Home विविध रिलेशनशिप टिप्स लड़को को मिलती है ब्रेकअप के बाद सीख

लड़को को मिलती है ब्रेकअप के बाद सीख

0

वो कहते हैं ना कि अब पछतावत होत क्या जब चिडि़या चुग गई खेत। यही हाल आजकल के लड़को का भी है। उन्हें भी तभी किसी की अहमियत पता चलती  है, जब वह सख्स उनकी लाइफ से काफी दूर चला जाता है। वह इस बात का ध्यान तब नहीं रखते, जब उनके साथ वह सख्स होता है बल्कि उसके दूर जाने के बाद उन्हें उनके बिना जीने की आदत डालनी पड़ती है। जब लड़कों के पास अपने पार्टनर को समझने का समय होता है तब वह इस बात पर ध्यान नहीं देते। वहीं जब रिश्ता टूट जाता है, तब उन्हें दूख होता है और अपनी गलती महसूस होती है।

वो-कहते-हैं-ना-कि-अब-पछतावत-होत-क्याImage Source: https://www.imagefully.com/

किसी के साथ रिलेशनशिप में होने के बाद जब वह रिश्ता टूटता है, तब बड़ा दूख होता है। किसी के साथ रिलेशनशिप में होना एक अलग सा अहसास है, उनके साथ घूमना, मूवी, डेट पर जाना, उनके साथ बातें शेयर करना। लेकिन जब यह रिश्ता टूट जाता है तो तकलीफ दोनों को ही बराबर होती है। अगर आप भी इन परिस्थितियों से जूझ रहे हैं तो वाकई में यह समय आपके लिए काफी मुश्किल और तकलीफदेय होगा।

Image Source: https://www.pazienti.it/

दूख हो भी क्यों ना, किसी के साथ प्यार भरे रिश्ते में रहने के बाद एकदम से ब्रेकअप का झटका, दर्द भरा होता है। ऐसा लगता है मानो जैसे आपकी दुनिया ही खत्म हो गई होगी, वहीं कुछ लोगों के लिए जैसे जीने का मकसद ही खत्म हो जाता है।  अगर विशेषज्ञों की मानें तो हर चीज को देखने और समझने के दो नजरिए होते हैं। एक तो वह जो हमें अवसाद का आदी बना देता है। दूसरा यह कि वो जिसे अपनाकर हम नई जिंदगी की शुरुआत कर सकते हैं। ऐसे में आपको वहीं करना चाहिए जो आपको सही लगता हो, जो रास्ता आपको रोशनी भरा लगे, उसी का चुनाव करें।

Image Source: https://www.glamour.com/

एक बार अगर आप पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ जाते हैं तो हर तरह की नकारात्मकता दूर हो जाती है, और आपको ऐसा लगता है कि जो कुछ हुआ है वह अच्छे के लिए या आपकी भलाई के लिए ही हुआ है। ध्यान रखें कि ब्रेकअप के बाद आपको कुछ ना कुछ नया सीखने को जरूर मिलता है। अगर आप कुछ ज्यादा ही संवेदनशील हैं तो अपने कदम सोच समझकर उठाएं।

Image Source: https://girodivorceattorney.com/

अगर आप भी इस दिल की बीमारी से जुझ रहे हैं तो ध्यान रखें कि यह समय रोने धोने का नहीं बल्कि अपने लाइफ में आगे बढ़ जाने का है। इसके लिए आपको अपने आप को मजबूत बनाना पड़ेगा। ताकि आप अपने लाइफ में आगे बढ़ सकें।
यह मान कर आगे बढ़ जाएं कि जिदंगी में दुख और सुख तो लगा ही रहता है। यह कुछ खास बातें जो लड़को को ब्रेकअप के बाद काफी मदद करती है। जिनका लड़को को ख्याल रखना चाहिए।

Image Source: https://www.commentsdb.com/

अकेले रहना इतना बुरा भी नहीं
अगर आपकी गर्लफ्रेंड ने आपको धोखा दिया है और आपके दिमाग में उस रिश्ते से जुड़ी कई बातें चल रही हैं तो आप कोशिश करें कि उन बातों को अपने दिमाग में ना ही लाएं, और उन्हें पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाएं। आपको यह सोचना चाहिए की झूठे और बुरे रिश्ते से बेहतर होगा कि आप इन सबको पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाएं। अपने मन में यह बात सोचें कि आप अकेले भी खुश रह सकते हैं। आप इस बीच अपने दोस्तों के साथ भी घूमने का प्लान कर सकते हैं, ताकि आप के मन में ब्रेकअप से जुड़ी बाते ना आ पाएं।

Image Source: https://yt3.ggpht.com/

दूसरों की सलाह हो सकती है फायदेमंद
ब्रेकअप होने के बाद अक्सर लड़को को उनके दोस्तों की याद सताने लग जाती है। उन्हें याद आने लगता है कि उनके दोस्तों ने उन्हें इस रिलेशनशिप में आने से पहले ही मना कर दिया था। लेकिन आपने तब तो उनकी सुनी नहीं और इसके बाद आपको ऐसा लगने लगता है कि आपके दोस्त आपके लिए अच्छा ही सोचते हैं। अगर आपके दोस्त आपको कोई सलाह दें रहे हैं तो उसकी दिशा में जाकर जरूर देखें।

Image Source: https://img.gawkerassets.com/

यह सोचे कि आपको इससे बेहतर पार्टनर मिल सकता है।
ब्रेकअप के बाद आपके पास अपने मन को समझाने के लिए कुछ नहीं बचता, तो अपने मन में यह बात मान लें कि आपको इससे भी बेहतर पार्टनर मिल सकता है। हमेशा सकारात्मक बाते मन में सोच कर चलें। आपकी जिंदगी यहीं खत्म नहीं हो गई है। आप कभी भी एक नई शुरुआत कर सकते हैं। अपने करियर को सफल बनाने की करें कोशिश करें और अपने घर वालों के साथ समय बिताएं।

Image Source: https://etudofake.files.wordpress.com/

अगली बार दिल देने से हो जाएं सावधान
आप ध्यान रखें कि अगली बार अगर आप किसी रिलेशनशिप के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं तो पहले वाले रिलेशनशिप से मिले सबक को याद कर लें। कसम खा कर चलें कि अगर फिर प्यार के चक्कर में पड़ेगे तो इन बातों का खास ख्याल रखें।

Image Source: https://hdwallpapersrocks.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version