Home विविध यात्रा अगर आप बोटिंग के शौक़ीन हैं तो जरूर जाएं इन जगहों पर

अगर आप बोटिंग के शौक़ीन हैं तो जरूर जाएं इन जगहों पर

0

अगर आप अपनी बोरिंग लाइफ स्टाइल से ऊब गए हैं तो यह जरूरी है कि आप अपने लिए थोड़ा समय निकाले और अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर जाएं। रोज़ की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में एक दिन ऐसा भी आता है जब आप काफी थका हुआ और बोरिंग महसूस करते हैं। तब आप चाहते हैं कि किसी ऐसी जगह पर चले जाएं जो ऑफिस से बहुत दूर हो और आप पर किसी तरह के काम का कोई बोझ ना हो। मन की शांति और सुकून के लिए आप छुट्टियों पर जाने का फैसला लेते हैं। लेकिन इस सोच में पड़ जाते हैं कि छुट्टियां बिताने आखिर कहां जाया जाए।

himachal-tImage Source :https://airgurutravels.com/

अगर आपको बोटिंग करना पसंद है और आप किसी सुन्दर और शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो हम आपको भारत के 4 ऐसे बोटिंग डेस्टिनेशन बता रहे हैं जहां जाकर आपको ना सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता मिलेगी बल्कि आपकी थकान भी ख़त्म हो जाएगी। यहां आकर आप अपने पूरी परिवार के साछ बहुत सारी मौज मस्ती कर सकते हैं। इतनी शांत और खूबसूरत जगह पर आकर आप यहां की सुन्दर झीलों में बोटिंग करने का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

भारत के 4 बोटिंग डेस्टिनेशन्स –

श्रीनगर की खूबसूरत डल झील

कश्मीर की बेहद खूबसूरत वादियों के बीच श्रीनगर की शांत डल झील हर किसी का ध्यान अपनी और खींचती हैं। इसकी ख़ूबसूरती और ख़ामोशी का कायल तो हर कोई है। यह झील कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी झील है। यह झील बोटिंग के लिए काफी प्रसिद्ध है। बोटिंग करते हुए कश्मीर की सुन्दर वादियों का मज़ा लेने की बात ही कुछ और है। यहां आकर आपको काफी सुकून मिलेगा। अपने परिवार के साथ या फिर अपने पार्टनर के साथ कश्मीर जाएं और अपनी छुट्टियों को खूब एन्जॉय करें।

Image Source :https://safarehend.com/

माउंट आबू की नक्की झील

माउंट आबू की नक्की झील एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह राजस्थान की सबसे ऊंची झीलों में से एक है। राजस्थान की गर्म रेत के बीच माउंट आबू एक ठंडा और खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। सर्दियों के मौसम में यहां इतनी ठण्ड पड़ती है कि यह खूबसूरत झील जम जाती है। इस झील के किनारे पर एक खूबसूरत बगीचा है। यहां पर बोटिंग करने का एक अलग ही अनुभव है। बोटिंग करते हुए सैलानी इस जगह की सुंदरता का आनंद लेते हैं।

Image Source :https://www.indovacations.net/

पर्वतों से घिरी उत्तराखंड की नैनी झील

नैनीताल उत्तर भारत का एक ऐसा प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है जहां हर वर्ष हज़ारों लोग घूमने आते हैं। इस जगह का सबसे बड़ा आकर्षण है यहां की नैनी झील, इस झील के नाम पर ही इस जगह का नाम नैनीताल पड़ा है। यह झील पहाड़ों के बीचों-बीच है। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि यहां आकर आपका वापस जाने का मन नहीं करेगा। इस झील में बोटिंग करना आपको काफी पसंद आएगा। यहां कई तरह की बोट्स हैं। आप चाहे तो बोटिंग के लिए किसी भी बोट का चुनाव कर सकते हैं। यह झील करीब 2 मील तक फैली हुई है। आप यहां जाकर अपनी छुट्टियों को काफी अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं।

Image Source :https://blog.goeventz.com/

केरल की कुमारकोम झील

कुमारकोम झील केरल में है। यह यहां के प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। दूर- दूर से सैलानी इस झील को देखने आते हैं। इस झील के चारों और फैली वनस्पति इस जगह को काफी खूबसूरत बनाती है। यहां काफी शांति है, इसलिए यहां आकार सैलानी काफी अच्छा महसूस करते हैं। इस सुन्दर और शांत झील में बोटिंग करने के बाद आपको काफी सुकून का अहसास होगा।

Image Source :https://aquakerala.in/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version