Home विविध यात्रा इन खूबसूरत और सस्ती मॉनसून डेस्टिनेशन्स में लें बारिश का लुत्फ़

इन खूबसूरत और सस्ती मॉनसून डेस्टिनेशन्स में लें बारिश का लुत्फ़

0

यदि आपको है बारिश के मौसम से प्यार तो घर पर बारिश का लुफ्त उठाने की बजाय। आप पहुचें उन खूबसूरत जगहों पर जहां मानसून के दौरान मौसम खुद ब खुद सुहावना हो उठता है। आज हम आपको कुछ ऐसी सस्ती और खूबसूरत मॉनसून डेस्टिनेशन्स के बारे में यहां बता रहें हैं। जहां पहुंचकर आप मानसून के मौसम का पूरा आनंद ले सकती हैं। आइये जानते हैं इन स्थानों के बारे में।

1 – दिल्ली के पास के स्थान

दिल्ली के पास के स्थानImage source:

यदि आप दिल्ली या उसके आसपास रहती हैं तो आप उत्तर प्रदेश के वृंदावन, मथुरा, गोकुल जाकर मानसून को इंजॉय कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है की ये स्थान दिल्ली के पास ही है और यहां पर आपके पैसे भी अधिक खर्च नहीं होते। इन स्थानों पर आपके रुकने तथा खाने पीने की भी अच्छी व्यवस्था है।

यह भी पढ़े – मानसून के समय अपनाएं ये टिप्स, नहीं पड़ेंगी बीमार

2 – उत्तराखंड के स्थान

Image source:

मानसून के मौसम का आनंद आप उत्तराखंड में जाकर भी अच्छे से उठा सकती हैं। देहरादून और मसूरी दोनों ही ऐसी जगह हैं। जो दिल्ली के करीब हैं। इन स्थानों पर जाकर आप मानसून को अच्छे से इंजॉय कर सकती हैं। इसके अलावा आप लैंसडाउन और रानीखेत भी जा सकती हैं। ये दोनों जगह मॉनसून डेस्टिनेशन्स के लिए बहुत सुंदर तथा किफायती हैं।

3 – मुंबई के आसपास

Image source:

यदि आप मुंबई में निवास करती हैं तो वीकेंड के दौरान मुंबई के आसपास के स्थानों पर मानसून का लुफ्त लेने जा सकती हैं। मानसून का आनंद लेने के लिए आप महाबलेश्वर, माथेरन, खंडाला या लोनावला जा सकती हैं। ये मॉनसून डेस्टिनेशन्स मुंबई निवासियों के लिए बहुत ज्यादा सही हैं। इन स्थानों पर कुछ ही घंटे की यात्रा रेल या गाड़ी से करके पहुंच सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version