Home स्वास्थ्य इन चीजों को खाने से नहीं बढ़ेगी आपकी उम्र

इन चीजों को खाने से नहीं बढ़ेगी आपकी उम्र

0

आज के दौर में बढ़ती उम्र के प्रभावों को रोकने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते है। कभी किसी लोशन का इस्तेमाल करते है तो कभी किसी क्रीम का प्रयोग करते है। लेकिन इनसे भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। बढ़ती उम्र को रोकने के लिए इस्तेमाल में लाने वाली क्रीम और लोशन में मौजूद कैमिकल एक समय तक ही काम कर पाते है। कई बार तो ऐसा होता है कि हम इन क्रीम और लोशन का इस्तेमाल करने से हम खुद की त्वचा को नुकसान ही पहुंचा लेते है। आज महिलाओं में एंटी एंजिग उत्पादों को बहुतायात में प्रयोग किया जा रहा है। महिलाएं चाहती है उनकी बढ़ती उम्र का प्रभाव देरी से ही उनके चेहरे पर नजर आए। इसके लिए वह कई तरह के कॉस्मैटिक ट्रिटमेंट का भी उपयोग करती है। लेकिन उनके प्रभावों को भी लंबे समय तक कायम नहीं रखा जा सकता। लेकिन कुछ चीजें ऐसी है जिनके सेवन से आपकी बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम किया जा सकता है। यह एंटी एजिंग फूड आपको न सिर्फ बाहरी खूबसूरती प्रदान करेंगे बल्कि आपको अंदररूनी शक्ति भी प्रदान करेंगे।

आज के दौर में बढ़ती उम्रImage Source: https://blog.ecotools.com/

यह है एंटी एजिंग फूड

1 सोया का करें इस्तेमाल
सोया हम अक्सर घरों में खाते ही हैं। सोया के उत्पाद यानि सोयाबीन, सोया का आटा, टोफू और सोया के दूध का प्रयोग भोजन में अवश्य करना चाहिए। इसमें वसा कम होती है और कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। सोया में जेनिस्टीन नामक तत्व पाया जाता है जो शरीर को जवान रखने में सक्षम होता हैं।

Image Source: https://pikachakula.com/

2 अंडे खाएं
अंडा खान के लिए पहले से ही हमे कहा जाता है। इसके सेवन से शरीर की कई सारी जरूर पूरी होती हैं। साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसके अंदर विटामिन ए, बी और ई पाया जाता है। इससे उम्र को बढ़ाने में सहायक तत्वों के प्रभाव कमजोर हो जाते है।

Image Source: https://www.manchem.co.za/

3 अनार के लाभ भरपूर
अनार हर बीमार व्यक्ति को खाने की सलाह दी जाएगी। इसके सेवन से त्वचा में रंगत आ जाती है। अनार के सेवन से शरीर के डीएनए में मौजूद ऑक्सीडेशन को धीमा करता है। इससे त्वचा स्वस्थ हो जाती है। साथ ही इस फल का सेवन रोज ही करना चाहिए।

Image Source: https://gharbaithebazar.com/

4 दही का करे सवेन
बुजुर्ग कह गए है कि दही का सेवन करने से कई प्रकार की बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। दही के जीवित बैक्टीरिया पाचन तंत्र को मजबूत करते है और दही कैलिश्यम प्रदान करता है। जवान दिखने के लिए इसका भी सेवन किया जा सकता है।

Image Source: https://im.timescitycontent.com/

5 अकुंरित अनाज
सभी प्रकार के अंकुरित अनाजों के सेवन से रोगो से लड़ने की क्षमता मिलती है। इनमें आइसोथियोसानेट्स और बीटा कैरोटीन कैंसर को भी रोकने में सहायक होता है। साथ ही इससे लंबे समय तक जवान दिखा जा सकता है।

Image Source: https://lghttp.32478.nexcesscdn.net/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version