Home मेकअप अपने काजल को फैलने से ऐसे रोके

अपने काजल को फैलने से ऐसे रोके

0

लड़कियों को काजल लगाना काफी पसंद होता है, क्योंकि काजल लगाने से हमारी आंखे सुंदर और बड़ी नजर आती है। बता दें कि कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो कि काजल ना लगाने पर बीमार दिखने लगती हैं। काजल लगाना भी एक कला की तरह है। इसका एक स्ट्रोक किस तरह से लगाया जाए यह सबसे अहम होता है। हालांकि सिर्फ सही तरीके से काजल लगाना ही पर्याप्त नहीं होता है। आइए हम आपको बताते हैं कि काजल को आप फैलने से किस तरह से रोक सकती हैं।

smudge-proof-eyes-1Image Source:

यह भी पढ़ेः काजल को स्मज प्रूफ रखने के 5 टिप्स

1 काजल लगाने से पहले आप अपने चेहरे को टोनर से साफ कर लें। टोनर से चेहरा साफ करना काफी जरूरी होता है। इससे हमारी त्वचा में मौजूद ऑयल साफ हो जाता है, जिससे काजल फैलता नहीं है।

Image Source:

2 काजल लगाने से पहले आप अपनी आंखों के नीचे हल्का सा पाउडर लगा लें। आप चाहे तो स्पंज और ब्रश की मदद से भी अपनी आंखों के नीचे पाउडर लगा सकती हैं।

3 इसी के साथ इस बात का ख्याल रखें कि आप वाटरप्रूफ काजल का इस्तेमाल करें। वाटरप्रूफ काजल फैलता नहीं है और यह लंबे समय तक टिका रहता है।

Image Source:

4 अगर आप आईलाइनर भी लगा रहीं हैं तो आप काजल को लगाकर ही आईलाइनर लगाएं, ऐसा करने से भी काजल कम फैलता है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः सेंसिटिव आंखों के लिए अपनाएं ये सात काजल

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version