Home विविध लालन-पालन आपका बच्चा भी रात को बिस्तर में पेशाब करता है, तो अपनाएं...

आपका बच्चा भी रात को बिस्तर में पेशाब करता है, तो अपनाएं ये उपाय

0

वैसे को छोटे बच्चों की हर चीज सब को पसंद आती है, मगर एक चीज कई बार परेशानी बन जाती है वह है बच्चों की बिस्तर में पेशाब करने की आदत। हालांकि बच्चों की यह आदत बड़े होने के साथ साथ छुट जाती है मगर अक्सर देखा जाता है कि कुछ बच्चे अच्छे बड़े होने के बाद भी बिस्तर में पेशाब कर देते हैं। अपने घर में ये सब चल जाता है, लेकिन अगर किसी दूसरे के घर जाकर ऐसा हो तो वह काफी शर्मिंदगी की स्थिति बन जाती है। अगर आपके बच्चे को भी यह परेशानी है तो इस लेख को पढ़ना आपके लिए अनिवार्य है।

सबसे पहले आपको बताते है कि आखिर ये परेशानी पैदा कैसे होती है। यह परेशानी बच्चों के गलत खानपान के कारण भी पैदा होती है। अगर हम उनके खाने की कुछ आदतों पर ध्यान देकर उन्हें सुधार देते हैं तो वह इस परेशानी से बच जाते हैं। एक आसान तरीके के तौर पर आप अपने बच्चे में सोने से पहले पेशाब करने की आदत जरुर डालें। वैसे इसके अलावा कुछ घरेलु उपाय भी है जो इस परेशानी को हल करने मे सहायक है। आइये जानते हैं उनके बारे में।

1. अजवाइन चूर्ण खिलाएं

अजवाइन चूर्ण खिलाएंImage source:

इस परेशानी के हल के तौर पर आप अपने बच्चे को सोने से कुछ देर पहले अजवायन का चुर्ण खिला सकती हैं। इससे कुछ दिनों में बच्चे के पेशाब करने की समस्या दूर हो जाएगी।

2. मुनक्का को काली मिर्च के साथ दें

Image source:

आप अपने बच्चे को काली मिर्च के साथ मुनक्का भी दे सकती हैं। यह भी एक कारगर उपाय है जो इस परेशानी को हल कर देता है।

3. किशमिश और अखरोट

Image source:

आप अपने बच्चे को सोने से पहले किशमिश और अखरोट भी दे सकती हैं। इससे उसे फायदा मिलेगा।

4. जामुन के बीज

Image source:

चौथे घरेलू बीज के रुप में आप अपने बच्चे को जामुन के बीजों का चूर्ण दे सकती हैं। इसके लिए आपको जामुन के बीच लेकर उन्हें सुखाना है और फिर उन्हें पिसकर उसका चूर्ण बना लेना है। इसे बच्चे को पानी के साथ दे सकती हैं। ऊपर बताए गए सभी उपाय घरेलू व सुरक्षित है, मगर फिर भी इन्हें यूज करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह लेना न भूलें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version