Home सेलिब्रिटी टॉक प्री-ब्राइडल लुक में कुछ इस तरह दिखीं दिव्यांका …

प्री-ब्राइडल लुक में कुछ इस तरह दिखीं दिव्यांका …

0

सीरियल में जिस तरह से दर्शकों को दिव्यांका का बेसब्री से इंतजार रहता है उसी प्रकार से दिव्यांका की शादी का भी लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

divyanka bridal look1Image Source: ytimg

विवेक दहिया के साथ सात फेरों में बधने जा रहीं दिव्यांका ने कुछ इस प्रकार की तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें वो शादी के पहले प्री ब्राइडल के लिबास के साथ सामने आई है।

Image Source: indiatimes

जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही है। इस प्री ब्राइडल के लुक में वो एक श्रीलंकाई दुल्हन की तरह दिखाई दे रही है। सिल्वर रंग के ऑउटफिट में गोल्डन कलर की ज्वेलरी पहनकर उनका ये रूप और ज्यादा अच्छा लग रहा है।

Image Source: ytimg

8 जुलाई के दिन होने वाली दिव्यंका त्रिपाठी की शादी की तैयारी जिस प्रकार से पूरे जोर शोर के साथ चल रही है। उसी प्रकार से वो इस व्यस्त समय में भी अपने आपको विशेष ध्यान देती नजर आ रही है। जिससे शादी के समय पर होने वाली थकान उनके चेहरे पर ना आ सके। अपनी त्वचा की विशेष देखभाल करते हुए वो अपने खाने पीने का भी विशेष ध्यान दे रही है। शादी के पहले की इस फोटो में आप देख सकते है प्री ब्राइडल लुक में दिव्यांका एक खूबसूरत दुल्हन के रूप में नजर आ रही है।

Image Source: dnaindia

गौरतलब है कि 8 जुलाई के दिन दिव्यांका अपने मंगेतर विवेक दहिया का साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। जिसमें वो दोनों काफी खुश नजर आ रहे है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version