Home विविध रिलेशनशिप टिप्स प्यार है शरीर का कैमिकल लोचा

प्यार है शरीर का कैमिकल लोचा

0

शादी हर किसी के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। शादीशुदा जिंदगी के पड़ाव से हर किसी को गुजरना होता ही है। वैसे ही प्यार होना भी जिदंगी के महत्वपूर्ण अहसासों में से एक है। जिसे भी यह होता है वह व्यक्ति धीरे धीरे समझदार होने लगता हैं। इसका बड़ा कारण यह भी है कि वह प्यार करने के बाद इस रिश्ते को चलाने के लिए एक जिम्मेदारी उठाता है और इस तरह जिम्मेदारी उठाने से वह धीरे धीरे अपनी सारी जिम्मेदारियों के प्रति सजगता से निर्वाहन करने लगता है। प्यार और शादी के विषय पर भी रिसर्च होती ही रहती है। बीते दिनों एक रिसर्च में पता चला कि यह शरीर में होने वाला एक रिएक्शन है। साथ ही लोग अपने ही तरह के जीन वाले लोगों के साथ ही शादी करना पसंद करते है। इसमें करीब 825 दंपतियों को रिसर्च में शामिल किया गया था। जिसमें रिसर्च में शामिल होने वाले लोगों के न्यूक्लियोटाइड पॉलीमॉरफिस्म की जांच की गई। इससे व्यक्ति के शरीर में डीएनए तैयार होते है। इस रिसर्च में पाया कि अधिकतर लोग अपने पार्टनर को अपने ही चरित्र और अपने ही पृष्ठभूमि वाला चाहते हैं।

1 पांच सेकंड में शुरू होती है प्यार की प्रक्रिया
इस रिसर्च में पाया गया है कि जब व्यक्ति अपनी पसंद वाले किसी व्यक्ति को देखता है। तो उसके दिमाग में प्यार होने की प्रक्रिया कुछ सेकंडों में ही शुरू हो जाती है। प्यार का कैमिकल किसी भी व्यक्ति के शरीर में करीब बारह जगहों पर अपना प्रभाव डालता है। अपने लवर को देखते ही न्यूरोट्रांसमीटर आपके शरीर में एक विशेष तरह के तत्व बनाते है। इन तत्वों में डोपामाइन, ऑक्सीटॉक्सिन और एड्रेनलाइन की तरह तत्व भी मौजूद होते है। प्यार होने पर जो कैमिकल बॉडी में फैलते है वह किसी कोकीन के सामान्य डोज की तरह ही होते है।

पांच सेकंड में शुरू होती है प्यारImage Source: https://relateinstitute.com/

2 छूने का अहसास
रिसर्च में पाया गया कि अपनी महिला पार्टनर के छूने से पुरूष में जो अहसास होता है वह उनके शरीर के अंदरूनी बदलाव को कर देता है। अपने प्रेमी के छूने के बाद लड़कों और लड़कियों दोनों में ही मन में एक प्रकार की शांति का अहसास होता है। इस रिसर्च में शादी से पहले और उसके बाद भी आपस में प्रेम करने वाले कई जोड़ों को शामिल कर देखा गया कि तनाव के दौर में भी पार्टनर को छूने से क्या होता है। देखा गया कि प्यार से छूने से ही पार्टनर की सभी मुश्किलें और परेशानियों का हल आसानी से हो गया।

Image Source: https://www.thedailyindia.in/

3 प्यार और संबधों में फर्क करना
रिसर्च में देखा गया कि दिमाग प्यार और संबंधों के बीच के अंतर को आसानी से समझ लेता है। दिमाग इन दोनों ही चीजों को समझने में सक्रियता दिखाता है। साथ ही वह प्रेम की जगह पर संबंधो की जरूरत दिमाग में तेजी से सक्रियता दिखाता है।

Image Source: https://www.hdwallpaper.nu/

4 फोटो से समझना
इस रिसर्च में पुरूषों को महिलाओं की फोटो दिखाई गई। जिसमें अधिकतर पुरूष महिलाओं की मात्र फोटो को देखकर ही यह बता देते है कि कौन सी महिला धोखा देगी और कौन सी साथ निभाएगी।

Image Source: https://thelegacyproject.co.za/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version