Home मेकअप कम मेकअप पंसद करने वाली लड़कियों के पास होने चाहिए ये ब्यूटी...

कम मेकअप पंसद करने वाली लड़कियों के पास होने चाहिए ये ब्यूटी प्रोडक्ट

0

लड़कियों का जिक्र हो और मेकअप के बारे में बात न हो ऐसा नहीं हो सकता। लड़कियों से खूबसूरती जुड़ी होती है। मेकअप करना अमुमन सभी लड़कियों को पसंद होता है, लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसी भी लड़कियां होती है जो अपनी नेचुरल ब्यूटी पर ही ज्यादा ध्यान देती हैं और वह मेकअप के प्रोडक्ट को यूज करने से बचती हैं। आज हम इन लड़कियों के बारे में ही बात कर रहें हैं, जिन्हें कम ब्यूटी प्रोडक्ट पंसद होते है लेकिन इन लड़कियों को भी कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट अपने पास रखने चाहिए। चलिए जानते है वो कौन से ब्यूटी प्रोडक्ट होते हैं जिन्हें इन्हें अपने पास रखना चाहिए।

यह भी पढ़े : इन नैचुरल तरीकों से आप बढ़ा सकती है अपनी आईब्रो की ग्रोथ

1 मॉस्चराइजर
कम मेकअप पंसद करने वाली लड़कियों को भी मॉस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन मॉस्चराइजर को चुनते समय अपने स्किन के टोन को जान लेना जरूरी है। सर्दियों में रोजाना मॉस्चराइजर को इस्तेमाल करने से चेहरे पर रूखापन नहीं आता है। साथ ही आपका निखार भी बना रहता है।

beauty-product1Image Source:

2 स्क्रब
बाहर के वातावरण में इतना प्रदूषण हो गया है कि आप न भी चाहें तो भी आपको इस प्रदूषण से त्वचा को बचाने के लिए कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करना ही पड़ता है। अगर आप इन ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती हैं तो आपको चेहरे पर दाग और मुंहसों जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण आपको सप्ताह में कम से कम दो बार स्क्रब का इस्तेमाल करना ही चाहिए, यदि आप कॉस्मेटिक स्क्रब का इस्तेमाल नहीं करना चाहती है तो आपके पास घर के स्क्रब को भी यूज करने का ऑपशन मौजूद है।

Image Source:

3 लिप ग्लॉस
किसी भी चेहरे की सुंदरता में होठों की खूबसूरती एक अहम हिस्सा मानी जाती है। किसी भी लड़की को होठों पर लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करने से उसकी खूबसरती में चार चांद लग जाते हैं। आपको बता दें कि कम मेकअप पंसद करने वाली लड़कियों को लिपस्टिक की जगह पर अपने होठों में लिपग्लॉस का ही सहारा लेना चाहिए।

Image Source:

4 आईब्रो पेंसिल
आंखों की खूबसूरती आपको एक नया और यूनिक लुक प्रदान करती है। आंखों पर अगर आप आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करेंगी तो इससे आपके चेहरे को एक ब्राइट लुक मिलेगा। हर लड़की को अपने पास आईब्रो पेंसिल जरूर रखनी चाहिए।

Image Source:

5 स्किन सीरम
मौसम में बदलाव व त्वचा की तरफ पूरा ध्यान न दे पाने के कारण त्वचा कई बार बेजान और रूखी हो जाती है। ऐसी स्थित में लड़कियों को स्किन सीरम को इस्तेमाल करना चाहिए। यह त्वचा में होने वाल सभी कमियों को पूरा कर उसमें जान डालने का काम करता है।

Image Source:

हमारे द्वारा बताए गए प्रोडक्ट को यदि आप बाजार से नहीं लाना चाहती हैं तो आप इन्हें घर पर भी बना सकती है। हमारी वेबसाइट पर इन्हें घर पर ही बनाने के भी नुस्खें दिए गए हैं।

यह भी पढ़े : वैक्‍सिंग के दर्द से निजात पाने के लिए रखें इन चीजों का ध्‍यान

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version