Home घरेलू नुस्खे इस आयुर्वेदिक दिनचर्या को अपनाकर आप भी पा सकती हैं गर्मी से...

इस आयुर्वेदिक दिनचर्या को अपनाकर आप भी पा सकती हैं गर्मी से राहत

0

इस समय गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। ऐसे में कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। कई बार इस गर्मी की वजह से हम लोग बीमार भी पड़ जाते हैं। जिस तरह का मिजाज इस वक्त मौसम का है उसमे राहत मिलने का तो सवाल ही पैदा नही होता क्योंकि टेम्परेचर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में यदि हम आयुर्वेदिक दिनचर्या का उपयोग करेंगे तो गर्मी की इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आपको पता ही होगा की आयुर्वेद का उपयोग हम लोग प्राचीनकाल से अपने देश में करते आ रहें हैं।

यह न सिर्फ एक चिकित्सा पद्दति है बल्कि एक जीवन शैली भी है। यह हमे हमारे जीवन की हर छोटी बड़ी समस्या से निजात दिला सकने में समर्थ है। गर्मियों को ध्यान में रख कर आज हम आपको आयुर्वेदिक दिनचर्या के बारे में बता रहें हैं। आयुर्वेदिक दिनचर्या से हम लोग गर्मी के मौसम में बहुत बड़ा फर्क महसूस करेंगे। आइये जानते हैं आयुर्वेदिक के अनुसार खानपान के बारे में।

1- जीवन शैली में करें बदलाव

 जीवन शैली में करें बदलाव Image source:

गर्मियों के मौसम में आपको अपनी जीवन शैली को मौसम के मुताबिक बदल देना चाहिए। इसके लिए जब भी आप घर के बाहर निकले तो अपने सिर को ढक कर रखें। इसके आलावा आप अपनी आंखों पर धूप के चश्मे का यूज करें। जहां तक बात कपड़ों की है तो आप सूती कपड़ों को ही पहने। गर्मी के मौसम में ये कपड़े सबसे ज्यादा बेहतर रहते हैं। मॉर्निंग वॉक तथा व्यायाम को आप अपने जीवन में नियमित तौर पर शामिल करें।

2- भोजन हो ऐसा

Image source:

गर्मी के मौसम में आपको अपने भोजन को भी चेंज करना होता है। गर्मी के मौसम के मद्देनजर आप तेज मिर्च, तेलीय पदार्थों को अवॉयड करें। इसके अलावा आप मैदा, बेसन तथा फास्ट फूड को भी अवॉयड ही करें। इस मौसम में आप सत्तू, सीजनल फ्रूट, पुदीना, खीरा, कच्चा प्याज, ककड़ी, दही जैसी चीजों को अपने भोजन में शामिल करें।

यह भी पढ़ें – ये स्किन केयर टिप्स गर्मी में आपकी त्वचा को देंगे सुरक्षा

3- लिक्विड का ज्यादा सेवन करें

Image source:

गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में आपको लिक्विड चीजों का ज्यादा प्रयोग करना चाहिए। आपको नारियल पानी, शिकंजी, फलों का रस इत्यादि का ज्यादा सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आपको पानी भी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए। यदि आप कहीं बाहर से घर लौटती हैं तो आपको तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। इसके अलावा आपको ज्यादा ठंडा पानी भी नहीं पीना चाहिए। यदि आप यहां बताएं इन आयुर्वेदिक दिनचर्या के टिप्स को अपनाते हैं तो आपको गर्मी के मौसम में परेशान नहीं होना पड़ेगा, साथ ही आप ज्यादा गर्मी के कारण होने वाली बीमारियों से भी बचे रहेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version