Home त्वचा की देखभाल आखिर क्यों दुनिया में सबसे आकर्षक मानी जाती हैं फ्रेंच वूमेन, जानिए...

आखिर क्यों दुनिया में सबसे आकर्षक मानी जाती हैं फ्रेंच वूमेन, जानिए इनके ब्यूटी सीक्रेट्स

0

दुनिया में यदि खूबसूरती की बात करें, तो हमारे देश में खूबसूरत महिलाओं की कमी नहीं है हमारा देश भी अन्य देशों की भांति खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है, पर यदि देखा जाए तो भारत के अलावा एक ऐसा देश भी है जहां की महिलाओं के अपनी खूबसूरती से पूरी दुनिया को अपना कायल किया हुआ है। यह बात हर कोई जानता है कि फ्रांस की महिलाएं दुनिया की सबसे आकर्षक, खूबसूरत, और वेल ड्रेस्ड वूमेन के रूप में जानी जाती हैं। यही कारण है कि उनके आकर्षक व्यक्तित्व के चर्चे हर देशों में सुने जा सकते है। आज हम आपको फ्रेंच महिलाओं की खूबसूरती को निखारनें वाले राज के बारे में बता रहें हैं जिसे अपनाकर आप भी अपने खानपान, पहनावे और हाव-भाव के साथ अपने व्यक्तित्व में भी परिवर्तन ला सकती है। जानें उनकी खूबसूरती के राज के बारे में…

beauty-secrets-of-french-women1Image Source:

यहां भी पढ़ेः- खूबसूरती निखारने के लिए अपनाएं ये चार उपाय

1. अपनी त्वचा का ध्यान रखना-
अपनी त्वचा को संवारने के लिए वैसे तो हर महिलाएं ध्यान देती है, पर भारत की अपेक्षा यहां की महिलाएं अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए इसे रोज के नियमों में शामिल कर इस बात पर विशेष ध्यान देती है। इसके लिए वो किसी तरह से समझोता नहीं करती है। अपने खान पान पर भी वो ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक आहारों को ही लेना पसंद करती है। इसके साथ ही इनके शरीर में मोटापा ना हो सके लिए वो रोज सुबह व्यायाम करना नहीं भूलती।

Image Source:

2. लक्जरी-
फ्रेंच महिलाओं का मानना है कि महिलाओं की सुंदरता उनके व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव डालती है इसलिए जरूरी है कि आप अपने उस पर विशेष ध्यान देते हुए अपने आप को निखारने की भरपूर कोशिश करें। इसलिए समय-समय पर आप अपनी त्वचा की उचित देखभाल करते हुए फेशियल, स्पा करवाना न भूलें। महिलाओं की इन बेसिक जरूरतों पर विशेष ध्यान दें।

Image Source:

3. ज्यादा मेकअप ना करना-
फ्रांस की महिलाएं मेक-अप करने पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करती, वो झुठी सुंदरता की जगह प्राकृतिक सुंदरता पर भरोसा करती है। इसके लिए वो कुछ घरेलू उपचारों का भी प्रयोग कर त्वचा को निखारने का प्रयास करती है। त्वचा की चमक के साथ इसकी रंगत को बनाए रखने के लिए वो समय-समय पर घरेलू चीजों का उपयोग कर त्वचा को प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करने में विश्वास रखती है।

Image Source:

4. ठंडे पानी से नहाना-
फ्रेंच की महिलाएं किसी भी प्रकार का मौसम हो, वो गर्म पानी की जगह ठंड़े पानी से स्नान करना ही पसंद करती हैं। इससे उनकी त्वचा रूखी नहीं होती है और उसमें हमेशा नमी बनाए रखने के लिए वो त्वचा पर मॉइस्चराइजर का उपयोग कर त्वचा की नमी को बनाए रखती है।

Image Source:

5. सेक्स-
फेंच की महिलाएं सेक्स पर ज्यादा भरोसा करती है। उनका मानना है कि नियमित रूप से सेक्स करने से त्वचा में चमक और ताजगी बनी रहती है। इसके अलावा आपके साथी से मिलने वाली संतुष्टि आपको भीतरी तौर पर खुश रखती है। इसलिए वहां कि महिलाओं के लिए नियमित सेक्स करना उनकी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा माना गया है।

Image Source:

6. कम खाना-
यहां कि महिलाएं अपनी शरीर की देखभाल करने के लिए कम और हल्का भोजन लेने में भरोसा करती हैं और जो भी खाती है वो हेल्दी और पौष्टिकता से भरपूर होता है। उनकी यही खानपान उनके शरीर के साथ त्वचा को भी स्वस्थ और हेल्दी बनाए रखता है। इसलिए उनके चेहरे पर प्राकृतिक चमक एक निश्चित समय तक की नहीं बल्कि लंबे समय तक के लिए बनी रहती है।

Image Source:

7. झुर्रियों से नहीं डरती-
हमारे भारत की महिलाओं में उम्र के बड़ने का प्रभाव जल्द ही उनके चेहरे पर दिखाई देने लगता है जिसे छिपाने के लिए वो मेकअप या तकनीकी उपचार का सहारा लेने लग जाती है, पर यहां कि महिलाओं की खासियत है कि इनकी त्वचा पर इस प्रकार की समस्या ना आ सके, इसलिए वो नियमित व्यायाम के साथ घरेलू उपचारों की मदद से त्वचा में कसाव लाती है। जिससे उनके चेहरे पर ना तो किसी प्रकार के रिंकल्स पड़ते है और ना ही त्वचा में झुर्रिया आती है।

Image Source:

यहां भी पढ़ेः- आंख के नीचे होने वाली झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version