Home विविध फ़ैशन दिल्ली की एक ये शॉपिंग मार्केट हैं लड़कियों के लिए ख़ास

दिल्ली की एक ये शॉपिंग मार्केट हैं लड़कियों के लिए ख़ास

0

लड़कियां और महिलायें शॉपिंग करने की बहुत शौकीन होती हैं। इनको अपनी हर चीज वही चाहिए होती है जो ट्रेंड में हो। लेकिन अक्सर देखने में आता है की बजट कम होने पर कई बार अपनी पसंद की चीजें छोड़नी होती हैं। यदि आपको ऐसी मार्किट के बारे में पता लगे। जहां आपको अपनी पसंद की सभी चीजें आपके बजट में मिल जाएं तो आप वहां जाना जरूर पसंद करेंगी। आज हम आपको दिल्ली की ऐसी ही कुछ मार्किट के बारे में यहां बता रहें हैं। जो महिलाओं तथा लड़कियों के लिए ही स्पैशल हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।

लड़कियों के लिए दिल्ली की शॉपिंग मार्किट –

1 – सरोजनी नगर मार्किट

सरोजनी नगर मार्किटImage source:

यह मार्किट वैरायटी, लुक तथा ट्रेंड के मामले में सबसे पहले नंबर पर मानी जाती है। यहां पर आपको आपके ही बजट में एक से एक फैशनेवल कपड़े तथा अन्य वस्तुएं मिल जाती हैं। आपको यहां जूते, मोजरी तथा फंकी ज्वैलरी भी आसानी से कम दाम में मिल जाती है।

यह भी पढ़ें – इन शॉपिंग टिप्स को अपनाने से आपको होगा बड़ा मुनाफा

2 – चांदनी चौक मार्किट

Image source:

यह इलाका पुरानी दिल्ली में आता है। यह सदियों से अपनी बहुत सी चीजों के लिए फेमस है। इस इलाके में आपको कम बजट में कपड़े तथा अन्य महिलाओं की चीजें आसानी से मिल जाती हैं। माना जाता है की इस मार्किट में वही अच्छे से शॉपिंग कर सकता है। जिसको सही मोलभाव करना आता है तो यदि आपमें है ये हुनर तो जाइये चांदनी चौक मार्किट।

3 – जनपथ मार्किट

Image source:

यहां आपको कपड़ों सही अन्य कई चीजों की छोटी बड़ी दुकानें मिलती हैं। सबसे ख़ास बात यह है की यहां की सभी चीजें आपको बाजार से कम दाम पर आसानी से मिल जाती हैं। यहां आपको कपडों के अलावा ट्रेंडी तथा फंकी ज्वैलरी भी कम दामों पर मिल जाती है। यहां से आप फैशनेबल बैग्स और हेंडीक्राफ्ट की चीजें कम पैसे में खरीद सकती हैं। तो यदि आप दिल्ली में रहती हैं तो इन शॉपिंग मार्केट में जरूर जाएं और शॉपिंग का आनंद लें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version