Home विविध राशि के अनुसार सुबह इन चीजों का करें सेवन, खुलेगी सोई किस्मत

राशि के अनुसार सुबह इन चीजों का करें सेवन, खुलेगी सोई किस्मत

0

आमतौर पर सुबह उठने के बाद जो सबसे पहली चीज लोगों को चाहिए होती है वह है चाय। लगभग भारत के 70 प्रतिशत से अधिक लोग सुबह उठने के बाद इसी का सेवन करते है। हालांकि कुछ लोग चाय के अलावा पानी इत्यादि का सेवन करना पसंद करते हैं। मगर सोचिए कि सुबह उठकर पीने वाली चीज से अगर आपकी सोई किस्मत खुल जाए तो आप क्या कहेंगे। चलिए जानते है आपकी राशि के मुताबिक आपकी किस्मत को चमकाने वाली उन चीजों के बारे में जिन्हें सुबह पीने से आपका भाग्य चमक जाएगा।

1. मेष

 मेषImage source:

मेष राशि वाले लोगों के लिए जरुरी है कि वह सुबह के समय अदरक वाली चाय का सेवन करें। अगर आप चाय नही पीना चाहते तो इसके स्थान पर आप पानी में थोड़ी सी अदरक डाल कर उसका सेवन भी कर सकते हैं।

2. वृष

Image source:

वृष राशि वाले लोग सुबह के समय दूधवाली चाय, थोड़ी सी मिश्री या फिक पानी में एक चम्मच दहीं डालकर उसका सेवन करें।

3. मिथुन

Image source:

मिथुन राशि के लोगों के लिए हरी इलायची की चाय या फिर तुलसी के पत्ते को पानी में डालकर लाभकारी रहेगा।

4. कर्क

Image source:

अगर आप कर्क राशि के स्वामी हैं तो आप दूध वाली चाय में मिश्री डालकर पी सकते है या फिर पानी में दही डालकर पीना भी आपको लाभ देगा।

5. सिंह

Image source:

सिंह राशि के लोग दालचीनी व दूधवाली चाय को पी सकते है या फिर पानी में गुड़ डाल कर पी सकते है।

6. कन्या

Image source:

कन्या राशि के धावकों के लिए पुदीन की चाय फायदेमंद है, अगर आप चाय नही पीते हैं तो पानी में एक चुटकी सौंफ डाल कर पीना भी लाभकारी रहेगा।

7. तुला

Image source:

तुला राशि वालों के लिए ग्रीन टी में एक दाना सूखा धनिया डालकर पीना फायदेमंद रहेगा या आप इसके स्थान पर पानी में एक चुटकी अजवाइन डालकर उसका सेवन भी कर सकते है।

8. वृश्चिक

Image source:

पानी में आधा चम्मच शहद डालकर पीना लाभ पहुंचाएगा। इसके अलावा आप गुड़ वाली चाय में एक कड़ी पत्ता डालकर पी सकते हैं।

9. धनु

Image source:

धनु राशि वाले लोगों के लिए चाय में एक दाना केसर डालकर पीना सही रहेगा। अगर आप चाय नही पीते तो इसके स्थान पर आप एक एक दाना मेंथी का चबाएं फिर उपर से पानी पी लें।

10. मकर

Image source:

इस राशि वाले लोगों के लिए लोंग की चाय लाभकारी है। इसके अलावा एक चुटकी तिल चबा कर पानी पीना भी आपको एक समान लाभ देगा

11. कुम्भ

Image source:

कुम्भ राशि वालों के लिए चाय में एक दाना काली मिर्च डाल के पीना लाभदायक है। या फिर वह पानी में एक दाना काला जीरा डालकर उसका भी सेवन कर सकते हैं।

12. मीन

Image source:

मीन राशि के लोग अपनी चाय में एक तेजपत्ता डाले या फिर कच्ची हल्दी के एक छोटे टुकड़े को पानी में मिलाएं और उसे पिएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version