Home विविध खुशहाली चाहते हैं तो घर में कभी ना लाएं यह चीजें

खुशहाली चाहते हैं तो घर में कभी ना लाएं यह चीजें

0

वर्तमान समय लोग अपने घर को वास्तु नियमों के अनुसार ही बनवाते हैं तथा घर में उन्नति तथा खुशाली बनी रहे, इसलिए बहुत बड़ी संख्या में लोग इन वास्तु के नियमों का पालन भी करते हैं। देखा जाए तो भारत का वास्तु शास्त्र तथा चीन का फेंगशुई लगभग एक जैसा ही है क्योंकि ये दोनों ही प्राकृतिक शक्तियों को मानव के लिए रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित करने का कार्य करते हैं। इन दोनों ही शास्त्रों में कई ऐसी वस्तुओं के बारे में जानकारी दी गई है जो सभी को घर पर रखनी ही चाहिए और कुछ ऐसी भी वस्तुएं इन शास्त्रों में बताई गई हैं जिनको घर में रखने से घर की शांति तथा खुशाली में कमी आने लगती है। इसी कारण आज हम आपको उन वस्तुओं के बारे में ही बता रहें हैं, जिनको आपने अपने घर में नहीं रखना चाहिए, ताकि आपके घर में स्थाई रूप से शांति तथा खुशहाली बनी रहें, तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ वस्तुओं के बारे में।

1. फव्वारे या फाउंटेन

Image Source:

फव्वारे यकीनन आपके घर को सुंदर बनाते हैं, पर हम आपको बता दें कि यदि आप अपने घर में फव्वारे को लगाती हैं, तो इससे आपका पैसा तथा सम्मान बहुत ज्यादा प्रभावित होता है। वास्तु के अनुसार फव्वारे को घर में लगाने से आपका पैसा, सम्मान तथा सुख शांति जैसी सभी चीजें घर से बाहर चली जाती हैं।

यह भी पढ़ें – घर के इन मामूली बदलावों से बन सकती है आपकी बिगड़ी किस्मत

2. भगवान शिव की नटराज प्रतिमा

Image Source:

नटराज प्रतिमा भगवान शिव की नृत्य की मुद्रा में बनाई एक आकृति है। बहुत लोग इसको अपने घर में सुंदरता बढ़ाने के लिए रख लेते हैं, पर आपको यह भी पता होना चाहिए कि इस प्रतिमा में भगवान शिव तांडव नृत्य की मुद्रा में हैं, जोकि विनाश का प्रतीक होता है, इसलिए अपने घर में इस प्रतिमा को नहीं रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें – पति को वश में करने के लिये अपनाएं ये उपाय

3. महाभारत के युद्ध की तस्वीर

Image Source:

महाभारत प्राचीन समय का सबसे बड़ा युद्ध था। माना जाता है कि महाभारत से जुड़ी कोई तस्वीर या उससे जुड़ा कोई भी प्रतीक घर में नहीं रखना चाहिए। कुछ लोगों का मानना है कि महाभारत ग्रंथ को भी घर में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इन सभी चीजों से घर के लोगों के बीच कलह बढ़ता है।

4. ताजमहल

Image Source:

बहुत से लोग अपने घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए ताजमहल की तस्वीर या उसकी कोई प्रतिमा अपने घर में लाकर रख देते हैं। ऐसे में आपको यह भी जान लेना चाहिए कि ताजमहल “बेगम मुमताज” का मकबरा है और वास्तु के अनुसार किसी भी मकबरे या ऐसे ही किसी स्थान की तस्वीर अपने घर में नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि इससे आपके घर में नकारात्मकता बढ़ती है।

यह भी पढ़ें – कर्ज और पैसों की परेशानी से छुटकारा पाने के 8 टिप्स, अपनाते ही दिखेगा असर

5. जंगली जानवर का कोई प्रतीक

Image Source:

काफी लोग अपने घर में ऐसी तस्वीरें लगा लेते हैं, जिनमें जंगली जानवर बने होते हैं, पर वास्तु के अनुसार इस प्रकार की चीजें घर में नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि इनके कारण घर के सदस्यों का स्वभाव उग्र हो जाता है तथा घर में अशांति बढ़ने लगती है।

इस प्रकार से यदि आप हमारी द्वारा बताई यह बातें ध्यान में रख कर अपने घर में इस प्रकार की वस्तुएं नहीं रखते हैं, तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है तथा आपका जीवन सुख शांति से भरा रहता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version