Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल रात में करें नारियल के एक टुकड़े का सेवन, हमेशा रहेंगी स्वस्थ...

रात में करें नारियल के एक टुकड़े का सेवन, हमेशा रहेंगी स्वस्थ  

0

नारियल का यूज या तो खाने में होता है या पूजन आदि के कार्य में। आपने भी कई बार नारियल खाया होगा लेकिन वास्तव में नारियल आपकी सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। यह न सिर्फ आपकी मेमोरी को शार्प करता है बल्कि आपके शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। इसके और भी बहुत से लाभ होते है। जिनके बारे में जानना आपके लिए बहुत लाभदायक होता है। आज हम आपको इन लाभों के बारे में ही बता रहें हैं। आइये जानते हैं इन लाभों के बारे में।

1- पेट की समस्याओं का करता है समाधान

 पेट की समस्याओं का करता है समाधान Image source:

यदि आपको कब्ज जैसी समस्याएं हैं तो आप नारियल के एक टुकड़े को रात में सोने से पूर्व खा लें। असल में इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है इसलिए सुबह आपका पेट सही से साफ हो जाता है तथा आपकी कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है।

2- नकसीर में दिलाता है लाभ

Image source:

बहुत से लोग ऐसे होते हैं। जिनको गर्मी के मौसम में नाक से खून आने लगता है। इस समस्या को नकसीर की समस्या कहा जाता है। यदि किसी को भी इस प्रकार की समस्या है तो ऐसे व्यक्ति को नारियल के टुकड़े का सेवन मिश्री के साथ करना चाहिए।

यह भी पढ़ें – नाभि पर नारियल तेल लगाने के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगी आप

3- उल्टी से करता है बचाव

Image source:

कई लोगों को यात्रा के दौरान बस में या सामान्य रूप से उल्टी आ जाती है। इस प्रकार की समस्या होने पर उस व्यक्ति को नारियल का एक टुकड़ा खिला देना चाहिए। ऐसा करने पर व्यक्ति को उल्टी आना बंद हो जाती है।

4- अन्य फायदे

Image source:

इसमें अच्छी मात्रा में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है अतः यह आपके हार्ट के लिए बहुत लाभदायक है। यह अच्छा एंटीबायोटिक भी है जो आपकी कई प्रकार की एलर्जी भी दूर करता है। यह अच्छा सनस्क्रीन भी माना जाता है। इसको आप धूप में निकलने से पहले अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। बहुत सी महिलाओं के चेहरे पर पिंपल हो जाते हैं। इस प्रकार की समस्या को दूर करें के लिए आपको ककड़ी के रस में नारियल का पानी मिलाकर पिंपल प्रभावित स्किन पर लगाना चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version