Home घरेलू नुस्खे मुंहासों के दौरान ना खाएं यह खाद्य पदार्थ

मुंहासों के दौरान ना खाएं यह खाद्य पदार्थ

0

मुंहासे होने की कोई विशेष उम्र नहीं होती। हालांकि मुंहासे ज्यादातर युवाओं को ही होते हैं, लेकिन कभी कभार यह युवाओं के अलावा बाकि को भी हो जाती है। हमारे खाने के तौर तरीकों की वजह से यह और अधिक बढ़ जाता है। इसलिए हम आपको यही कहना चाहेंगे कि आप मुंहासे के समय इन चीजों का सेवन बिल्कुल ना करें। इनसे मुंहासे और बढ़ जाते हैं। जाने कौन से हैं वह खाद्य पदार्थ जिनको मुंहासों के दौरान नहीं खाना चाहिए।

इस तरह खाने पर नियंत्रण रखकर हम मुंहासों पर नियंत्रण रख सकते हैं। इसके लिए आपको गर्म चीजों का सेवन करना बंद करना पड़ेगा, ताकि मुंहासे होने से आप बच सकें।

नीचे बताए गए इन 8 खाद्य पदार्थों की मदद से आप मुंहासों को बढ़ने से रोक सकती हैं।

कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिनकी वजह से मुंहासे कम होने के बजाय बढ़ जाती हैं, क्योंकि वह काफी गर्म होती हैं।

1 चॉकलेट

चॉकलेट खाने से मुंहासे पहले से और अधिक बढ़ जाते हैं। हम यहां उन चॉकलेट कैंडी की बात कर रहे हैं जो कि बाजार में उपलब्ध होता है। दरअसल इनमें शूगर काफी अधिक मात्रा में होती हैं, इसके अलावा इसमें दूध की भी अधिक मात्रा होती हैं, जिससे मुंहासे कम होने के बजाय और बढ़ जाते हैं। इसके अलावा अगर आप डार्क चॉकलेट खाती हैं तो उससे आपको कभी भी मुंहासे नहीं होंगे क्योंकि इसमें एंटीऑक्साइड होता हैं, जो कि हमारी त्वचा को स्वस्थ बनाने में मददगार होता है। तो अगर आपको भी चॉकलेट खाना काफी पसंद है तो आप कैंडी की बजाय डार्क चॉकलेट खाएं।

Avoid-If-You-Have-Acne1Image Source :https://assets.wh.cdnds.net/

2 मसालेदार खाना

लाल मिर्च और लाल मिर्च पाउडर का सेवन जितना कम करें, उतना सही होता है। मुंहासों के समय अगर आप लाल मिर्च का इस्तेमाल करती हैं तो ऐसे में आपको काफी परेशानी होगी। इससे मुंहासे और अधिक बढ़ जाएंगे। जब आप काफी सारा मसालेदार खाना खाती हैं तो ऐसे में आपको काफी अधिक पसीना भी आता है, जिससे मुंहासे बढ़ जाते है । जितना कम आप मसालेदार खाना खाएंगी, उतना आपके लिए सही रहेगा। जी हां ज्यादा मसालेदार खाना खाने से भी आपको मुंहासों में परेशानी हो सकती हैं।

Image Source :https://cdn.alaan.tv/

3 पनीर

डेयरी के सभी उत्पादों के सेवन करने से मुंहासे बढ़ जाते हैं। ऐसे में पनीर का सेवन करना नुकसानदायक होता है। 2007 में अमेरिकी शोधकर्ताओं ने 43 युवा पुरुषों पर यह शोध किया। इनमें से आधे युवााओं को पनीर खाने को कहा गया और आधो को पनीर खाने से मना कर दिया। इस शोध में यह पता लगा कि पनीर का सेवन करने से युवाओं को कई सारी परेशानियां हो जाती हैं, जिनमें से एक मुंहासे भी है।

Image Source :https://livelovefruit.com/

4 अखरोट

अखरोट को हम स्नैक्स के तौर पर खाते हैं। इसके अलावा इसमें फैट और प्रोटीन की काफी अधिक मात्रा होती है। यह काफी स्वादिष्ट होता हैं, लेकिन इसे ज्यादा खाने से मुंहासे और बढ़ जाते हैं। इसमें ओमेगा 6 और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जिनसे मुंहासे और भी अधिक बढ़ जाते हैं। ऐसा होने पर आप हरी सब्जियों की मदद ले सकती हैं, ताकि आपके मुंहासे और कम हो सकें।

Image Source :https://www.loveandprimal.com/

5 पीनट बटर

जैसा कि नाम से ही यह पता लग रहा है कि यह मूंगफली से बना हुआ है। मूंगफली से बने होने के कारण यह थोड़ा गर्म भी होता है। इस वजह से मुंहासे के समय इसका सेवन करने से हमें काफी तकलीफ होती हैं और मुंहासे और बढ़ने लगते हैं। पीनट बटर को मुंहासों के दौरान इसलिए नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसमें ओमेगा 6 और ओमेगा 3 होते है। इसके बजाय आप अपने रोजाना डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकती हैं।

Image Source :https://clearskinforever-devinmooers.netdna-ssl.com/

6 कॉफी

कॉफी दुनिया भर में लोगों को नींद से जगाने के काम आती है। लेकिन यह मुंहासों को बढ़ाती भी हैं, इसका कारण है इसमें ऑर्गेनिक एसिड डली रहती है, जिससे शरीर में तनाव हार्मोन बढ़ जाता है। कॉफी के जगह आप अपनी नींद खोलने के लिए चाय या फिर ग्रीन टी का सेवन कर सकती हैं।

Image Source :https://thespiritscience.net/

7 ब्रेड

यह एक ऐसी चीज है जिसे अधिकांश लोग रोजाना अपने नाश्ते के तौर पर खाते हैं। ब्रेड में लस, डेयरी और शूगर होती हैं, जो मुंहासों को बढ़ा देती हैं। अगर आपको अनाज से एलर्जी है तो ऐसे में आप ब्रेड से दूर ही रहें। यह मुंहासों को बढ़ने में काफी मदद करता है। ऐसे में आपको ब्रेड को छोड़ना होगा।

Image Source :https://cdn-ugc.cafemom.com/

8 तला हुआ खाना

यह बात तो आप भी जानती हैं कि तला हुआ खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बुरा होता है, यह मुंहासों के समय भी सही नहीं रहता। फास्ट फूड और तले हुए खाने से मुंहासे और भी अधिक निकल आते हैं, तो जब आपके चेहरे पर मुंहासे हो तो तले हुए खाने से दूर रहे।

Image Source :https://www.foxvalleyfoodie.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version