Home घरेलू नुस्खे सफेद दाग से छुटकारा पाने के लिए रामबाण की तरह काम करेंगे...

सफेद दाग से छुटकारा पाने के लिए रामबाण की तरह काम करेंगे यह घरेलू उपचार

0

सफेद दाग जिसे कच्चा कोढ़ या फुलवैरी के नाम से भी जाना जाता है। इस बीमारी में शरीर के कुछ हिस्सों का रंग सफेद हो जाता है। यह बीमारी शरीर में इम्यून सिस्टम की कमी से होती है और इससे हमारी त्वचा में सफेद दाग हो जाते हैं। अगर सही समय पर इस बीमारी का इलाज ना किया जाए, तो यह हमारे शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैल सकती है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से ग्रस्त हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपचार लेकर आएं हैं, जिनका इस्तेमाल करके आपको आसानी से इस बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

image source:

यह भी पढ़ेः सफेद दागों को यूं रखें खुद से दूर

सफेद दाग होने के कारण
अनुवांशिकता
ज्यादा तनाव
शरीर में विटामिन बी 12 की कमी
स्किन इंफेक्शन
पराबैंगनी किरणों के प्रभाव के कारण

यह भी पढ़ेः सफेद धब्बों से राहत पाने के लिए अपनाएं यह प्राकृतिक तरीके

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह घरेलू टिप्स

1. तांबा
तांबे के एक बर्तन में रात भर के लिए पानी रख लें और फिर सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। तांबे के बर्तन में पानी पीने से त्वचा की कोशिकाओं का निर्माण होता है और इसका पानी पीना काफी फायदेमंद होता है।

image source:

2. नीम
नीम की पत्तियों को पीसकर छाछ के साथ मिला लें और फिर इस लेप को अपनी त्वचा के उस हिस्सों में लगाएं जहां पर सफेद दाग हुए हो। जब यह सूख जाए तो इसे धो लें। आप चाहे तो इन दागों पर नीम का तेल भी लगा सकती हैं।

image source:

यह भी पढ़ेः जले हुए दागों को करें बेदाग इन घरेलू उपचारों से

3. हल्दी
सरसों के तेल के 1 कप में 5 चम्मच हल्दी पाउडर मिला कर, एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे काफी फायदा होगा।

image source:

4. नारियल तेल
नारियल तेल हमारी त्वचा के सभी दागों को सही कर देता है। इससे त्वचा में हुए इंफेक्शन भी दूर हो जाते हैं। इस तेल से आप सफेद दागों पर मसाज कर लें, इससे धीरे-धीरे सफेद दाग साफ हो जाएंगे।

image source:

यह भी पढ़ेः चेहरे के काले दाग को दूर करने के उपाय

5. अदरक
अदरक का सेवन करने से खून का बहाव सही होता है और नई कोशिकाओं का निर्माण भी होता है। इसका रस निकालकर इसका सेवन करने से आपको दागों से छुटकारा मिल जाएगा।

image source:

6. एप्पल साइडर विनेगर
एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में पानी मिला लें और फिर इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगा लें। इससे सारे दाग हट जाएंगे।

 

image source:

यह भी पढ़ेः घरेलू स्क्रब से पाये त्वचा सुंदर और चमकदार

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version