Home स्वास्थ्य इस कारण पीना चाहिए नारियल पानी

इस कारण पीना चाहिए नारियल पानी

0

गर्मियों के आते ही हमारे मौसम के तापमान के साथ ही हमारे शरीर के तापमान में भी इजाफा होने लगता है। शरीर में गर्मी बढ़ते ही शरीर में थकान महसूस होने लगती है। इसका असर हमारे काम पर भी पड़ता है। थकान होने के कारण हम अपना काम भी सही ढंग से नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हम इस गर्मी से बचने के लिए कई सारे उपाय करने लगते है। साथ ही कई तरह के पेय पदार्थो का भी सेवन करने लगते है। इन पेय पदार्थो में सबसे बेहतर विकल्प होता है नारियल पानी का सेवन। नारियल पानी पीते ही हमारे शरीर में तुरंत ही ऊर्जा का संचार होने लगता है। भारत में नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। नारियल हमारे देश के निचले हिस्सों में पाया जाता है। जैसे केरल, उड़ीसा और गोवा जैसे समुद्री इलाको के पास इसकी पैदावार बहुत होती है। इसके अदंर का जल हमारे शरीर की गर्मी को शांत करता हैं। इतना ही नहीं यह हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। चलिए जानते है कि गर्मियों के दौरान हमें नारियल पानी का सेवन क्यों करना चाहिए।

1 पानी की कमी को पूरा करता
नारियल पानी हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। हमारे देश में आज भी कई ऐसी जगह हैं जहां पर पानी की बेहद ही कमी है। साथ ही गर्मियों में शरीर में पानी की कमी और ज्यादा हो जाती है। इस कमी के कारण ही डीहाईड्रेशन की समस्या होने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए नारियल पानी का इस्तेमाल किया जाता है शरीर में कई पोषक तत्वों को उर्जा प्रदान करने के लिए भी होता है।

पानी की कमी को पूराImage Source: belfastvibe

2 किडनी स्टोन से बचाए
नारियल पानी के अंदर मिनरल, मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है जो शरीर में होने वाले गुर्दे की पथरी के खतरे को दूर करता है। डॉक्टर भी इस तरह की पथरी होने पर नारियल पानी का सेवन करने की सलाह देते है।

Image Source: trollntroll

3 मोटापा कम करता है
नारियल पानी के अंदर वसा नहीं होती है। जिसके कारण यह हमारे शरीर को मोटा होने से बचाता है। इसके अलावा जो महिलाएं डाइटिंग पर है उनकी भूख को शांत करने का नारियल पानी एक बेहतर विकल्प है। इससे भूख आसानी से शांत हो जाती हैं।

Image Source: skelbiunemokamai

4 मधुमेह के लिए फायदेमंद
नारियल पानी शुगर के मरीजो के लिए भी काफी लाभकारी होता है। इसके अंदर मौजूद पोषक तत्व शरीर में शक्कर के स्तर को बनाए रखता है। जो मधुमेह के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में मरीज को डॉक्टर भी इसे पीने की सलाह देते है।

Image Source: gigaom

5 संक्रमण को कम करना
नारियल पानी संक्रमण को कम करने का काम करता है। संक्रमण से शरीर में कई तरह की बीमारियां उत्पन्न होने लगती है। इन बीमारियों से खुद को बचाने के लिए भी नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके एंटीवायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण संक्रमण से फैलने वाली बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

Image Source: huffpost

6 एंटी एजिंग
कई रिसर्च में पाया गया है कि नारियल के पानी में साइटोकिंस एंटी ऐजिंग एंटी थौंबौटिक्स और एंटी कासीनजन तत्व होते है जो तेजी से बढ़ती उम्र को रोकने में सहायक है। इससे बढ़ने वाले उम्र के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

Image Source: beauty-salon-great-missenden

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version