – छोटी आंखों को सुंदर बनाने के लिए अपनाएं ये मेकअप टिप्स

5. आईलाइनर उपयोग करने का सही तरीका (Right way to use Eyeliner)-

Image Source: 

सही आई मेकअप के लिए दो तरह के आईलाइनर का उपयोग करना चाहिए। पहले को ऊपर की आई लैशेस पर और दूसरे को नीचे की आईलैशेस पर लगाना चाहिए। हो सके तो इसे आप अपनी आंखों के कोने के अंत तक लगा सकती हैं।

6. नए अंदाज से करें आई मेकअप (Add twist to your eye makeup)-

Image Source: 

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए फाउंडेशन लगाने के साथ-साथ आंखों का मेकअप भी जरूरी होता हैं इसलिए आंखों के अंदुरूनी कोने में शिमरी शैंपेन रंग का इस्तेमाल करें, यह आपकी आंखों को नया रूप देगा।

यह भी पढ़ें – आंखों की शेप के मुताबिक ही करें आईलाइनर का प्रयोग

7. आंखों के नीचे की होने वाली समस्याओं पर दें ध्यान (Manage under-eye woes)-

Image Source: 

अगर आप आंखों के नीचे होने वाले घेरों को परेशान हैं तो इस तरीके को अपनाएं। इसके लिए सबसे पहले फाउंडेशन लगाएं और कंसीलर की मदद से डार्क सर्कल्स और पफीनेस को छिपाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version