Home स्वास्थ्य जानें कितना जरूरी है बाथरूम जाने के बाद हाथ धोना

जानें कितना जरूरी है बाथरूम जाने के बाद हाथ धोना

0

बाथरूम से कई तरह कि बीमारियां फैलने का खतरा है। इसलिए बाथरूम जाने के बाद हमेशा हाथ अच्छे से धोने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या यह बीमारियां हमें हमारे अपने ही शरीर को छूने से होती है? ऐसा नहीं है दरअसल बाथरूम में रखी हुई चीज़ों का उपयोग सभी लोग करते हैं। इसलिए अगर घर के किसी एक व्यक्ति के शरीर में बिमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया हैं तो वह घर के बाकी लोगों तक भी पहुंच सकते हैं। इसके बाद यह खतरनाक बैक्टीरिया घर के एक व्यक्ति से दूसरे और फिर दूसरे से तीसरे तक आसानी से पहुंच जाते हैं।

descriptionImage Source: yes-i-am

• लेकिन हमेशा वस्तुओं को छूने से ही बीमारियां नहीं फैलती। मल त्यागने के पश्चात हाथ धोना बहुत जरूरी होता है। इस बारे में विशेषज्ञ मानते हैं कि मल में एक खतरनाक बैक्टीरिया पाया जाता है। इस बैक्टीरिया का नाम ई.कोली होता है और इसका पूरा नाम इस्चेरिचिया कोली है। यह बैक्टीरिया हमारी इंटेस्टाइन में होता है। वैसे तो शरीर के अंदर यह किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते। लेकिन कई बार यह बैक्टीरिया शरीर के लिए काफी घातक भी सिद्ध हो सकते हैं।

• यह बाथरूम की खिड़की-दरवाजों, नल और अन्य स्थानों पर भी मौजूद होते हैं। इन बैक्टीरिया को नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता। अगर यह नज़र नहीं आ रहे तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि यह बाथरूम में मौजूद नहीं है। किसी चीज़ को छूने के बाद यह फौरन शरीर के संपर्क में आ जाते हैं और हमें अस्वस्थ्य बना सकते हैं।

• अगर आप बाथरूम से बाहर आने के बाद हाथ नहीं धोते और खाना खा लेते हैं तो यह बैक्टीरिया बिना किसी दिक्कत के सीधे हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और हमें बीमार कर सकते हैं। इसलिए खाना खाने से पहले हाथ धोने की सलाह दी जाती है। साथ ही जिस भी व्यक्ति के साथ आप हाथ मिलाते हैं, यह रोगाणु उस व्यक्ति के शरीर में भी प्रवेश कर जाते हैं और उस व्यक्ति को बीमार बना सकते हैं।

Image Source: uznamania

• इसलिए इस तरह की परिस्थिति से बचाव करने के लिए जब भी बाथरूम का इस्तेमाल करें, अपने हाथ अवश्य धोएं। इस तरह से सिर्फ आप ही बिमारियों की चपेट से दूर नहीं रहेंगे बल्कि दूसरे लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

• अगर आप पब्लिक प्लेस पर शौचालय का प्रयोग कर रहे हैं तो आपको और भी सावधानी से काम लेना चाहिए हो सके तो सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय के इस्तेमाल से परहेज करें। बहुत जरूरत पड़ने पर ही पब्लिक टॉयलेट का उपयोग करें। साथ ही हमेशा अपने पास पेपर सोप, वाइप्स या टिश्यू रखें।

Image Source: sciencedaily

• सार्वजनिक जगहों पर शौचालय का उपयोग करते हुए किटाणुओं से बचने के लिए पेपर टॉवल का प्रयोग करें। पेपर टॉवल से दरवाजे खोलें। नल खोलने के लिए भी पेपर टॉवल का ही उपयोग करें।

• वैसे आजकल बाथरूम आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से बनाएं जाते हैं। वहां कई तरह की सुविधाएं भी होती हैं। अब पब्लिक टॉयलेट्स में भी साबुन की जगह लिक्विड सोप आदि का उपयोग किया जा है, ताकि कीटाणु एक व्यक्ति से दूसरे तक ना फैलें।

• फिर भी ना सिर्फ पब्लिक टॉयलेट्स के इस्तेमाल में बल्कि घर पर भी बाथरूम जाने के बाद हाथ अवश्य धोएं व अपना और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

Image Source: tahrirnews

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version