Home विविध घर पर कपड़े इस्त्री के दौरान महिलाएं अक्सर करती हैं ये गलतियां

घर पर कपड़े इस्त्री के दौरान महिलाएं अक्सर करती हैं ये गलतियां

0

कपड़े आपके व्यक्तित्व की एक पहचान होते हैं। अगर आप साफ-सुथरे और अच्छे से इस्त्री किए कपड़े पहनती है तो सामने वाले शख्स पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है, यहीं अगर आपके कपड़ों की करीज आड़ी तिरछी या आपकी शर्ट सिलवटों से भरी होगी तो आपका इम्प्रेशन अच्छा नही पड़ेगा। अक्सर महिलाएं अपने कपड़ों को घर पर ही इस्त्री करती हैं, मगर कई बार कुछ छोटी छोटी गलतियां कर देती है जिससे उनके कपड़े अच्छे से इस्त्री नही हो पाते। इसीलिए आज हम आपको कपड़ों को प्रैस करते समय ध्यान रखने वाली कुछ बातों के बारे में बताने जा रहें है। इससे आपके कपड़ो में नई जैसी चमक आ जाएगी।

1. आयरन टेबल पर कंबल रखना

 आयरन टेबल पर कंबल रखनाImage source:

बहुत सी महिलाएं प्रैस करते समय इस गलती को करती है। दरअसल आयरन टेबल के ऊपर कंबल नही रखना चाहिए, इससे आपके कपड़े खराब हो सकते है। हालांकि अगर आप किसी अन्य टेबल या बेड पर प्रैस कर रही हैं तो आपको कंबल रखना अनिवार्य हो जाता है।

2. प्रैस करने से पहले कपड़ों को पानी लगाए

Image source:

यह काफी जरुरी रहता है कि आप कपड़ो को इस्त्री करने से पहले पानी लगा दे। इससे उनकी सिलवटे निकालने में काफी आसानी होती है। दरअसल सूती कपड़ों की सिलवटों को निकालना काफी मुश्किल काम होता है। ऐसे अगर आप 10 मिनट पहले उन्हें पानी लगाकर रख देती हैं तो यह आसानी से प्रैस हो जाएंगी।

3. हीट सेटिंग जरुर करें

Image source:

कई बार देखा जाता है कि महिलाएं इस्त्री करते समय एक हीट सेट कर सभी कपड़े प्रैस कर देती है। मगर आपका ऐसा करना गलत है। दरअसल हर एक कपड़ा एक समान नही होता है। इसलिए जरुरी है कि आप कपड़ो के अनुसार प्रैस की हीट को सैट करें।

4. प्रैस को साफ करते रहें

Image source:

आमतौर पर यह दिक्कत सभी महिलाओं के साथ रहती है कि कपड़े प्रैस करने के बाद वह उसे ऐसे ही छोड़ देती है और फिर अगली बार उसी तरह इस्तेमाल कर लेती है। मगर आपको अपनी प्रैस को समय समय पर साफ करते रहना चाहिए, इससे आपके कपड़ो पर दाग धब्बें पड़ने का डर भी बेहद कम रहेगा।

5. एक बार ही प्रैस न करें

Image source:

अक्सर महिलाएं अपने कपड़ों को इकट्ठा करके एक साथ इस्त्री करती हैं। ऐसा करने से आप सभी कपड़ो को अच्छे से प्रैस नही कर पाती है। इसलिए आप थोड़ थोड़े करके कपड़ें को प्रैस करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version