Home विविध रसोई से जानें मोजितो पेय बनाने की विधि, गर्मी में मिलेगी राहत

जानें मोजितो पेय बनाने की विधि, गर्मी में मिलेगी राहत

0
मोजितो पेय

गर्मी के मौसम में हमारे शरीर में पानी का स्तर स्वाभाविक तौर पर कम हो जाता है। ऐसे में डॉक्टर हमें पर्याप्त मात्रा में पानी तथा अन्य पेय पदार्थ पीने की सलाह देते हैं। गर्मियों में हमें तापमान के अनुसार ही पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से हमारे शरीर में पानी का स्तर सही बना रहता है, साथ ही हमें डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से छुटकारा भी मिल जाता है। गर्मियों के दिनों में यह एक आदर्श ड्रिंक है। इसे आप कभी भी अपने घर पर तैयार कर सकती हैं। इसी क्रम में आइये जानते हैं मोजितो पेय को घर में बनाने की विधि।

यह भी पढ़ें – जानिए खस का शर्बत पीने से मिलने वाले लाभ, गर्मियों के लिए है फायदेमंद

मोजितो पेय को बनाने के लिए जरुरी सामग्री –

  • 1 – नींबू
  • 2 – छोटे चम्मच ब्राउन शुगर
  • कुछ पुदीने की पत्तियां
  • बर्फ के टुकड़े
  • एक चौथाई गिलास पानी
  • सोडे की एक बोतल

मोजितो पेय को बनाने की विधि –

  • इसके लिए आपको सबसे पहले एक गिलास में ब्राउन शुगर तथा नींबू के रस का एक घोल तैयार करना है।
  • इसके बाद आप इसमें एक चौथाई गिलास पानी मिला दीजिए
  • इस मिश्रण को तब तक मिलाए जब तक चीनी पानी में घुल न जाए
  • इसके बाद गिलास में पुदीने की पत्तियों डालें
  • साथ ही बर्फ के टुकड़े डाल कर हल्का सा मिलाए
  • अब इसे एक गिलास लें और आपका मोजितो पेय तैयार है
  • इसे स्ट्रो लगाकर ठंडा ठंडा सर्व करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version