Home विविध यात्रा दिल्ली आकर चखना न भूलना यहां के मशहूर ज़ायके

दिल्ली आकर चखना न भूलना यहां के मशहूर ज़ायके

0

 

देश की राजधानी दिल्ली में रोजाना ढेरों लोग आते हैं और यहां मौजूद सुन्दर पौराणिक इमारतों की खूबसूरती को निहारते हैं। दिल्ली में आपको ढेरों ऐसी जगहें मिल जाएगी, जिनका संबंध भारत के इतिहास से है, मगर क्या आप जानते है कि दिल्ली अपने जायके लिए भी अच्छी खासी मशहुर है। यहां बहुत ऐसी जगहें हैं जहां का खाना पूरे देश में मशहूर है और लोग दूर दूर से इसका स्वाद चखने के लिए आते है। अगर आप भी दिल्ली आए हैं तो जरुर दिल्ली के इन जायकों को चखना मत भूलिएगा।

यह भी पढ़े – रात को दिल्ली में घुमने के लिए ये है सुरक्षित जगहें

1. बिट्टू टिक्की (रानीबाग)

दिल्लीimage source:  

अगर आप चटपटा खाने का शौंक रखते है तो आपको दिल्ली के रामबाण इलाके एक बार जरुर जाना चाहिए क्योंकि यहां आपको मिलेगी बिट्टू टिक्की वाले दुकान। यहां आपको मजेदार चटपटी चाट, टिक्की और गोल गप्पे मिलेंगे। महिलाओं को यह जगह यकीनन काफी भाएगी।
परांठे वाली गली

2. परांठे वाली गली (चांदनी चौक, पुरानी दिल्ली)

image source: 

अगर आप दिल्ली में जायका चखने का मन बना कर आए हैं तो आपको परांठे वाली गली जरुर जाना चाहिए। राजधानी की परांठे वाली वर्ल्ड फेमस है। यहां आपको कई अलग अलग तरह के परांठे मिल जाएंगे

3. सीता राम के छोले भटूरे (पहाड़गंज)

image source: 

दिल्ली के पहाड़गंज के सीता राम छोले भटूरे आपका दिन बना देंगे। अगर आप सुबह के समय पहाड़गज की ओर निकले है तो इसका नाश्ता करना न भुलना। यकीन मानिए इसे खाने के बाद आप भी इसके फैन हो जाएंगे।

यह भी पढ़े – दिल्ली 6 के इन मशहूर फूड कार्नर को आप भूल नहीं पाओगे

4. टॉम अंकल की मैगी (दिल्ली यूनिवर्सिटी, जीटीबी नगर)

image source:  

दिल्ली में टॉम अंकल की मैगी भी बेहद फेमस है। अगर आप या आपके बच्चे मैगी खाने का शौंक रखते है तो आपको यहां जरुर जाना चाहिए। इस जगह आपको अलग अलग वैरायटी की मैगी खाने को मिलेगी।

5. मूलचंद के परांठे (लाजपत नगर)

image source: 

परांठे भारतीयो का सबसे फेमय नाश्ता है। हर उम्र का इंसान इसे खाने का शौंक रखता है। अगर आप दिल्ली में आकर मजेदार परांठे खाना चाहते हैं तो आपको लाजपत नगर के मूलचंद के परांठे ट्राई करने चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version