Home स्वास्थ्य गर्भावस्था गर्भावस्था में करेंगी इन चीजों का सेवन तो होने वाले बच्चे का...

गर्भावस्था में करेंगी इन चीजों का सेवन तो होने वाले बच्चे का रंग होगा गोरा

0

गर्भावस्था के बाद हर किसी महिला की दिनचर्या काफी बदल जाती है। उन्हें अपने खाने पीने से लेकर रहन सहन तक हर चीज का खास ख्याल रखना पड़ता है। ये सब इसलिए किया जाता है क्योंकि हर मां चाहती है कि उनका होने वाला बच्चा स्वस्थ व तंदरुस्त हो। बहुत सी महिलाएं चाहती हैं कि उनका बच्चा रंग का गोरा, दिमाग का बुद्धिमार और सुंदर हो। अगर आपके भी अपने होने वाले बच्चे को लेकर कुछ इसी तरह के ख्याल है तो आप यहां बताएं इन तरीकों को अपना सकती हैं। इन्हें अपनाने से आपका होने वाला बच्चे का रंग गोरा होगा और वह शारीरिक रुप से भी स्वस्थ होगा।

1. अंगूर का सेवन करें

अंगूर का सेवन करेंImage source:

गर्भावस्था में आपके लिए अंगूर का सेवन काफी फायदेमंद रहता है। अगर आप अंगूर खाती हैं तो इससे आपके होने वाले बच्चे का रंग होता है। मगर इसका अधिक सेवन आपके लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। इसलिए सिर्फ 15-20 दाने ही खाएं।

2. केसर वाला दूध

Image source:

गर्भवास्था में अगर कोई महिला केसर का दूध पीती हैं तो उससे बच्चे का रंग तो गोरा होता ही है और साथ मां के रंग में भी निखार आता है। इसलिए आप दूध में 4 से 5 केसर के रेशे डाल सकती हैं। इस दुध को हल्का गुनगुना करके पिएं। मगर इस बात का ख्याल रखें कि इसका ज्यादा अधिक सेवन भी न करें क्योंकि इससे आपको परेशानी हो सकती है।

3. नारियल पानी

Image source:

गर्भावस्था में अगर आप नारियल पानी का सेवन करती हैं तो आपको रोजमर्रा की थकान से भी छुटकारा दिलाता है। यह आपके होने वाले शिशु के रंग को भी निखारता है। आप नारियल पानी के अलावा नारियल की खीर या फिर लड्डू भी खा सकती हैं।

4. बादाम का सेवन लाभदायक

Image source:

अगर आप गर्भावस्था में बादाम का सेवन करती हैं तो इससे बच्चे का रंग तो गोरा होता ही है, साथ ही इससे बच्चे का दिमागी विकास भी होता है। इसमे विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आप रोजाना 5 से 6 बादाम पानी में भिगों कर रख दें, फिर उन्हें छिल कर दूध के साथ खाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version