Home स्वास्थ्य अंकुरित लहसुन से होते है कई चमत्कारिक फायदे

अंकुरित लहसुन से होते है कई चमत्कारिक फायदे

0

कई हजारों सालों से लोग लहसुन का उपयोग प्राकृतिक औषधि के रूप में करते आ रहें है। इसमें उपस्थित गुण शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं, पर क्‍या आप जानते हैं कि लहसुन का उपयोग करने के लिए यदि आप अंकुरित लहसुन को उपयोग करेंगी तो यह अापकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके खाने से शरीर का रक्तचाप स्थिर रहने के साथ कोलेस्ट्राल एवं दिल संबंधी बीमारियों के खतरे कम होते है।

sprouted garlic benefits1Image Source:

यह भी पढ़े : पीठ दर्द होने पर इन चीजों का जरूर करें सेवन

यदि आप भी अंकुरित लहसुन खाने का विचार कर रहीं हैं, तो जानें इससे होने वाले फायदों के बारे में..

1. दिल को मजबूत बनाए-
अंकुरित लहसुन में कई तरह के रासायनिक तत्व मौजूद होते है। जो हमारे शरीर को संक्रमित बीमारियों से सुरक्षा देने में मदद करते है। इसमें पाए जानें वाले ढेर सारे एंटीऑक्‍सीडेंट तत्वों से हमारे शरीर का रक्त स्त्राव सुचारू रूप से काम करता है। जिससे हमें दिल के खतरों से राहत मिलती है।

Image Source:

2. कैंसर से बचाव-
लहसुन में फाइटोन्‍यूट्रियंट और एंटीऑक्‍सीडेंट तत्व मौजूद होने के कारण इसका सेवन रोज करना चाहिए। जिससे कैंसर जैसी बीमारियों के सैल नहीं बन पाएंगे और आप कैंसर रोग के खतरे से सुरक्षित रहेंगी।

Image Source:

3. त्‍वचा को झुर्रियों से बचाए-
अकुंरित लहसुन के सेवन करते रहने से त्वचा संबंधी समस्याओं के भी निदान पाए जा सकते हैं। इसके तत्व चेहरे की झुर्रियों को बनने से रोकते है। जिससे समय से पहले बुढ़ापा नहीं झलकता है और इसीलिए इसका सेवन नियमित रूप से रोज करना चाहिए।

Image Source:

4. इम्‍यूनिटी बढाए-
अपने आहार में अंकुरित लहसुन को सेवन नियमित रूप से करते रहने से इम्‍यूनिटी पावर मजबूत होती है। शरीर की हर कोशिकाओं को पोषण मिलता है। जिससे शरीर को सभी बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

यह भी पढ़े :इन सर्दियों में जरूर ट्राई करें यह 5 स्वादिष्ट चाय

5. ब्‍लड प्रेशर कम करे-
यह खून की धमनियों के द्वार को खोलने में मदद करती है। जिससे खून का प्रवाह तेजी से बढ़ते हुए पूरे शरीर में प्रवाहित होता है। जिससे दिल संबंधी रोगों से छुटकारा मिलता है और ब्लड प्रेशर ठीक रहता है।

Image Source:

6. डिमेंशिया से बचाए-
आज के समय में ज्यादातर लोग डिमेंशिया जैसी बीमारी से ग्रस्त है। इस बीमारी के होने से इंसान की याददाश्त कमजोर हो जाती है और भूलने की बीमारी से रोज के कामों को करने में दिक्कते बढ़ने लगती है। इस बीमारी से बचने के लिए अंकुरित लहसुन का सेवन करना सबसे अच्छा उपचार माना जाता है।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version