Home स्वास्थ्य किए लाख जतन फिर भी कम ना हुआ वजन..जाने वजन को कम...

किए लाख जतन फिर भी कम ना हुआ वजन..जाने वजन को कम करने के उपाय

0

घंटों वर्कआउट करके, अपनी पसंदीदा चीजों से समझौता करके, हर एक डाइट को सही तरीके से निभाने के बाद भी क्या आपको अपने वजन में कोई फर्क नहीं दिख रहा है| तो आज  हम आपको कुछ अहम और खास बातें बताने जा रहे हैं। जिससे शायद आपको कुछ फायदा हो | हेल्थ विशेषज्ञ कहते हैं कि वजन कम करना एक दिन की दौड़ नहीं हैं, यह तो एक तरह का मैराथन है। जिसे आपको कई महिनों या सालों तक लागू रखना पड़ता है |

घंटों-वर्कआउट-करकेImage Source: https://img.washingtonpost.com/

तमाम कोशिशों के बाद भी अगर आपका वजन कम नहीं हो रहा हैं तो इसकी कई वजह हो सकती है। जिनमें ये वजह खास होती हैं… स्ट्रेस, अनिंद्रा और थायराइड। अगर आप इन तीनों से ग्रसित नहीं है तो ऐसा भी हो सकता है कि आप गलत तरह की डाइट या एक्सरसाइज कर रही हैं । ऐसे में आपको अपने आहार और अपने एक्सरसाइज दोनों में बदलाव करने की जरूरत है।

Image Source: https://cdn2.stylecraze.com/

लक्ष्य हो व्यावहारिक
वजन कम करने के लिए आपने जो अपना लक्ष्य बनाया है वह व्यावहारिक ही रखें। आप एक महीने में 20 से 25 किलो तक वजन कम नहीं कर सकती हैं। आपको धीरे धीरे लंबे समय तक वजन कम करने की कोशिश करनी होगी। इससे आपका वजन हर सप्ताह एक प्रतिशत कम जरूर होगा और ऐसा करने में आपका शरीर भी आपका साथ देगा। शरीर पर ज्यादा जोर देने से कई बार इसका उल्टा प्रभाव भी देखने को मिलता है

Image Source: https://telegraf.com.ua/

अपने शरीर को समझें
वजन कम करने से पहले जरूरी है अपने शरीर को समझना। सही डाइट और उचित व्यायाम करने से आप अपना वजन आसानी से कम कर सकती  हैं। जब हम सही तरीके से अपना वजन कम करने की सोचते हैं तो इससे सबसे ज्यादा चर्बी कम होती है। हमारे शरीर की मांसपेशियां काफी मजबूत होती हैं, लेकिन लंबे समय तक लो कैलोरी डाइट से मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। लो कैलोरी डाइट की वजह से आपको थकावट और कमजोरी का अहसास भी हो सकता है |

Image Source: https://askyourmind.com/

कम खाने पर भी अगर आपका वजन बढ़ता है तो आपको यह देखना चाहिए कि आप क्या खा रहे हैं, कौन सी एक्सरसाइज कर रहे हैं? खाने में टॉक्सिन की मात्रा ज्यादा होना भी हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं होता। इससे पूरे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह नहीं हो पाता।  इससे आपका लिवर भी कमजोर होता है।

Image Source: https://img.aws.livestrongcdn.com/

वजन कम ना होना
एक्सरसाइज अधिक भोजन कम : वजन कम करने के शुरुआती दिनों में ज्यादा एक्सरसाइज और कम खाना खाने से आपको दो सप्ताह तो असर दिखेगा, लेकिन जैसे ही आप अपनी पुरानी डाइट पर आ जाएंगे, आपका वजन कम होने की जगह बढ़ता रहेगा। इसके लिए आप कार्डियो और वेट ट्रेनिंग कर सकते हैं। नियमित 20 मिनट कार्डियो करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

Image Source: https://pbs.twimg.com/

तरल पदार्थ से परहेज : तरल पदार्थों का कम सेवन करें। इनका सेवन करने से आपको अपने शरीर में भारीपन महसूस होगा। ब्रेड, चावल, मैदा से बनी चीजों को खाना कम कर दें। इन चीजों को अपने घर में बना कर संतुलित मात्रा में खाएं। सलाद और गेंहू से बनी चीजों का सेवन ज्यादा करें। हर तरह का भोजन खाएं, लेकिन उन चीजों की मात्रा कम से कम लें जिनसे आपका वजन बढ़ सकता हैं।

Image Source: https://img.wikinut.com/

खाना समय पर ना खाना : दोपहर का खाना यानि लंच छोड़कर अगर आप सीधे रात को खाना खाते हैं, तो इससे आपका वजन कम होता है, लेकिन ऐसा हमेशा करना सही नहीं है। ऐसा करने से हम एक साथ रात को ज्यादा खाना खा लेते हैं। दिन में लंच ना करने से रात को आपके खाने की मात्रा और क्षमता बढ़ जाती हैं। जिससे आपका वजन आसानी से बढ़ जाता हैं।

Image Source: https://images.botasot.info/

गलत डाइट का सेवन : हर किसी का अलग तरह का शरीर होता है। हमें अपने शरीर की जरूरत के अनुसार ही अपना डाइट चार्ट बनाना चाहिए। लंबे समय तक अगर आप सूप और सलाद का सेवन करते हैं, तो इससे भी आपका वजन कम हो सकता है। अगर आप भोजन कम करते है तो इससे आपको कमजोरी तो आएगी ही साथ ही आपके बाल और नाखून भी कमजोर होंगे। सही डाइट लेने के साथ साथ सप्ताह में एक दिन आप अपनी मनपसंद चीज जरूर खाएं।

Image Source: https://static1.squarespace.com/

सेहत भी है जरूरी
आप अपना वजन कम करने के लिए खाना खाना ही बंद कर दें यह सही नहीं है। ऐसा करने से आपके शरीर में कमजोरी आ सकती हैं। इसके लिए दलिया, गोभी, ब्रोकली, पनीर और ब्राउन राइस का सेवन करें। इनसे ऊर्जा का स्तर बना रहता है।

Image Source: https://i.livescience.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version