Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल दांतों की चमक और मजबूती को बनाए रखने के लिए करें इन...

दांतों की चमक और मजबूती को बनाए रखने के लिए करें इन 5 खाद्य पदार्थों का सेवन

0

दांतों के पीलेपन को दूर कर उसकी चमक को बनाए रखने के लिए हम तरह-तरह के महंगे उत्पादों का प्रयोग करते हैं पर उसका परिणाम हमें ना के बराबर ही देखने को मिलता है। इससे दांत सफेद न हो कर, बल्कि कमजोर पड़ने लगते हैं और ये किनारे से टूटने भी लगते हैं। जिससे दांतों की समस्यां से परेशान लोग महंगे इलाज से परेशान हो जाते है पर आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्यपदार्थों के बारे में बता रहें हैं जिसका प्रयोग करने से आपके दांत चमकदार तो बनेगें ही साथ ही दांतों से संबंधित हर समस्या का समाधान आसानी के साथ हो जाएगा। जाने, दांत की चमक के साथ मजबूती बनाए रखने वाले 5 खाद्य पदार्थों के बारे में..

यह भी पढ़ेः-दांतों के दर्द से छुटकारा दिलाने वाले 10 घरेलू उपचार

1. स्ट्रॉबेरी –
दांतों को स्वस्थ व चमकीला बनाए रखने के लिए नियमित साफ सफाई के साथ उचित आहार की भी जरूरत होती है। यह जरूरी नहीं है कि सभी आहारा दांतों के लिए सही हो कुछ आहार दांतों को नुकसान पहुंचाने का भी काम करते हैं, जबकि कुछ आहार दांतों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के साथ उसमें जमी केविटी को दूर रखने के लिए भी उपयोगी होते है। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए स्ट्राबेरी का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी दांतों की हर समस्या दूर हो जाती है। इसमें पाए जानें वाले एंजाइम मुंह की लार के स्त्राव को बढ़ा कर प्राकृतिक रुप से दांतों के पीलेपन को कम करते हैं, साथ ही बैक्टीरिया को कम करते है। इससे दांत मजबूत और चमकदार हो जाते है।

Whiter Brighter Teeth1Image Source:

2. अनानास-
ठंड के मौसम में मिलने वाले अनानास में पौष्टिक तत्वों के अद्भुत गुण पाए जाते है, जो शरीर की हड्डियों को मजबूत करने के साथ दांतों की समस्या को दूर करने में भी उपयोगी माना जाता है। इसमें पाए जानें ब्रोमिलेन दांतों के बैक्टिरिया को खत्म कर दांतों के पीलेपन को कम करता है। इसके अलावा इसका सेवन रोज करने से शरीर में होनें वाली सूजन दूर होती है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः- चाय व कॉफी पीने से पीले होते हैं आपके दांत

3. मशरूम-
हमारे शरीर के लिए विटामिन डी का होना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह शरीर द्वारा कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है एवं प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार लाकर शरीर की हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में सहायक होता है। मशरूम में पाए जाने वाला विटामिन डी दांतों को स्वास्थ्य रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। मशरूम में प्राकृतिक एंटीबायोटिक की मात्रा पाई जाती है, जो छोटे-छोटे बैक्टिरिया के साथ अन्‍य फंगल संक्रमण को दूर करने में मदद करता है।

Image Source:

4. पनीर
पनीर में लैक्टिक एसिड और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो दांत के क्षय को रोकने में मदद करती है। इसके अलावा यह शरीर की हड्डी की संरचनाओं को मजबूत कर दांतों एवं मसूड़ों को मजबूती प्रदान करता है। शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए, इसका सेवन रोज करना चाहिए।

Image Source:

5. सेब
सेब का सेवन दांतों की सफाई करने के लिए सबसे अच्छा माध्यम है। इसका सेवन करने से दांतों की बदबू के साथ इनमें पनपने वाले बैक्टीरिया से छुटकारा मिल जाता है। इसका सेवन करने से दांतों से संबंधित कई तरह की समस्याएं दूर की जा सकती है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः- घरेलू नुस्खों से पाएं पीले दांतों की समस्या से छुटकारा

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version