Home सेलिब्रिटी टॉक बॉलीवुड के इन स्टार्स ने छिपाया अपना अफेयर

बॉलीवुड के इन स्टार्स ने छिपाया अपना अफेयर

0

बॉलीवुड के स्टार्स की हर बात सभी के लिए खास होती है। कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें बॉलीवुड स्टार्स हमेशा से ही अपने फैंस और सभी से छिपाते आए हैं। बॉलीवुड की हर हलचल पर मीडिया और अन्य लोगों की नजरें भी बनी ही रहती हैं। किसी भी स्टार को अगर उनके किसी दोस्त के साथ ही स्पॉट किया गया तो बस उनके अफेयर की चर्चा चला दी जाती है। स्टार अपनी निजी जिंदगी में किसी का भी दखल बर्दाश्त नहीं करते हैं। इसके चलते भी बॉलीवुड के स्टार अपने अफेयर की बातों को सभी के सामने रखने से कतराते हैं। इसके अलावा दूसरा कारण उनका कैरियर भी होता है। कई बार अफेयर की बातें स्टार्स के कैरियर पर निगेटिव इफेक्ट भी डालती हैं।
आज हम ऐसे ही स्टार्स की बात करने जा रहे हैं जिनकी जिदंगी में अफेयर तो रहे पर उन्होंने इन अफेयरों पर बात करने से बचना ही मुनासिब समझा। आइए जानते है इन स्टार्स के बारे में…

1. बोनी कपूर और श्रीदेवी
वर्ष 1975 में आई फिल्म जूली से फिल्मी जगत में बतौर बाल कलाकार प्रवेश करने करने वाली श्रीदेवी ने सोचा भी नहीं था कि वह अपनी जिदंगी में इतनी बड़ी हिरोइन बन जाएंगी। श्रीदेवी अपने कैरियर के साथ अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रही हैं। इनका नाम 1980 में मिथुन चक्रवर्ती के नाम से भी जोड़ा गया। श्रीदेवी ने इस पर अपनी कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। श्रीदेवी का नाम इंडस्ट्री के ही निर्माता बोनी कपूर के साथ भी जोड़ा गया। बोनी कपूर की शादी हो चुकी थी। इसलिए श्रीदेवी ने इस रिश्ते पर कभी भी कुछ नहीं बोला। इसी बीच श्रीदेवी प्रेगनेंट हो गई। तब उन्होंने अपने और बोनी कपूर के रिश्ते को सभी के सामने रखा।

Some Unknown Facts About Menstruation1Image Source: gg2

2. जूही चावला और जय मेहता
बॉलीवुड की अभिनेत्री जूही चावला और इंडस्ट्रियलिस्ट जय मेहता के अफेयर की चर्चा भी खूब चली, लेकिन जूही चावला ने इन बातों पर कभी भी कुछ नहीं बोला। वहीं वर्ष 1997 में जूही और जय मेहता की शादी की खबर आई। इसके बाद भी जूही ने सभी खबरों को बेबुनियाद करार दिया। जब जूही पहली बार प्रेगनेंट हुई तब उन्होंने सबको बताया कि वो अपने कैरियर की वजह से इन बातों को नहीं बता रही थीं।

Image Source: amazonaws

3. रेखा और विनोद मेहरा
बॉलीवुड की अभिनेत्री रेखा का नाम इंडस्ट्री के कई लोगों के साथ जोड़ा गया। इनका नाम अमिताभ बच्चन के साथ जोड़ा गया, लेकिन दोनों ही कलाकारों ने इस विषय पर कभी कोई बात नहीं की जबकि रेखा ने अमिताभ के प्रति अपने लगाव को कई बार दिखाया भी है। पहले रेखा का नाम विनोद मेहरा के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों के शादी की चर्चा भी सार्वजनिक हुई थी। इसके बाद रेखा की शादी उद्योगपति मुकेश अग्रवाल से हुई। शादी के साल भरी बाद ही मुकेश अग्रवाल ने सुसाइड कर लिया।

Image Source: wordpress

4. रितेश देशमुख और जेनेलिया
बॉलीवुड के अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के अफेयर की चर्चा लंबे समय तक चली। इन दोनों का ही अफेयर फिल्म तुझे मेरी कसम के दौरान हुआ। इन्होंने ने हमेशा से ही अपने अफेयर की बातों से इंकार किया। वर्ष 2012 में शादी करने के बाद ही इन्होंने अपने प्यार की बात को कुबूल किया।

Image Source: wonderslist

5. रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा
बॉलीवुड की अभिनेत्री रानी मुखर्जी का नाम अभिषेक बच्चन के साथ जोड़ा गया, लेकिन यह रिश्ता न चल सका और टूट गया। जिसके बाद रानी का नाम निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ जोड़ा गया। रानी और आदित्य दोनों ने ही इस रिश्ते पर कभी कुछ नहीं बोला। इसके बाद वर्ष 2014 में इन दोनों ने शादी कर ली।

Image Source: ytimg

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version