Home स्वास्थ्य शरीर को आकर्षक और स्वास्थवर्धक रखने में सुंगधित तेलों का उपयोग…

शरीर को आकर्षक और स्वास्थवर्धक रखने में सुंगधित तेलों का उपयोग…

0

प्रचीनकाल से लेकर आज के समय तक हम लोग प्राकृतिक चीजों का उपयोग करते आ रहे है। जो हमारे जीवन का एक अनमोल हिस्सा बने हुए है। प्राकृतिक जड़ी बूटी के उपयोग से हम अपने शरीर की समस्याओं को तो दूर करते ही है साथ ही शरीर में मसाज करके इनके सारे तत्व का उपयोग कर शरीर की थकान को भी दूर करते है। इन्हीं फायदों के चलते अब यह सौंदर्य प्रसाधन का भी एक अनमोल हिस्सा बन चुके है। जिसका उपयोग एक बंद कमरे में शुद्ध हवा और खुशबू के बीच करने से शरीर की सारी थकान तो दूर होती ही है साथ ही फूलों के अर्क से बने तेल से शरीर में एक अलग ही चमक भी आती है। आज के समय में इसे अरोमा थेरेपी के नाम से जाना जाता है

Essential oils1Image Source:

अरोमा थेरेपी का प्रचलन समाज में वर्षों पुराना है, लेकिन पिछले कुछ सालों से यह लेडीज के बीच खूब पॉपुलर हो गया है अब वह चाहे बॉडी मसाज हो या स्पा या फिर हेड मसाज। महिलाएं इस मसाज पद्धति को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं। आखिर हों भी क्यों ना। सुगंधित तेलों की भीनी-भीनी खुशबू भला किसे सुकून नहीं देगी।

Image Source:

फूलों के सार से तैयार तेल-
तुलसी, गुलाब, जैस्मिन समेत कई नेचुरल प्लांट और खुशबूदार जड़ी-बूटियों से तैयार इन तेल में एंटी बैक्टीरियल के तत्व मौजूद होते हैं, जो त्वचा को दोषों को दूर कर लाभ पहुंचाने का काम करते हैं। जिससे त्वचा से संबंधीत किसी भी समस्यां से छुटकारा मिल जाता है। इन तेलों की मालिश से शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालते है जिससे खून का संचार सही रहता है। इससे त्वचा में एक प्राकृतिक निखार आता है।

Image Source:

जैस्मिन तेल के फायदे:
चमेली की बेल घर तथा बगीचों में आमतौर पर सभी के घरों में देखी जा सकती है और उसका उत्पादन भारत में ज्यादातर किया जाता है। इसके फूलों की खुशबू बड़ी ही मादक और मन को पसंद आने वाली होती है। इसकी खुशबू जितनी आकर्षक होती है उससे कहीं ज्यादा स्वास्थ्य के लिए फायेदेमंद है, यह शरीर को चुस्त-दुरुस्त करती है तथा वात और लकवा में लाभकारी है। इसकी सुगन्ध दिमाग को शक्तिशाली बनाती है। इसके अलावा चर्म रोग में भी इसका तेल फायदेमंद होता है।

Image Source:

गुणकारी नीलगिरी तेल:
यूकेलिप्टस जिसको हम नीलगीरि के नाम से जानते है,काफी मजबूत पेड़ होता है। जिसका तेल बहुत सुगंघित होता है। इसका तेल शरीर के लिए लाभप्रद होता है। यह तेल रोगाणुओं का नाश करता है और शरीर में समा कर ठंडक पहुंचाता है। नीलगिरि का तेल मसाज की सर्वश्रेष्ठ दवा मानी जाती है।

Image Source:

कुदरत का तोहफा चंदन तेल:
चंदन प्राकृतिक लकड़ी है भारत में चंदन का इस्तेमाल पुराने समय से पूजा पाठ और देवों को खुश करने के लिए किया जाता रहा। चंदन का उपयोग इत्र और सौंदर्य प्रसाधन के निर्माण में आधारीय गुण के रूप में किया जाता है। चंदन में पाये जाने वाले प्राकृतिक एंटीबायोटिक औषधीय गुण शरीर में होने वाले कई दोषों को दूर कर रोगों से निजात दिलाने का काम करते है। इसके अलावा इसके औषधीय गुण सौंदर्य समस्याओं का भी उपचार करते है। जिससे त्वचा साफ सुंदर होकर निखर उठती है। इसके साथ ही यह शरीरिक रूप से जुड़ी समस्याओं जैसे तनाव, दांत का दर्द सिरदर्द, जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाता हैं।

Image Source:

आप महगें प्रसाधन खरीदने के लिए कितना भी पैसा लगा लें, जो फायदा आपको इन तेलों से होगा वो किसी अन्य प्रोडेक्ट की चीजों से नहीं। क्योंकि यह जो भी तेल से बनी चीजों को हम आपको बता रहें हैं, इनमें प्राकृतिक खजानों का भंड़ार है जो किसी भी प्रकार से आपके लिए नुकसान देने वाला हो ही नही सकता। आप इसे अजमाये और इसका भरपूर फायदा उठाये।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version