Home स्वास्थ्य बीमारियां और उपचार पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम की शिकार है हर तीसरी महिला, जानें इस बीमारी...

पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम की शिकार है हर तीसरी महिला, जानें इस बीमारी के बारे में

0

देखने में आता है की कुछ महिलाओं को अक्सर पेट के निचले हिस्से में दर्द शिकायत रहती है। पीरियड्स के दौरान अथवा ऑफिस में ज्यादा समय तक बैठ कर कार्य करने पर यह शिकायत बढ़ जाती है। यदि आपको दर्द की यह समस्या 6 माह से ज्यादा समय तक बनी रहती है तो यह पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम हो सकती है। आपको यह भी बता दें की भारत की हर तीसरी महिला इस समस्या की शिकार है। आइये अब आपको बताते हैं की क्या हैं इस समस्या के संकेत।

पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम की समस्या के संकेत –

पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम की समस्या के संकेतImage source:

पेल्विक भाग में भारीपन अथवा दबाव महसूस होता है। पेट के नीचे के हिस्से में मरोड़ अथवा दर्द महसूस होता है। यूरीन के समय दर्द का महसूस होना। ज्यादा समय तक खड़े अथवा बैठने में दर्द का महसूस होना। शारारिक संबंध बनाते समय दर्द महसूस होता है। पेल्विक भाग में लंबे समय तक दर्द का होना।

यह भी पढ़ें – ये आयुर्वेदिक तेल करेंगे आपकी हर बिमारी का समाधान

पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम की समस्या के सामान्य संकेत –

Image source:

पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम की समस्या में महिलाओं को पेट के नीचले भाग में दर्द होता है लेकिन यदि महिला इस स्थिति में खड़ी होती हैं। तब उनका दर्द और भी ज्यादा बढ़ जाता है। यदि महिलाएं दर्द के दौरान लेट जाती हैं तो यह दर्द कुछ कम हो जाता है। महिलाओं को होने वाला यह दर्द जांघो, नितंबो या योनि क्षेत्र से सम्बंधित ही होता है। महिलाएं अक्सर इस प्रकार के दर्द को अनदेखा कर देती हैं और उनकी समस्या बढ़ जाती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version