Home विविध यात्रा मदिकेरी में मनाएं समर लीव, हमेशा रहेंगी याद

मदिकेरी में मनाएं समर लीव, हमेशा रहेंगी याद

0

मदिकेरी कर्नाटक का वह क्षेत्र है। जहां पर इलायची, फूलों तथा काली मिर्च की खुशबू आपके जीवन के तनाव को आसानी से ख़त्म कर देती हैं। यह काफी खूबसूरत शहर है। जो सभी को अपनी और आकर्षित करता है। यह शहर कर्नाटक के कुर्ग जिले के अंतर्गत आता है। इस शहर के चारों और हरी भरी वादियां, पहाड़ियां तथा कॉफी के बागान हैं। यह दक्षिण भारत का एक खूबसूरत पर्यटक स्थल मान जाता है। इस स्थान को मडिकेरी तथा मरकरा के नाम से भी जाता है। आइये जानते हैं इस स्थान पर घूमे जा सकने वाली जगहों के बारे में।

1 – मदिकेरी केरी किला 

मदिकेरी केरी किला Image source:

इस कीले के अंदर एक महल है। महल के अंदर पहले वीरभद्र नामक एक मंदिर हुआ करता था। अंग्रेजो ने इस मंदिर के स्थान पर एक चर्च बना डाला था और  1933 में यहां क्लॉक टॉवर बनाया गया था। यह देखने वाली एक अच्छी जगह है।

2 – राजा की सीट 

Image source:

यहां के राजा प्रतिदिन उगते सूरज तथा सूर्यास्त होते सूरज को इस स्थान से देखा करते थे। इस स्थान से सूर्यास्त तथा सूर्योदय का नजारा देखना बहुत अच्छा लगता है। इस स्थान पर आपको एक सुंदर नजारा देखने को मिलता है। यहां से हरे भरे बागान तथा चारों और की पहाड़ियां देख सकते हैं।

3 – नागरहोल वाइल्डलाइफ सेंचुरी 

Image source:

या स्थान मदिकेरी से 80 किमी दूर पड़ता है। यदि आप एडवेंचर के शौकीन हैं तब आपके लिए यह स्थान बहुत अच्छा है। इस स्थान पर आपका जंगली जानवरों से सामना भी हो सकता है। अतः एडवेंचर के यदि आप शौकीन हैं तब आपको यहां जरूर जाना चाहिए।

4 – अब्बे झरना 

Image source:

यह झरना मदिकेरी से करीब 8 किमी की दूरी पर है। जहां पहुचें के लिए आपको कॉफी के बागानों के बीच से गुजरना पड़ता है। यह झरना 50 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। यह काफी खूबसूरत स्थान है।

कैसे पहुचें –

मदिकेरी पहुंचने के लिए मंगलौर एयरपोर्ट पर हवाई जहाज से जाना होता है। यहां से 135 किमी की दूरी पर मदिकेरी स्थित है। मंगलौर के रेलवे स्टेशन से आप मदिकेरी आसानी से पहुंच सकते हैं।  

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version