Home स्वास्थ्य गर्भावस्था के दौरान अखरोट से होने वाले फायदे

गर्भावस्था के दौरान अखरोट से होने वाले फायदे

0

गर्भावस्था एक ऐसा समय होता है जब हर महिला को अपने साथ-साथ अपने होने वाले बच्चे का भी ध्यान रखना पड़ता हैं। ऐसे समय में महिलाएं जो कुछ भी खाती हैं उसका प्रभाव उसके होने वाले बच्चे पर भी पड़ता हैं तो अच्छा होगा की आप अपने खान-पान का ज्यादा ख्याल रखें। इतना ही नहीं गर्भावस्था में महिलाओं को हर तरह का पौषण लेना चाहिए और तरह-तरह के फल व सब्जियां भी खानी चाहिए।

गर्भावस्था एक ऐसा समय होता हैImage Source: https://4.bp.blogspot.com/

वैसे क्या आप ये जानती है कि इस अवस्था में बच्चे के दिमाग को विकसीत करने मे सबसे ज्यादा मदद ड्राई फ्रूट्स करते हैं। लेकिन इन ड्राई फ्रूट्स में भी सबसे अच्छा अखरोट होता हैं। आज हम आपको इसी अखरोट के कुछ ऐसे फायदों के बारे मे बताने जा रहे हैं। जो कि गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे दोनों के लिए ही अच्छे होते हैं।

Image Source: https://1.bp.blogspot.com/

1. फूड एलर्जी से बचाए- अखरोट मे एक ऐसा एसिड पाया जाता हैं, जो कि फूड एलर्जी को दूर करने में मदद करता हैं। इसमें फैटी एसिड नाम का तत्व पाया जाता हैं। जो कि बच्चे को गर्भ से ही किसी भी तरह की फूड एलर्जी से दूर रखता हैं। इसके साथ-साथ अखरोट खाने से बच्चे की पूरी तरह से ग्रोथ भी होती हैं।

Image Source: https://www.celebrityparentsmag.com/

2. ऊर्जा का स्रोत- अखरोट में एक साथ कई तरह के तत्व मिल जाते है। जो कि हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम करते हैं। अखरोट में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, फैटी एसिड, मिनरल्स आदि होते है। गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे को इन तत्वो की बहुत जरुर होती हैं।

Image Source: https://netdoctor.cdnds.net/

3. कोलेस्ट्रॉल के स्तर को करे कम- अखरोट में यूं तो कई पौष्टीक तत्व पाएं जाते है। लेकिन इनमें कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते है जो की मां के शरीर के कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और बीपी को कंट्रोल करके रखता हैं।

 

Image Source: https://tunedinparents.files.wordpress.com/

4. बच्चे के विकास के लिए आवश्यक- अखरोट में कुछ ऐसे तत्व भी होते है जो कि मां के पेट में पलने वाले बच्चे के विकास में मदद करता है। इतना ही नहीं अगर आप गर्भावस्था के दौरान रोज अखरोट खाती हैं तो इससे आपके बच्चे की हड्डियों और दांतों का पूरी तरह से निर्माण होगा।

Image Source: https://srishtanews.files.wordpress.com/

5. इम्यूनिटी बढ़ाएं – अखरोट में एटीऑक्सीडेंट, कॉपर, विटामिन ई और पॉलीफिनॉल नाम के तत्व पाएं जाते हैं। जो कि गर्भावस्था के दौरान मां के शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे आपका होने वाला बच्चा भी स्वस्थ पैदा होता है।

Image Source: https://2.bp.blogspot.com/

6. ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाएं- अखरोट का रोज सेवन करने से हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही से काम करता हैं जिसकी मदद से बच्चे तक पर्याप्त मात्रा में खून पहुंचता रहता हैं। इतना ही नही अखरोट की मदद से गर्भावस्था के समय मां के शरीर में जो आंतरिक सूजन होती है वो भी कम हो जाती हैं।

Image Source: https://i9.dainikbhaskar.com/

7. डायबिटीज के खतरे को करे दूर- अखरोट को लेकर अक्सर लोग ये ही सोचते है कि इससे हमारा वजन बढ़ता है पर ऐसा नहीं हैं। बल्कि अखरोट हमारे वजन को कंट्रोल करने में मदद करता हैं और इसके साथ-साथ ये गर्भावस्था के दौरान मां के शरीर को डायबिटीज के खतरे से भी बचा कर रखता है।

Image Source: https://cdn1.healthsetu.com/

8. अच्छी नींद मिलती है- अखरोट एक अच्छी नींद के लिए भी कारगर होता हैं। गर्भावस्था के दौरान अक्सर देखा गया हैं, कि महिलाओं को नींद नही आती है तो अगर आपके साथ भी ये परेशानी है तो आप दिन में कम से कम दो या तीन बार अखरोट जरुर खाएं। अखरोट में मेलाटोनिक नामक हार्मोन होता है जो कि अच्छी नींद लाने मे मदद करता है।

Image Source: https://vitatalalay.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version